दुनिया भर में घूमना आखिर किसे पसंद नहीं होगा। भारत में लगभग हर
दूसरे घर में कोई ना कोई इंसान विदेश जाने का सपना संजोए रहता है। इसीलिए
पासपोर्ट ऑफिस में चक्कर लगाते लोग इसे बनवाने के लिए जीतोड़ मेहनत करते
हैं। पासपोर्ट बनवाने के लिए किसी भी आम इंसान को कई पापड़ बेलने पड़ते
हैं। इस मेहनत के बाद जब पासपोर्ट घर आता है तो कितना सुकून महसूस होता
है।
भारत में पासपोर्ट बनवाना जैसे किसी जुनून की तरह है। हर कोई पासपोर्ट
का फॉर्म भरते समय सिर्फ यही सोचता है कि इसके बाद बस विदेश के लिए रवाना
होंगे। लेकिन पासपोर्ट बनवाना किसी पहाड़ को चढ़ने के जैसा ही है। कई नियम
और स्टेज को पार करने के बाद ही जनाब आप आपने पासपोर्ट की शक्ल देख पाते
हैं। अब शायद सरकार ने आपकी इस मुश्किल को थोड़ा आसान करने के बारे में सोच
लिया है। भारत सरकार की तरफ से MEAIndia नाम का एक शानदार ऐप लॉन्च हुआ
है। इस ऐप को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि इस ऐप का
प्रयोग करके आप दुनिया के किसी भी कोने से अपने स्मार्टफोन के जरिए
पासपोर्ट और वीजा के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
दिन प्रति दिन टेक्निकल होती जा रही भारत सरकार का यह एक और कदम है दुनिया
के साथ आगे बढ़ने का। यह ऐप कुछ खास है। सबसे पहली बात तो ये है कि यह भारत
सरकार द्वारा लॉन्च किया गया है। यह इस बात की पुष्टी करता है कि यह फेक
ऐप्लिकेशन या मालवेयर नहीं है।
कुछ लोगों के लिए पासपोर्ट का फॉर्म भरना एक बड़ी चुनौती होता है। इसी के
साथ वीजा की रिक्वेस्ट के लिए भी काफी फॉर्मेलिटीज निभानी पड़ती है। अब यह
सारा काम इस ऐप की मदद से आसानी से हो जाएगा।
इस ऐप के जरिए आप पासपोर्ट का फॉर्म और वीजा ऐप्लिकेशन की सारी फॉर्मेलिटीज
पूरी कर सकते हैं। इसके अलावा इस ऐप की मदद से यूजर्स ट्रैवल असिस्टेंस भी
पा सकते हैं ऐसा करने पर आपको कहां जाना चाहिए और कहां नहीं इसकी पूरी
जानकारी मिल जाएगी।
यह ऐप आपको सबसे नजदीकी भारतीय मिशन/ पोस्ट से एक सेक्योर्ड कनेक्शन देगा।
इसके साथ ही आप वहां बैठे ऑफिशियल लोगों से भी कनेक्ट हो सकते हैं। इसे
बनाने वाले लोगों का कहना है कि यह लॉन्च से पहले ही काफी लोकप्रिय हो चुका
है। कई लोग इस्से जुड़ने की कोशिश में लगे हुए हैं।
यह आपके अपलाई किए हुए पासपोर्ट का स्टेटस भी बताएगा। इसका मतलब सारा काम
अब मोबाइल पर। अगर आप छुट्टी मनाने जाना चाहते हैं या किसी ऑफिशियल ट्रिप
पर यह ऐप काफी काम का साबित हो सकता है।
0 comments:
Post a Comment
Thankes