Rss Feed
Story (104) जानकारी (41) वेबसाइड (38) टेक्नॉलोजी (36) article (28) Hindi Quotes (21) अजब-गजब (20) इंटरनेट (16) कविता (16) अजब हैं लोग (15) तकनीक (14) समाचार (14) कहानी Story (12) नॉलेज डेस्क (11) Computer (9) ऐप (9) Facebook (6) ई-मेल (6) करियर खबरें (6) A.T.M (5) बॉलीवुड और मनोरंजन ... (5) Mobile (4) एक कथा (4) पासवर्ड (4) paytm.com (3) अनमोल वचन (3) अवसर (3) पंजाब बिशाखी बम्पर ने मेरी सिस्टर को बी दीया crorepati बनने का मोका . (3) माँ (3) helpchat.in (2) कुछ मेरे बारे में (2) जाली नोट क्‍या है ? (2) जीमेल (2) जुगाड़ (2) प्रेम कहानी (2) व्हॉट्सऐप (2) व्हॉट्सेएप (2) सॉफ्टवेर (2) "ॐ नमो शिवाय! (1) (PF) को ऑनलाइन ट्रांसफर (1) Mobile Hacking (1) Munish Garg (1) Recharges (1) Satish Kaul (1) SecurityKISS (1) Technical Guruji (1) app (1) e (1) olacabs.com (1) olamoney.com (1) oxigen.com (1) shopclues.com/ (1) yahoo.in (1) अशोक सलूजा जी (1) कुमार विश्वास ... (1) कैटरिंग (1) खुशवन्त सिंह (1) गूगल अर्थ (1) ड्रग साइट (1) फ्री में इस्तेमाल (1) बराक ओबामा (1) राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला (1) रिलायंस कम्यूनिकेशन (1) रूपये (1) रेडक्रॉस संस्था (1) लिखिए अपनी भाषा में (1) वोटर आईडी कार्ड (1) वोडाफोन (1)

लिखिए अपनी भाषा में

    Showing posts with label जुगाड़. Show all posts
    Showing posts with label जुगाड़. Show all posts
  1. कुछ विदेशी सैलानी भारत घूमने आए. एक गांव में उनकी बीएमडब्ल्यू कार खराब
    हो गई. एक लोकल मकैनिक ने उसे ठीक कर दिया तो विदेशी सैलानी बहुत हैरान
    हुए. उन्होंने मकैनिक से पूछा कि कैसे ठीक किया तो मकैनिक ने कहा , '
    जुगाड़ से ' .


    सैलानियों को ट्रेन का टिकट नहीं मिल रहा था लेकिन एक एजेंट ने उन्हें
    टिकट दिलवा दिया. वे फिर हैरान हुए और पूछा कि कैसे हुआ , तो जवाब मिला ,
    ' जुगाड़ से ' .


    और भी कुछ जगह उन्हें दिक्कत आई लेकिन हर जगह ' जुगाड़ ' से उनका काम बनता गया.


    वे ' जुगाड़ ' के सिस्टम से इतने प्रभावित हुए कि अपने देश लौट कर
    उन्होंने अपने प्रधानमंत्री को लेटर लिखा कि भारत से ' जुगाड़ ' सिस्टम
    को मंगाया जाए , यह हर बिगड़ा काम बना देता है.


    उनके पीएम ने जब भारत के पीएम से ' जुगाड़ ' मांगा तो भारत के पीएम ने
    कहा , ' हम नहीं दे सकते , आखिर हमारी सरकार भी तो जुगाड़ से ही चलती है
    '!

  2. चेन्नई की तीन ऑटोमोबाइल इंजीनियरों ने महिलाओं के लिए ऐसा अंत:वस्त्र
    डिजाइन करने का दावा किया है, जिसकी लेस में जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग
    सिस्टम) व ग्लोबल सिस्टम फॉर मोबाइल कम्यूनिकेशन (जीएसएम) लगाया गया है।
    इससे मुश्किल में फंसी महिलाओं के परिजनों व पुलिस तक एसएमएस पहुंच
    जाएगा।

    सोसाइटी हैरेसिंग इक्विपमेंट (शी) की सह निर्माता मनीषा मोहन ने कहा,
    'अंत:वस्त्र की लेस में जीपीएस, जीएसएम लगाया गया है। इसके अलावा
    अंत:वस्त्र में संवेदी उपकरण भी लगाया गया है, जो थोड़ा सा दबाव डाले जाने
    पर 3800 किलोवोल्ट का बिजली का झटका देता है। इसके बाद मुसीबत में फंसी
    महिला के परिजनों और पुलिस को एसएमएस एलर्ट चला जाता है।'

    उन्होंने बताया कि बसों व सार्वजनिक स्थलों पर असहज स्थितियों से बचने व
    महिलाओं की स्वतंत्रता को सुनिश्चित करने के लिए यह उपकरण विकसित किया
    गया है। अंत:वस्त्र में लगे संवेदी उपकरण से 82 बार बिजली के झटके लग
    सकते हैं।

    मनीषा चेन्नई स्थित श्री रामास्वामी मेमोरियल यूनिवर्सिटी में
    इंजीनियरिंग की छात्र है। उन्होंने अपनी दो अन्य सहयोगियों रिंपी
    त्रिपाठी और नीलाद्री बसु पॉल के साथ मिलकर शी नाम के इस अंत:वस्त्र का
    प्रोटोटाइप तैयार किया है। तीनों इस समय शी को बाजार में उतारने की अंतिम
    तैयारियों में जुटी हैं।

    इस अनोखी खोज को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट अहमदाबाद (आइआइएम-ए)
    में आयोजित हुए गांधीयन यूथ टेक्नोलॉजी अवार्ड-2013 से सम्मानित किया जा
    चुका है। मनीषा मोहन ने बताया कि उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन
    डिजाइनिंग (एनआइएफटी) में अपने दोस्तों से शी को तैयार करने में मदद
    मांगी है। वह इसमें ऐसे कपड़े का इस्तेमाल करना चाहती हैं, जो आरामदेह हो
    और जिसे धोने में मुश्किल न हो।

Powered byKuchKhasKhabar.com