Rss Feed
Story (104) जानकारी (41) वेबसाइड (38) टेक्नॉलोजी (36) article (28) Hindi Quotes (21) अजब-गजब (20) इंटरनेट (16) कविता (16) अजब हैं लोग (15) तकनीक (14) समाचार (14) कहानी Story (12) नॉलेज डेस्क (11) Computer (9) ऐप (9) Facebook (6) ई-मेल (6) करियर खबरें (6) A.T.M (5) बॉलीवुड और मनोरंजन ... (5) Mobile (4) एक कथा (4) पासवर्ड (4) paytm.com (3) अनमोल वचन (3) अवसर (3) पंजाब बिशाखी बम्पर ने मेरी सिस्टर को बी दीया crorepati बनने का मोका . (3) माँ (3) helpchat.in (2) कुछ मेरे बारे में (2) जाली नोट क्‍या है ? (2) जीमेल (2) जुगाड़ (2) प्रेम कहानी (2) व्हॉट्सऐप (2) व्हॉट्सेएप (2) सॉफ्टवेर (2) "ॐ नमो शिवाय! (1) (PF) को ऑनलाइन ट्रांसफर (1) Mobile Hacking (1) Munish Garg (1) Recharges (1) Satish Kaul (1) SecurityKISS (1) Technical Guruji (1) app (1) e (1) olacabs.com (1) olamoney.com (1) oxigen.com (1) shopclues.com/ (1) yahoo.in (1) अशोक सलूजा जी (1) कुमार विश्वास ... (1) कैटरिंग (1) खुशवन्त सिंह (1) गूगल अर्थ (1) ड्रग साइट (1) फ्री में इस्तेमाल (1) बराक ओबामा (1) राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला (1) रिलायंस कम्यूनिकेशन (1) रूपये (1) रेडक्रॉस संस्था (1) लिखिए अपनी भाषा में (1) वोटर आईडी कार्ड (1) वोडाफोन (1)

लिखिए अपनी भाषा में

    Showing posts with label ई-मेल. Show all posts
    Showing posts with label ई-मेल. Show all posts

  1. किसी को ईमेल करते समय जरुर याद रखें ये 5 बड़ी बातें


    किसी को ईमेल करते समय जरुर याद रखें ये 5 बड़ी बातें
    क्या आपको भी किसी को चिट्ठी भेजे एक जमाना हो चला है? पत्र लिखने की हमारी ये आदत इमेल्स ने छीन ली है। आंकड़ों के अनुसार, हर रोज 210 इमेल्स सेंड और रिसीव किए जाते हैं। इससे पता चलता हमारी आदतों में कितना बदलाव आ चुका है। इसी के साथ इमेल्स हमारी जिंदगी का एक अभिन्न हिंसा भी बन गए हैं। खासतौर पर ऑफिशियल कम्यूनिकेशन में यह महत्वपूर्ण टूल है। ईमेल लिखने के तरीके से रिसीवर के दिमाग में हमारी एक छवि बन जाती है। इसी के साथ एक आम मेल और अच्छे फॉर्मेट में लिखे हुए मेल में बहुत अंतर होता है। अगर आपके काम में भी ईमेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है तो कुछ ऐसी आदतें हैं जिसको बदलना बहुत जरुरी है। इस पोस्ट में हम आपको ऐसी ही कुछ आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें बदलकर आप बेहतर तरीके से ईमेल को प्रेजेंट कर पाएंगे

    जरुरी इमेल्स का हमेशा करें रिप्लाई:
    आपको कैसा लगेगा अगर आप किसी से कुछ पूछें और आपको उसका रिप्लाई न मिले। इसी तरह अगर आपको कोई मेल आया है जिसको एकनॉलेज करना जरुरी है, तो समय निकलकर उसका रिप्लाई जरुर करें। इससे रिसीवर को यह सन्देश भी जाएगा की आप उसकी बात पर गौर कर रहे हैं।
    मेल में सब्जेक्ट कॉलम को खाली न छोड़ें:

    हम में से कई लोग मेल तो अच्छे लिखते हैं लेकिन सब्जेक्ट के कॉलम को खाली छोड़ देते हैं। इससे रिसीवर को पता ही नहीं चलता की अपने मेल किस बारे में लिखा है। इस तरह के मेल्स कई बार इग्नोर भी हो जाते हैं या उन्हें स्पैम समझ कर डिलीट भी कर दिया जाता है।
    मेल्स को रखें एरर फ्री:

    कोशिश करें की ईमेल को चेक करने से पहले ना भेजें। ईमेल में की कई गलतियां आपके आने वाले अवसर को खराब भी कर सकती हैं। आपके द्वारा लिखा गया मेल रिसीवर के लिए आपकी छवि है। तो अगर आप गलत या गलतियों से भरा मेल करेंगे तो यह आपकी छवि को खराब कर सकता है।
    CAPS में ना लिखे मेल:

    अपने मेल को कभी भी CAPS में ना लिखें। सभी शब्दों के लिए कैप्सलॉक का प्रयोग सामने वाले के सामने गलत सन्देश भेजता है। इससे पढ़ने वाले को यह अंदेशा लगता है की या तो आप गुस्से में हैं या नकारात्मक रुप से जवाब दे रहे हैं।
    मेल में Lingo का प्रयोग ना करें:
    ईमेल टेक्स्ट की तरह नहीं होते। टेस्टिंग करते समय जैसे आप LOLs, BTWs या FYIs का प्रयोग करते हैं, इसे मेल में ना करें। ईमेल टेक्स्ट के जरिये कम्यूनिकेशन का माध्यम जरुर है, लेकिन यह एक फॉर्मल प्रोफेशनल कम्युनिकेशन माना जाता है।

  2. ई-मेल आईडी हैक करने के बाद हैकर्स संबंधित फर्म से मिलती-जुलती ईमेल
    आईडी बना लेते हैं। लेनदेन से संबंधित मेल से भेजे गए मैसेज पढ़ते रहते
    हैं और जब भुगतान का समय आता है तो भुगतान करने वाली फर्म को खरीदार फर्म
    बन कर मेल करते हैं और भुगतान के लिए अपना एकाउंट नंबर दे देते हैं।

    भुगतान क्रेडिट होने के बाद उसे निकाल कर किसी और फर्म से ठगी में लग
    जाते हैं। चंदौसी में छह महीने के भीतर दो मैंथा फर्मों को इसी तरह से
    निशाना बनाया जा चुका है। इसमें एक में कामयाबी मिली दूसरी में सतर्कता
    ने ठगी से बचाया।

    सावधानी से हो सकता है बचाव
    ठगी से बचने का एक मात्र उपाय है स्वयं की सतर्कता। जिन फर्मों से ई-मेल
    पर सौदे हो रहे हैं उनसे एडवांस पेमेंट लेने के बाद माल डिस्पैच करें तो
    भुगतान का कोई जोखिम नहीं रहेगा। ई-मेल आईडी हैक कर पेमेंट अपने खाते में
    मंगा लेने के कई मामले सामने आ चुके हैं। अधिकतर लेनदेन बैंक के माध्यम
    से करें।
    अंकुर अग्रवाल, सचिव मैंथा एसोसिएशन।

    ये भी कर सकते हैं

    सिर्फ ई-मेल के सहारे न रहें

    बैंक डिटेल के बारे में फैक्स करें

    भुगतान को लेकर अपने एकाउंट नंबर की जानकारी फैक्स के माध्यम से दें

    भुगतान लेते-देते समय खरीदार और विक्रेता आपस में बात करें

    भुगतान क्रेडिट कराते समय एक बार एहतियाती तौर पर संबंधित फर्म से फोन पर
    संवाद करें

    फोन पर बातचीत और फैक्स पर संदेश मिलने के बाद खाता संख्या की पुष्टि करें

    सतर्कता के कुछ और एहतियाती उपाय क्रेता-विक्रेता दोनों आपसी बातचीत करके
    अपना सकते हैं।

    kuchkhaskhabar@gmail.com

  3. पहला दोस्त: ऑफिस से घर लौटने की जल्दी में अपना जीमेल लॉगआउट करना भूल गया यार!

    दूसरा दोस्त: ओ माई गॉड! पता है, मेरा भी फेसबुक अकाउंट कुछ दिन पहले ऐसे
    ही लॉग इन रह गया था. वो तो मैंने एक दोस्त से कह कर अपने अकाउंट को
    सेफली लॉगआउट करवाया था.

    पहला दोस्त: यार मेरे साथ तो ये भी बड़ी दिक्कत है. नए-नए ऑफिस में मैं
    ठीक से किसी को जान भी नहीं पाया हूं.

    क्या आपके साथ भी ऐसा कुछ हुआ है, जब आप हड़बड़ी में अपना जीमेल या फेसबुक
    अकाउंट लॉगआउट करना भूल गए हों? और आपको डर है कि कहीं उसका गलत यूज न हो
    जाए? अब चिंता छोड़िए.

    kuch khas khabar आज जीमेल, फेसबुक यूजर्स के इसी समस्या का समाधान लेकर
    आया है. जिससे आप अपने जीमेल-फेसबुक अकाउंट को रिमोट रहकर भी लॉगआउट कर
    सकते हैं.

    Facebook.com
    फेसबुक रिमोट लॉगआउट

    1 फेसबुक के पेज पर सबसे ऊपर दाहिने साइड में अकाउंट सेटिंग पर क्लिक कीजिए.

    2 इसके बाद बाएं साइड में सिक्योरिटी बटन पर क्लिक कीजिए.

    3 सिक्योरिटी सेटिंग्स के अंदर 'एक्टिव सेशन' पर क्लिक कीजिए.

    4 रिमोटली लॉगआउट करने के लिए 'इंड एक्टिविटी' बटन पर क्लिक कीजिए.


    Gmail.com

    जीमेल रिमोट लॉगआउट:

    1 जीमेल पेज पर सबसे नीचे दाहिने साइड में 'डिटेल' बटन पर क्लिक कीजिए.

    2 एक नए विंडो में यह नोटिफिकेशन आएगा कि आपका अकाउंट यूज किया जा रहा है नहीं?

    3 अब एक ऑप्शन आएगा जिसमें पूछा जायेगा 'log out of all session'. इसे
    क्लिक कीजिए और टेंशन फ्री हो जाइए.

    4 इसमें आपको 10 पुराने सेशन के एक्सेस डिटेल्स भी दिख जाएंगे.

  4. gmail







    ईमेल में फाइलें सलग्न करनी हो तो उसके आकार को ले कर चिंता बनी रहती है. कहीं 20 एमबी से ज्यादा हुई तो मेल के साथ जुड़ेगी नहीं.
    मगर अब गूगल ने अपनी जीमेल सेवा में परिवर्तन करते हुए घोषणा की है कि उसके क्लाउड सेवा गुगल ड्राइव को जीमेल के साथ संगत कर दिया गया है. और इस सेवा के चलते 10 जीबी जितनी बड़ी फाइलें भी आसानी से मेल के साथ भेजी जा सकेगी.

    गूगल ड्राइव एक निशुल्क मेघ-भंडारण (क्लाउड स्टोरेज) सेवा है जो प्रयोक्ता को 5 जीबी तक की फाइलें संग्रहित करने की सुविधा देती है.  इसके अतिरिक्त 2.5 डालर का शुल्क अदा कर 25 जीबी तक का भंडारण खरीदा भी जा सकता है.

    जीमेल के नए प्रारूप का उपयोग कर रहे प्रयोक्ता ही इस सेवा का लाभ उठा सकते है. क्योंकि इस नए प्रारूप में ही गूगल ड्राइव की कड़ी दी गई है.

    मेल के साथ फ़ाइल संलग्न करते समय गूगल ड्राइव के बटन को क्लिक कर फाइल चढ़ाएं.अगर चढाई जा रही फाइल प्राप्तकर्ता के साथ साझा नहीं की गई है तो सेटिंग में जाकर साझा करने के लिए कहा जाएगा.

  5. अगर आप किसी को कोई जरूरी मेल भेजते हैं तो हमेशा एक चिंता सताती रहती है
    कि उस व्‍यक्ति ने आपकी मेल पढ़ी भी है या नहीं। खासकर तब जब मेल काफी
    जरूरी और अर्जेंट हो। लेकिन शायद आपमें से काफी लोग न जानते हों की
    आउटलुक और जीमेल में एक ऐसा फीचर होता है जिसकी मदद से अगर आप किसी को
    कोई जरूरी मेल भेजते हैं और वह व्‍यक्ति उस मेल को जैसे ही ओपेन करेगा
    आपके पास उसकी जानकारी मेल द्वारा आ जाएगी।


    अपनी मेल का रीडिंग स्‍टेट जानने के लिए सबसे पहले अपने क्रोम ब्राउजर
    में राइटइंनबक्‍स (RightInbox) एक्‍टेंशन डाउनलोड कर लें।

    राइट एक्‍टेंशन डाउनलोड करने के बाद अपना जीमेल एकाउंट ओपेन करें, जीमेल
    ओपेन करने के बाद आपके सामने मेल का एलाओं करने का ऑप्‍शन आएगा जिसमें
    एलाउ कर दें

    अब अपनी मेल ट्रैक करने के लिए कंपोज मेल में जाए। कंपोज मेल में मेल
    लिखने के बाद ऊपर दिए गए ऑप्‍शनों में ट्रैक का बटन दिखेगा जो मेल भेजने
    वाले बटन के बगल में होगा। मेल ट्रैक करने के लिए बस आपको उस ट्रैक
    बॉक्‍स में टिक करना होगा।

    अब आप अपनी मेल भेज दें, आपके द्वारा भेजी गई मेल को जैसे ही दूसरी तरफ
    का व्‍यक्ति ओपेन करेगा आपके पास एक मेल आ जाएगा जिससे आपको पता चल जाएगा
    कि आपकी मेल ओपेन की जा चुकी है।

  6. Email Account Safety

    आज तक शायद आप में से अधिकांश लोगों ने कभी ना कभी तो सोचा होगा कि आपके
    दुनिया से जाने के बाद आपके ई-मेल अकाउंट को कौन संभालेगा. आजकल दिन
    प्रति दिन उन लोगों की मात्रा बढ़ती जा रही है जो अपने दस्तावेजों को एक
    स्थान से दूसरे स्थान पर भेजते समय डाकघर जैसी पुरानी सुविधा का नहीं
    बल्कि ई-मेल जैसी नई सुविधा का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में यह चिंता जायज
    है कि आपकी मृत्यु के बाद आपके ई-मेल(Email)अकाउंट को कौन संभालेंगा?
    गूगल(Google)ने इस सवाल को ध्यान में रखते हुए आपके लिए एक ऐसा हल हल
    ढूंढ़ निकाला है जिसमें आपके इमेल्स ही नहीं बल्कि डिजिटल फोटोज,
    डाक्यूमेंट्स जैसी सुविधाओं की भी आपके दुनिया से जाने के बाद उनकी रक्षा
    की जाएगी. इस योजना के तहत गूगल(Google)ने एक अकाउंट मैनेजर पेज पेश किया
    है जो आपके आदेशानुसार आपके मृत्यु के बाद आपकी डिजिटल रियासत का
    उत्तराधिकारी उसे ही बनाएगा जिसे आप चुन कर जाएंगे.

    यह गूगल (Google)अकाउंट मैनेजर कुछ इस तरह काम करेगा जैसे वो आपसे
    समय-समय पर इस बात का पता लगाता रहेगा कि आप अपनी मृत्यु के बाद डिजिटल
    तस्वीरों, दस्तावेजों और अन्य आभासी सामग्रियों का क्या करना चाहेंगे? और
    फिर आप एक 'इनएक्टिव अकाउंट मैनेजर' का प्रयोग करके गूगल को यह निर्देश
    दे सकते हैं कि आपकी मृत्यु के बाद वो आपके इमेल्स अकाउंट से जुड़े सभी
    दस्तावेजों को खत्म कर दे या फिर आप एक तय लंबी अवधि के अनुसार अपने
    दस्तावेज किसी अन्य व्यक्ति को मेल करना का निर्देश भी दे सकते हैं. यह
    होगा कुछ इस तरह कि अकाउंट सेटिंग पेज पर एक संदेश में गूगल अपने सदस्यों
    को अपने डाटा को भरोसेमंद मित्र या फिर परिवार के सदस्य से साझा करने या
    अपना अकाउंट खत्म करने का विकल्प देगा और साथ ही गूगल व्यक्ति द्वारा दिए
    हुए निर्देश को लागू करने से पहले समय की अवधि की जानकारी भी लेगा.


    Google Account Manager

    इस गूगल अकाउंट मैनेजर(Google Account Manager)की खास बात यह है कि यह
    आपके द्वारा इमेल्स पर दिए गए सभी निर्देशों को आपके मोबाइल नंबर पर भी
    भेजेगा जिसका अर्थ यह हुआ कि आप अपने इमेल्स पर चलने वाली सभी सुविधाओं
    की जानकारी अपने मोबाइल नंबर पर भी पा सकते हैं. इसके बाद आपसे जुड़े 10
    विश्वस्त लोगों को इस बारे में विशेष सूचना मिलेगी कि आपके अकाउंट के साथ
    क्या होने वाला है ? अंत में गूगल अपने उपयोगकर्ता को यूट्यूब वीडियो,
    गूगल प्लस प्रोफाइल्स सहित गूगल की सभी सेवाओं से अपना अकाउंट प्रभावी
    तरीके से साफ करने का विकल्प देगा. उपयोगकर्ता 3, 6, 9, 12 महीने की अवधि
    का चयन कर सकते हैं और इस अवधि की समय सीमा खत्म होने से एक महीने पहले
    गूगल दूसरे ईमेल पते पर एक अधिसूचना भेजेगा जिसमे आपसे यह पूछा जाएगा कि
    आप इन्हें अपने किसी भरोसेमंद मित्र या परिवार के साथ साझा करना चाहते
    हैं, या फिर इन्हें पूरी तरह से मिटाने का विकल्प चुनना चाहते हैं. गूगल
    अकाउंट मैनेजर के बारे में जानने के बाद अब आपको अपने इमेल्स अकाउंट से
    जुड़ी सभी चिंताओं को मिटा देना चाहिए क्योंकि यह बिल्कुल वैसा ही है
    जैसे अपने मरने से पहले अपने मकान, धन-दौलत के लिए उत्तराधिकारी चुनना.

Powered byKuchKhasKhabar.com