Pages

Monday, February 18, 2013

सौतेले भाई ने बहन से किया सेक्स, वीडियो बना नेट पर डाला

step brother made sex with his sister, upload video on internet



मुंबई। पारिवारिक रिश्ते को तार-तार कर देने वाली एक घटना में एक सौतेले भाई ने पहले बहन के साथ सेक्स किया, फिर उसे अपने दोस्तों की हवस का शिकार बनवाया। उसने पूरे घटनाक्रम का टेप तैयार कराया और उसे इंटरनेट पर अपलोड कर दिया। पीड़ित महिला को फिल्म के रोल के नाम पर पैसा देने का लालच देकर सेक्स के लिए राजी किया गया था। अब उक्त भुक्तभोगी महिला ने सौतेले भाई और चार अन्य के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई है।
पश्चिम बंगाल निवासी पीड़ित महिला को अपने सौतेले भाई की करतूत का पता चार दिन पहले ही चला। मुंबई महानगर के माटुंगा इलाके में रहने वाली शादीशुदा भुक्तभोगी महिला के चाचा ने बंगाल से उसे फोन करके बताया कि उसका सेक्स टेप इंटरनेट पर अपलोड कर दिया गया है। चाचा ने पीड़ित महिला को फटकार लगाई कि उन्हें उससे ऐसी उम्मीद नहीं थी। इस घटना के बाद उसने वडाला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसे बाद में माटुंगा थाने ट्रांसफर कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला की मां ने 2009 में अपने पति को छोड़ किसी और पुरुष से शादी कर ली। उस शख्स का पहले से ही एक 25 वर्षीय बेटा था। इस प्रकार वह युवक पीड़ित महिला का सौतेला भाई बन गया। उसने महिला को एक अश्लील फिल्म के लिए सेक्स टेप बनाने हेतु राजी कर लिया। सौतेले भाई बने युवक ने महिला को झांसा दिया कि इससे वह काफी कमाई करेगी और टेप में उसका चेहरा छिपा दिया जाएगा। इस प्रकार उसकी पहचान भी गुप्त रहेगी। पीड़ित महिला की सगी बहन ने भी उसे काम के लिए हामी भरने को कहा।
पुलिस के मुताबिक जब महिला सेक्स टेप के लिए सीन देने को राजी हो गई तो सौतेला भाई उसे लेकर दिल्ली गया। पीड़ित महिला के साथ युवक की पत्‍‌नी, उसका एक दोस्त और उसकी पत्‍‌नी भी दिल्ली गई। दिल्ली में वे एक बंगले में ठहरे, जहां पहले दिन सौतेले भाई ने पीड़ित महिला के साथ सेक्स किया और पूरे दृश्य का वीडियो टेप तैयार कराया। अगले दिन महिला के सौतेले भाई के दोस्त ने उसके साथ सेक्स किया। पीड़िता को सेक्स टेप शूटिंग के लिए आठ हजार रुपये दिए गए। लड़की मुंबई लौट आई। उसने दुबई में काम करने वाले एक शख्स से शादी कर ली। उसे एक वर्ष की एक बेटी भी है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने धारा-363, 366(ए), 294, 376 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

1 comment:

Thankes