Rss Feed
Story (104) जानकारी (41) वेबसाइड (38) टेक्नॉलोजी (36) article (28) Hindi Quotes (21) अजब-गजब (20) इंटरनेट (16) कविता (16) अजब हैं लोग (15) तकनीक (14) समाचार (14) कहानी Story (12) नॉलेज डेस्क (11) Computer (9) ऐप (9) Facebook (6) ई-मेल (6) करियर खबरें (6) A.T.M (5) बॉलीवुड और मनोरंजन ... (5) Mobile (4) एक कथा (4) पासवर्ड (4) paytm.com (3) अनमोल वचन (3) अवसर (3) पंजाब बिशाखी बम्पर ने मेरी सिस्टर को बी दीया crorepati बनने का मोका . (3) माँ (3) helpchat.in (2) कुछ मेरे बारे में (2) जाली नोट क्‍या है ? (2) जीमेल (2) जुगाड़ (2) प्रेम कहानी (2) व्हॉट्सऐप (2) व्हॉट्सेएप (2) सॉफ्टवेर (2) "ॐ नमो शिवाय! (1) (PF) को ऑनलाइन ट्रांसफर (1) Mobile Hacking (1) Munish Garg (1) Recharges (1) Satish Kaul (1) SecurityKISS (1) Technical Guruji (1) app (1) e (1) olacabs.com (1) olamoney.com (1) oxigen.com (1) shopclues.com/ (1) yahoo.in (1) अशोक सलूजा जी (1) कुमार विश्वास ... (1) कैटरिंग (1) खुशवन्त सिंह (1) गूगल अर्थ (1) ड्रग साइट (1) फ्री में इस्तेमाल (1) बराक ओबामा (1) राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला (1) रिलायंस कम्यूनिकेशन (1) रूपये (1) रेडक्रॉस संस्था (1) लिखिए अपनी भाषा में (1) वोटर आईडी कार्ड (1) वोडाफोन (1)

लिखिए अपनी भाषा में



  1.  ई-संसार में भारत सरकार के कई महत्वपूर्ण वेबसाइड एवं  वेब पोटर्ल है । जो संबंधित विभाग के महत्वपूर्ण जानकारियों के खजाने  से भरे हुआ है। साथ ही कई वेबसाइड एवं  वेब पोटर्ल विशेष रूप से जनहित के लिए विकसित किया गया है लेकिन प्रचार-प्रसार में कमी के कारण इन  वेबसाइड एवं   वेब पोटार्लो के बारे में बहुत कम लोग ही जानते है। तो आईये जानते है भारत सरकार के 100 महत्वपूर्ण उपयोगी वेबसाइड एवं वेव पोर्टल के बारे में ।यह जानकारी आपको पांच भाग में प्रदान किया जायेगा, आज जानते है भारत सरकार के शीर्ष के 20 उपयोगी वेब साइटो एवं वेब पोर्टल के बारे में … 

    1. http://india.gov.in/ या http://bharat.gov.in/ :-  यह भारत सरकार का आधिकारिक पोर्टल है। इस पोर्टल को बनाने का उद्देश्यो नागरिकों और अन्यर पणधारियों को भारत सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सूचना और सेवाओं तक एकल बिन्दुा अभिगम्योता प्रदान करना है। यहाँ आप भारत और इसके विभिन्नर पहलुओं के विषय में सूचना प्राप्त कर सकते है।  साथ ही यहाँ भारत सरकार के अन्यव पोर्टलों/वेबसाइटों के लिए इसमें विभिन्नत लिंक्सक दिए गए हैं।
    2. http://www.parliamentofindia.nic.in/ :- यह भारत की संसद का अधिकारिक  वेब पोर्टल है । यहाँ भारत की संसद से संबंधित जानकारी देख सकते हैं । यहाँ संसद के तीनो अंग (राष्ट्रपति, राज्यसभा एवं  लोकसभा) पर जानकारी प्रदान की गयी है।
    3. http://presidentofindia.nic.in/ :-  यह  भारत के राष्ट्रपति का अधिकारिक वेब पोर्टल है। यहाँ राष्ट्रपति और राष्ट्रपति भवन के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही राष्ट्रपति के दैनिक कार्यक्रम के बारे में यहाँ हर दिन सूचना मुहैया कराया जाता है।
    4. http://loksabha.nic.in/ :- भारत की संसद – लोकसभा – यह लोकसभा की आधिकारिक वेबसाइट है। यहाँ लोकसभा के सदस्य, सवाल, बहस, कानून, समिति, सचिवालय, भर्ती और पुस्तकालय आदि पर सूचना दी गई है।
    5. http://rajyasabha.nic.in/ :-भारत की संसद – राज्य सभा – यह  राज्यसभा  की आधिकारिक वेबसाइट है। यहाँ  राज्य सभा  के सदस्य और उनके कार्यकाल की जानकारी दी गयी है, साथ ही आप यहाँ राज्यसभा से जुडी सभी पहलू को समझ सकते है , क्यों कि यहाँ राज्यसभा के सभी विषयो पर विशेष सूचना दिया गया है।
    6. http://vicepresidentofindia.nic.in/ :-  यह  भारत के उपराष्ट्रपति का अधिकारिक वेब पोर्टल है। यहाँ आप भारत के उपराष्ट्रपति के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही उपराष्ट्रपति के दैनिक कार्यक्रम के बारे में यहाँ हर दिन सूचना मुहैया कराया जाता है।
    7. http://pmindia.nic.in/  :-  यह  भारत के प्रधानमंत्री का अधिकारिक वेब पोर्टल है। यहाँ आप भारत के प्रधानमंत्री के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ आप भारत के प्रधानमंत्री के भाषणों को सुन सकते है , साथ ही प्रधानमंत्री  के दुर्लभ तस्वीरों को देख सकते है। साथ ही प्रधानमंत्री  के दैनिक कार्यक्रम के बारे में यहाँ हर दिन सूचना मुहैया कराया जाता है।
    8. http://parliamentmuseum.org/indextry.html  :- संसद संग्रहालय – (भारत सरकार)- यह संसद संग्रहालय का अधिकारिक वेब पोर्टल है। संसद संग्रहालय के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। भारत की लोकतांत्रिक विरासत, स्वतंत्रता आंदोलन, सत्ता के हस्तांतरण, संविधान और संसदीय कार्यों आदि पर सूचना प्रदान की जाती है। प्रयोक्‍ता के लिए संग्रहालय संसाधन केंद्र के विवरण भी प्रदान किए गए हैं।
    9.  http://rashtrapatisachivalaya.gov.in/ : - यह राष्ट्रपति सचिवालय  का अधिकारिक वेब पोर्टल है। यहाँ राष्ट्रपति सचिवालय  के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही राष्ट्रपति सचिवालय  के दैनिक कार्यक्रम के बारे में यहाँ हर दिन सूचना मुहैया कराया जाता है । यहाँ  राष्ट्रपति सचिवालय  से जुडी अहम रिपोर्ट, योजना और नियम  को देखा जा सकता है ।
    10. http://cabsec.nic.in/  यह केन्द्रीय सचिवालय का वेब पोर्टल है, यहाँ  केन्द्रीय सचिवालय से जुडी अहम रिपोर्ट, योजना और नियम  को देखा जा सकता है। साथ ही आप  भारत सरकार (कार्य-आबंटन) नियम, 1961 के सही पहलू को समझ सकते है।
    11.  http://www.nic.in/ :- - राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केन्द्र (एनआईसी) [ भारत सरकार ] – यह राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केन्द्र  का अधिकारिक वेबपोर्टल है। राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केन्द्र (एनआईसी)भारत सरकार का एक प्रमुख वैज्ञानिक व तकनीकी संस्थान है जिसकी 1976 में सरकारी क्षेत्र में बेहतर पद्धतियों, एकीकृत सेवाओं तथा विश्वव्यापी समाधानों को अपनाने वाली ई-सरकार/ई-शासन संबंधी समाधानों को प्रदान करने के लिए स्थापना की गयी। राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केन्द्र ही देश भर के सरकारी तंत्र, विभाग, प्रभाग, संस्थान एवं सभी इकाईयो का वेबसाइड एवं वेब पोर्टल को विकसित करता है। यहाँ आप राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केन्द्र से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों से  रूबरू हो सकते है।
    12. http://data.gov.in/ :-  यह भारत सरकार के विभिन्न योजनाओं से संबंधित आकंडे मुहैया करने वाला अधिकारिक वेब पोर्टल है।  यहाँ आप कई योजनाओं से सम्बंधित आंकड़ा एक साथ एख सकते है। साथ ही आप कई योजनाओं एवं रिपोर्ट की पुरानी स्थिति भी देख सकते है और उन्हें आवश्यकता अनुसार डाऊनलोड भी कर सकते है।
    13. http://indg.in/ :- यह भारत विकास प्रवेशद्वार का अधिकारिक वेब पोर्टल है। यह कई भारतीय भाषाओँ में भारत सम्बंधित आधारभूत सूचना प्रदान करता है। इस पोर्टल का विकास राष्ट्रीय पहल “भारत विकास प्रवेशद्वार”, के अंग के रूप में किया गया है जो ग्रामीण भारत के सशक्तीकरण को समर्पित है।
    14. http://tdil-dc.in/  :-  भारतीय भाषा प्रौद्योगिकी प्रसारण और वितरण केंद्र ( भारत सरकार) का अधिकारिक वेब पोर्टल है। जिसका विकास भारतीय भाषाओँ की बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है। यहाँ  कई भाषाओ के संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां मुहैया कराई गई है। साथ ही यहाँ आप एक भाषा से दुसरे भाषा में कुशल पूर्वक शुद्ध अनुवाद कर सकते है।
    15. https://iib.gov.in/ :- Insurance Information Bureau का अधिकारिक वेब पोर्टल है। यहाँ आप विभिन्न बीमा से संबंधित आवश्यक सूचना प्राप्त का सकते है. साथ ही यहाँ आप कई सालो का बीमा सूची एक ही क्लिक पर देख सकते है एवं आवश्यकतानुसार डाउनलोड कर सकते है।
    16. http://pgportal.gov.in/ :- लोक शिकायत के लिए प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग द्वारा संचालित यह पोर्टल है। यहाँ आप ऑनलाइन लोक शिकायत दर्ज करा सकते है और साथ ही दर्ज शिकायतों का मानीटरिंग भी कर सकते है। ” प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग एक नोडल (आदर्श) एजेंसी है जिसके द्वारा देश में नागरिक-केंद्रित शासन के लिए मार्गदर्शी सिद्धांत निर्मित होते हैं। चूंकि नागरिक शिकायतों का निवारण विभाग की एक सर्वाधिक महत्वंपूर्ण पहल है, इसलिए प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग नागरिकों के शिकायतों के निवारण और निपटान हेतु प्रभावकारी और सामयिक तंत्र तैयार करता है ।” यहाँ आप  लोक शिकायत पर दिए गए सूचना के माध्यम से महत्वपूर्ण पहलुओ को आराम से समझ सकते है।
    17. http://goicharters.nic.in/ :- यह केन्द्र सरकार के संगठनों का नागरिक चार्टर से संबंधित पोर्टल है। यहाँ आप केंद्र सरकार के विभिन्न संगठनो में निर्धारित नागरिक चार्टर को देख सकते है।  साथ ही यहाँ दिये गए सूचनाओ के आधार पर नागरिक चार्टर के विभिन्न पक्षों को बेहतर समझ सकते है।
    18. http://pensionersportal.gov.in/ :- यह केंद्र सरकार के पेंशन धारकों का अधिकारिक पोर्टल है। यहाँ पेंशन धारकों के सुविधा के लिए कई आवश्यक विन्दुयो को एक ही स्थान पर एक साथ प्रदर्शित किया गया है। साथ ही यहाँ पेंशन धारक सरकार के नए नियम और योजनाओं से भी रूबरू हो सकते है।
    19. http://rkvy.nic.in/ - राष्ट्रीय कृषि विकास योजना – कृषि मंत्रालय – यहाँ आप देश भर में चहल रहे कृषि विकास योजनाओं  के बारे में जान सकते है। राज्यवार कृषि आंकड़ो और ताजा योजना रिपोर्ट को देख सकते है।
    20. http://agmarknet.nic.in/   :-  भारत के विपणन एवं निरीक्षण (डीएमआई), – कृषि मंत्रालय ( भारत सरकार ) – यह एगमार्क संबंधित जानकारी मुहैया करने वाला भारत सरकार का अधिकारिक वेब पोर्टल है. जो छह भारतीय भाषा में एगमार्क संबंधित सूचना प्रदान करता है, साथ ही देश भर में सभी मंडियों का एक बाजार मुल्य की सूचना हर दिन मुहैया करता है, कोई भी भारतीय यहाँ से व्यापर के लिए अपने उत्पादित वस्तु का एगमार्क में पंजीकरण करा सकते है।

  2. 0 comments:

    Post a Comment

    Thankes

Powered byKuchKhasKhabar.com