Rss Feed
Story (104) जानकारी (41) वेबसाइड (38) टेक्नॉलोजी (36) article (28) Hindi Quotes (21) अजब-गजब (20) इंटरनेट (16) कविता (16) अजब हैं लोग (15) तकनीक (14) समाचार (14) कहानी Story (12) नॉलेज डेस्क (11) Computer (9) ऐप (9) Facebook (6) ई-मेल (6) करियर खबरें (6) A.T.M (5) बॉलीवुड और मनोरंजन ... (5) Mobile (4) एक कथा (4) पासवर्ड (4) paytm.com (3) अनमोल वचन (3) अवसर (3) पंजाब बिशाखी बम्पर ने मेरी सिस्टर को बी दीया crorepati बनने का मोका . (3) माँ (3) helpchat.in (2) कुछ मेरे बारे में (2) जाली नोट क्‍या है ? (2) जीमेल (2) जुगाड़ (2) प्रेम कहानी (2) व्हॉट्सऐप (2) व्हॉट्सेएप (2) सॉफ्टवेर (2) "ॐ नमो शिवाय! (1) (PF) को ऑनलाइन ट्रांसफर (1) Mobile Hacking (1) Munish Garg (1) Recharges (1) Satish Kaul (1) SecurityKISS (1) Technical Guruji (1) app (1) e (1) olacabs.com (1) olamoney.com (1) oxigen.com (1) shopclues.com/ (1) yahoo.in (1) अशोक सलूजा जी (1) कुमार विश्वास ... (1) कैटरिंग (1) खुशवन्त सिंह (1) गूगल अर्थ (1) ड्रग साइट (1) फ्री में इस्तेमाल (1) बराक ओबामा (1) राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला (1) रिलायंस कम्यूनिकेशन (1) रूपये (1) रेडक्रॉस संस्था (1) लिखिए अपनी भाषा में (1) वोटर आईडी कार्ड (1) वोडाफोन (1)

लिखिए अपनी भाषा में

    Showing posts with label व्हॉट्सेएप. Show all posts
    Showing posts with label व्हॉट्सेएप. Show all posts
  1. ऐसे बनाएं अपने व्हाट्सऐप का बैकअप

    ऐसे बनाएं अपने व्हाट्सऐप का बैकअप
    व्हाट्सऐप पर हम कई किस्म की बातें करते हैं। आम चैट से लेकर दफ्तर की ज़रूरी बातें। कई चीजें इतनी महत्वपूर्ण होती हैं कि आप उन्हें बाद में भी आकर खोजते रहते हैं। अगर आपने अपना फोन खो दिया या फिर उसे किसी कारण से फॉर्मेट करना पड़ा तो आपको व्हाट्सऐप फिर से इंस्टॉल करना पड़ेगा। ऐसे में आपके पुराने चैट गायब जाएंगे। लेकिन आप व्हाट्सऐप का बैकअप बनाना जानते हैं तो इस परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

    एंड्रॉयड पर व्हाट्सऐप का बैकअप गूगल ड्राइव पर बनाया जा सकता है। आइए हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं ताकि आपके सारे चैट, फोटो और वीडियो सुरक्षित स्टोर रहें। और ज़रूरत पड़ने पर उन्हें फिर से रीस्टोर किया जा सके।

    अगर आपने अब तक इस फ़ीचर को इस्तेमाल नहीं किया है तो पहली बार जब आप व्हाट्सऐप इंस्टॉल करेंगे तो आपसे इस फ़ीचर को स्विच ऑन करने के बारे में पूछा जाएगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो मेन्यू में जाकर इसे सेटअप कर सकते हैं।

    1. आपको ऐप के मुख्य इंटरफेस पर दायीं तरफ टॉप में तीन बिन्दु नज़र आ आएंगे। उन पर टैप करें।

    2. इसके बाद सेटिंग्स में जाएं, फिर चैट्स एंड कॉल्स में। इसके बाद चैट बैकअप पर टैप करें। यहां आपको गूगल ड्राइव सेटअप करने का विकल्प मिलेगा।
     
    whatsapp screenshot

    आपको बता दें कि यहां पर इंटरनल बैकअप भी बनता है। आप पहले बैकअप पर टैप करके फोन की इंटरनल स्टोरेज में बैकअप रख सकते हैं। लेकिन फोन का डेटा डिलीट होते ही यह बैकअप भी डिलीट हो जाएगा।

    इसी पेज पर निचले हिस्से में गूगल ड्राइव सेटिंग्स नज़र आएगा।

    1. सबसे पहले बैकअप टू गूगल ड्राइव पर टैप करें। यहां पर बैकअप का समय निर्धारित कर सकते हैं। आपको कभी नहीं, दैनिक, साप्ताहिक और मासिक जैसे विकल्प मिलेंगे। हमारा सुझाव होगा कि आप दैनिक चुनें।

    2. इसके बाद चूज़ एन अकाउंट पर टैप करें। यहां पर आप तय कर सकते हैं कि किस जीमेल आईडी पर व्हाट्सऐप का बैकअप बने।

    3. आपको पहला विकल्प उस मेल आईडी का मिलेगा जिसका इस्तेमाल एंड्रॉयड डिवाइस को इंस्टॉल करने के लिए किया गया है। अगर आपने चाहते हैं तो किसी और ईमेल आईडी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको एड अकाउंट पर टैप करना होगा। और आ दिए गए निर्देशों का पालन भी करना होगा।
     
    whatsapp screenshot 1

    4. अब आप यह तय कर सकते हैं कि आप बैकअप किस किस्म के इंटरनेट पर बनाना चाहेंगे। सिर्फ वाई-फाई पर, या वाई-फाई+ सेल्युलर पर।

    5. बैकअप सेटिंग्स में आपको वीडियो का भी बैकअप बनाने का विकल्प मिलता है। आप इन्क्लुड वीडियो पर क्लिक करके व्हाट्सऐप पर आने वाले वीडियो का भी बैकअप बना सकते हैं।

    ध्यान रहे कि यहां पर बैकअप किया गया डेटा आपके गूगल ड्राइव अकाउंट में स्टोर होता रहता है। उसे ड्राइव क्लाइंट के तौर पर ब्राउज़ करके नहीं पढ़ा जा सकता।

    आईफोन पर बैकअप
    आईफोन पर व्हाट्सऐप इस्तेमाल करने वाले यूज़र भी कुछ इस अंदाज में ही बैकअप बना सकते हैं। आईओएस पर व्हाट्सऐप खोलें। फिर सेटिंग्स में जाकर चैट सेटिंग्स में जाएं। यहां पर चैट बैकअप का विकल्प मिलेगा। यहां पर दिए गए विकल्पों में अपनी सुविधा अनुसार चुनाव कर लें। आईओएस में बैकअप बनाने की सुविधा आईक्लाउड पर होती है।

    ऐसे करें रीस्टोर
    आप जैसे ही नए व्हाट्सऐप को इंस्टॉल करते हैं तो आपको रीस्टोर करने के बारे में पूछा जाएगा। ध्यान रहे कि आपको अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर उसी गूगल अकाउंट से साइन इन करना होगा जिस पर आपने व्हाट्स ऐप     का बैकअप बनाया था।

    • आप सेटिंग में बदलाव के बिना भी व्हॉट्सेएप मैसेज पढ़ सकते हैं और दूसरों को वो नीला निशान भी दिखाई नहीं देगा।
    • चैट हेल्पर एंड्रायड स्मार्टफोन के लिए एक विजेट है जो आपकी स्क्रीन पर व्हॉट्सेएप के स्क्रीन को फ्लोट करने में मदद करता है।
    व्हॉट्सेएप पर जब भी कोई मैसेज भेजता है और आप उसे पढ़ लेते हैं, तो उसकी स्क्रीन पर एक नीले रंग का निशान दिखाई देता है।

    यदि आप अपने व्हॉट्सेएप की सेटिंग पर दूसरों को ये देखने की इजाज़त देते हैं तो आपको भी दूसरों के बारे में ये जानकारी दिखाई देगी।

    लेकिन आप सेटिंग में बदलाव के बिना भी व्हॉट्सेएप मैसेज पढ़ सकते हैं और दूसरों को वो नीला निशान भी दिखाई नहीं देगा।

    यदि आप दोस्तों के साथ इसे आजमाना चाहते हैं तो चलिए हम आपको इसका तरीका बताते हैं। 
     चैट हेल्पर एंड्रायड स्मार्टफोन के लिए एक विजेट है जो आपकी स्क्रीन पर व्हॉट्सेएप के स्क्रीन को फ्लोट करने में मदद करता है।

    यानी व्हॉट्सेएप मैसेज अब पूरी स्क्रीन पर नहीं दिखाई देगा पर एक विजेट, जिसे आप स्क्रीन पर किसी भी हिस्से में रख सकते हैं, उस पर दिखाई देगा। ऐप को इनेबल करने के बाद विजेट स्मार्टफोन की स्क्रीन पर आ जाएगा।

    गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करके इसे स्मार्टफोन पर इनस्टॉल कर लीजिए। इनस्टॉल करने के बाद चैट हेल्पर की सेटिंग में जाकर उसके 'एक्सेसिबिलिटी सर्विस' को इनेबल कर दीजिए। उसके साथ चैट हेल्पर के विकल्प को भी इनेबल कर दीजिए।

    अब जब भी कोई मैसेज देखना है तो विजेट पर टैप कीजिये और मैसेज पढ़ लीजिए।

    चाहें तो इस विजेट को स्क्रीन के एक हिस्से में पिन कर सकते हैं ताकि वो वहीं पर रहे। अगर आप चैट हेल्पर के विजेट को दूसरों के ऊपर देखना चाहते हैं तो ऐप के 'विज़िबिलिटी' में जाकर वो ऐप चुन लीजिए जो सबसे ऊपर रहेंगे।

    लेकिन इस फ्री ऐप के मज़े लेने के लिए आपको इसके साथ आने वाले विज्ञापन भी देखने को तैयार रहना होगा।

Powered byKuchKhasKhabar.com