Rss Feed
Story (104) जानकारी (41) वेबसाइड (38) टेक्नॉलोजी (36) article (28) Hindi Quotes (21) अजब-गजब (20) इंटरनेट (16) कविता (16) अजब हैं लोग (15) तकनीक (14) समाचार (14) कहानी Story (12) नॉलेज डेस्क (11) Computer (9) ऐप (9) Facebook (6) ई-मेल (6) करियर खबरें (6) A.T.M (5) बॉलीवुड और मनोरंजन ... (5) Mobile (4) एक कथा (4) पासवर्ड (4) paytm.com (3) अनमोल वचन (3) अवसर (3) पंजाब बिशाखी बम्पर ने मेरी सिस्टर को बी दीया crorepati बनने का मोका . (3) माँ (3) helpchat.in (2) कुछ मेरे बारे में (2) जाली नोट क्‍या है ? (2) जीमेल (2) जुगाड़ (2) प्रेम कहानी (2) व्हॉट्सऐप (2) व्हॉट्सेएप (2) सॉफ्टवेर (2) "ॐ नमो शिवाय! (1) (PF) को ऑनलाइन ट्रांसफर (1) Mobile Hacking (1) Munish Garg (1) Recharges (1) Satish Kaul (1) SecurityKISS (1) Technical Guruji (1) app (1) e (1) olacabs.com (1) olamoney.com (1) oxigen.com (1) shopclues.com/ (1) yahoo.in (1) अशोक सलूजा जी (1) कुमार विश्वास ... (1) कैटरिंग (1) खुशवन्त सिंह (1) गूगल अर्थ (1) ड्रग साइट (1) फ्री में इस्तेमाल (1) बराक ओबामा (1) राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला (1) रिलायंस कम्यूनिकेशन (1) रूपये (1) रेडक्रॉस संस्था (1) लिखिए अपनी भाषा में (1) वोटर आईडी कार्ड (1) वोडाफोन (1)

लिखिए अपनी भाषा में

    Showing posts with label टेक्नॉलोजी. Show all posts
    Showing posts with label टेक्नॉलोजी. Show all posts
  1. डाकघर बचत बैंक के ग्राहकों को भी शीघ्र ही बैंकिंग के स्मार्ट तरीकों, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग की सुविधा मिलेगी। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो अगले महीने यह सेवा शुरू कर दी जाएगी।

    अमेरिकी कंपनी वेस्टर्न यूनियन और भारतीय डाक के गठबंधन के 15 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अमर उजाला से अलग से बातचीत में डाक सेवा बोर्ड (पीएसबी) के सदस्य (बैंकिंग) एम एस रामानुजम ने बताया कि डाकघर बचत बैंक के कंप्यूटरीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। इस समय देश भर के 20,500 डाकघरों में कोर बैंकिंग सुविधा (सीबीएस) शुरू हो चुकी है। इसके दायरे में 25,000 डाकघरों को लाने का लक्ष्य है। इसी के साथ इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग सेवा भी देने पर काम चल रहा है, जो कि अगले महीने तक शुरू कर दी जाएगी।

    उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल इंडिया के तहत देश के डाकघरों में बैंकिंग सुविधा को काफी हाईटेक बनाने का लक्ष्य रखा है। डाक विभाग इस समय इसके लिए तेजी से कार्य कर रहा है। काम में तेजी का अंदाजा इसी से लगता है कि मई 2014 तक इस सुविधा से सिर्फ  230 डाकघरों की शाखाएं ही जुड़ी थीं, जो कि अभी 20,500 पर पहुंच गई हैं। देश में इस समय 1.55 लाख डाकघरों के जरिये बचत बैंक की सुविधा दी जा रही है।

    डाक विभाग के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि कोर बैंकिंग सुविधा के तहत ही एटीएम और इंटरनेट बैंकिंग सुविधा का प्रावधान किया जा रहा है।  यह सब काम पूरा हो जाने के बाद डाक विभाग का पेमेंट बैंक खुलेगा। गौरतलब है कि रिजर्व बैंक ने 7 सितंबर 2015 को डाक विभाग को पेमेंट बैंक की स्थापना की सैद्धान्तिक मंजूरी दी थी।

  2. computer and mobile phones will have unlimited memory

     अगर आपकेमोबाइल की मेमोरी असीमित हो। अलग से मेमोरी कार्ड डालने की जरूरत न हो तो आपके लिए यह किसी तोहफे से कम नहीं है। यह कल्पना नहीं, हकीकत है। जिसे साकार करने में दयालबाग शिक्षण संस्थान [डीईआइ] के वैज्ञानिक जुटे हुए हैं। ये वैज्ञानिक क्वांटम डिवाइस तैयार कर रहे हैं। इससे मोबाइल के साथ कंप्यूटर व अन्य उपकरणों की क्षमता बढ़ जाएगी।
    डीईआइ के क्वांटम नैनो सेंटर में चल रही कानसॉस कार्यशाला में देश-विदेश के वैज्ञानिकों ने क्वांटम नेटवर्कस व कंप्यूटेशन पर विचार रखे। क्वांटम एंड नैनो कंप्यूटिंग सिस्टम्स एंड एप्लीकेशस [कानसॉस] के संयोजक डॉ. विशाल साहनी ने बताया कि क्वांटम डिवाइस को तैयार करने में नैनो टेक्नोलॉजी का सहारा लिया जा रहा है।
    यह डिवाइस भी माइक्रो चिप की तरह ही काम करेगी। बस फर्क इतना होगा कि इसमें असीमित डाटा सुरक्षित रखा जा सकेगा और यह अधिक सुरक्षित होगा। उन्होंने बताया कि इस डिवाइस को बनाने के लिए अब तक दर्जनभर प्रयोग सफल रहे हैं। कार्यशाला में प्रो. दयालप्यारी श्रीवास्तव ने ग्राफ थ्योरेटिक क्वांटम पर शोध पत्र पढ़ा।
    उन्होंने बताया कि दिमाग के सोचने की क्षमता अतुलनीय है। दिमाग भी एक क्वांटम की तरह ही काम करता है। केमिकल लोचा पर शोध टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च, मुंबई के प्रो. वेणु गोपाल ने कहा कि दिमाग में कई तरीके के केमिकल होते हैं। जिनमें जरा सी कमी या फिर अधिकता पर दिमाग से संबंधित अलग-अलग बीमारिया हो जाती हैं। मोटर प्रोटींस भी एक ऐसा ही केमिकल है, जिस पर शोध चल रहा है। क्वांटम से साइबर क्राइम पर कंट्रोल नेशनल यूनिवर्सिटी सिंगापुर के प्रो. आर्टर एकर्ट ने क्वांटम क्रिप्टोग्राफी के फायदे समझाए। कहा कि क्वांटम द्वारा साइबर क्राइम पर कंट्रोल लगाया जा सकता है।

  3. टेक्नॉलोजी ने लाइफ बहुत आसान बनाया है. बिजली, पानी, परिवहन जैसी
    सुविधाएं तो हैं ही लेकिन फोन, कंप्यूटर और टेलीविजन जैसे गैजेट्स जब से
    आम जिंदगी में आए हैं तब से इस टेक्नॉलोजी का जादू हर दिन एक नए रूप में
    नजर आता है. पहले थे साधारण फोन, और बड़े बॉक्स कंप्यूटर-टेलीविजन जिसमें
    तार और बड़ी जगह घेरने की बहुत बड़ी असुविधा थी. फिर मोबाइल, लैपटॉप और
    फ्लैट स्कीन टीवी ने इन्हें पीछे छोड़ दिया. खासकर मोबाइल फोन में स्मार्ट
    फोन के आने के बाद तो पूरी तस्वीर ही बदल गई. टच स्क्रीन फोन और लैपटॉप
    आने के बाद शायद अब आप सोच रहे होंगे कि इससे ज्यादा और क्या सकता है?
    लेकिन हो सकता है?

    'टच' टेक्नॉलोजी के फोन, टैबलेट, लैपटॉप आने के बाद अब माइक्रोसॉफ्ट 'नो
    टच' टेक्नॉलोजी पर काम कर रहा है. 'नो टच' टेक्नॉलोजी का मतलब मार्केट से
    टच टेक्नॉलोजी को हटाकर वापस पहले की तरह बटन सिस्टम पर काम करने का दौर
    वापस लाना नहीं है बल्कि इस नो टच में आप आपको ऐसी तकनीक मिलेगी जिसमें
    आपको अपने गैजेट्स को ऑपरेट करने के लिए उसे साथ रखने की भी जरूरत नहीं
    होगी. अपने पास अपना मोबाइल, लैपटॉप, टीवी नहीं होने के बाद भी कहीं दूर
    से भी बस अपनी अंगुलियां हिलाकर आप उसे ऑपरेट कर सकते हैं.

    अगर इंटरनेट ही न हो तो….

    इस तकनीक को विकसित कर रही माइक्रोसॉफ्ट के अनुसार वह एक ऐसा स्क्रीन
    बनाने पर काम शुरू कर चुकी है जिसे बिना टच किए भी ऑपरेट बस हाथों के
    इशारे से चला सकते हैं. इसके लिए बस एक ब्रेसलेट हाथों में पहनने की
    जरूरत होगी, फिर आप किसी दूसरे कमरे में बैठकर भी अपने हाथों के इशारों
    से टीवी, कंप्यूटर ऑपरेट कर सकते हैं. मोबाइल पर आने वाले कॉल रिसीव कर
    सकते हैं, उसके दूसरे फंक्शंस दूर से बैठे-बैठे बिना गैजेट को छुए यूज कर
    सकते हैं. इस ब्रैसलेट की तकनीक कुछ तरह होगी कि हाथों में पहने होने पर
    यह हाथों, अंगुलियों के हर मूवमेंट को पढ़ते हुए गैजेट्स को एक निश्चित
    दूरी से गैजेट्स को ऑपरेट किया जा सकता है. अगले 2 से 5 सालों में यह 'नो
    टच' तकनीक मार्केट में आ जाने की उम्मीद है. तो अब अगर कोई पूछे कि 'टच'
    के बाद नेक्स्ट क्या? तो समझ जाइए विज्ञान का एक और जादू आपको जादूगर
    बनाने आ रहा है.

    --
    यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है
    जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ
    E-mail करें. हमारी Id है:kuchkhaskhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे
    आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे.

    www.kuchkhaskhabar.com

  4. इंटरनेट पर कई लोग दोस्तों के साथ संपर्क में रहने के लिए एक साथ कई सोशल
    नेटवर्किग साइट्स का इस्तेमाल करते हैं. हर वेबसाइट पर फोटो शेयरिंग का
    काम काफी परेशान कर देता है.

    ऐसे में आप एवरीपोस्ट (आइओएस और एंड्रॉइड के लिए फ्री), क्लिक सोशल
    (एंड्रॉइड के लिए 90 रुपये) और मल्टीपोस्ट (आइओएस और एंड्रॉइड के लिए
    फ्री) इस्तेमाल कर सकते हैं. एक बार सभी नेटवर्क्‍स से जुड़ जाने के बाद
    ये एप्स शेयरिंग की प्रोसेस को आसान बना देते हैं. आपको सिर्फ शेयर करने
    के लिए पिक्चर्स को चुनना होगा और एक सिंगल टच के साथ ही सारे
    फोटोग्राफ्स अपलोड होने लगेंगे.

    अगर आप फोटोग्राफ शेयरिंग की प्रक्रिया को ऑटोमैटिक बनाना चाहते हैं, तो
    फ्री एप्लीकेशन वूवन का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसकी मदद से आप कई सोशल
    नेटवर्किग वेबसाइट्स पर एक क्लिक में फोटोग्राफ अपलोड कर सकते हैं.
    पिकपुश नाम का एक एप्प भी यही सर्विस देता है. यह एप्प 30 दिन के ट्रायल
    के लिए फ्री है.

    --
    यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है
    जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ
    E-mail करें. हमारी Id है:kuchkhaskhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे
    आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे.

    www.kuchkhaskhabar.com

  5. एक नार्मल इंटरनेट डोंगल जैसे टाटा फोटॉन के ‌जरिए आप एक समय में एक ही
    डिवाइस में इंटरनेट चला सकते हैं।

    लेकिन अब टाटा डोकोमो के नए इंटरनेट डोंगल के ‌जरिए एक साथ एक समय में
    पांच डिवाइस में इंटरनेट एक्सेस कर सकते हैं।

    टाटा डोकोमो ने अपनी डाटा कनेक्टिविटी ‌डिवाइस फोटॉन सीरीज में फोटॉन
    मैक्स वाई-फाई (Photon Max Wi-Fi) को लॉन्च किया है। जिसके जारिए आप एक
    साथ कंप्यूटर, टैबलेट, लैपटॉप, स्मार्टफोन वगैराह में इंटरनेट चला सकते
    हैं।

    जावा आधरित इस फोन में 1800 एमएएच की बैटरी दी गई है और फोन में 64 एमबी
    का रैम और 64 एमबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है।

    इसमें 1.3 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। भारत फीचर फोन में ऑटो वाइस
    कॉल रिकॉर्डिंग, एफएम रेडियो और मोबाइल ट्रैकर जैसे फीचर्स को भी शामिल
    किया गया है।

    कनेक्टिविटी के लिए जीपीआरएस और ब्लूटूथ की सुविधा है। बीएसएनएल के भारत
    फीचर फोन की कीमत कंपनी ने 1,799 रुपए तय की है।

    इसके अलावा तीन अन्य डिवाइस को बीएसएनएल और पेंटल बंडलिंग के साथ लांच
    किया गया है। पेंटा स्मार्ट पीएस650 जीसमें 6.5 इंच की स्क्रीन है और
    इसकी कीमत 7,999 रुपए है। इसके अलावा 5.0 इंच आईपीएस डिस्‍प्ले के साथ
    पीएस501 को पेश किया गया है।

    इस डिवाइस की कीमत 6,999 रुपए है। वहीं टैबलेट सेगमेंट में टी-पैड
    डब्ल्यूएस707सी (T-pad WS707C) को उतारा है और इसकी कीमत भी 6,999 रुपए
    है।

    इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेंट करें, शेयर
    करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें

    --
    यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है
    जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ
    E-mail करें. हमारी Id है:kuchkhaskhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे
    आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे.

    www.kuchkhaskhabar.com

    --
    यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है
    जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ
    E-mail करें. हमारी Id है:kuchkhaskhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे
    आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे.

    www.kuchkhaskhabar.com

  6. एक नार्मल इंटरनेट डोंगल जैसे टाटा फोटॉन के ‌जरिए आप एक समय में एक ही

  7. ऑल इन वन डिवाइस

    स्मार्टफोन और टैबलेट के अलावा भी बाजार में कई उपयोगी पोर्टेबल डिवाइस
    जैसे पोर्टेबल बैटरी चार्जर, पोर्टेबल स्पीकर वगैराह भी मौजूद हैं।

    लेकिन अब इन सारी डिवाइस के लिए कौन पैसे खर्च करता रहे। इसी जरूरत होने
    पर भी हम इन सबको नजरअंदाज कर देते हैं।

    लेकिन अब इसको नजरअंदाज करने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप एक ही डिवाइस
    से कई जरूरतों वाले काम निपटा सकते हैं।

    --
    यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है
    जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ
    E-mail करें. हमारी Id है:kuchkhaskhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे
    आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे.

    www.kuchkhaskhabar.com

  8. एमपी3 प्लेयर/माइक्रोएसडी कार्ड रीडर

    एमपी3 प्लेयर
    पोट्रॉनिक्स सुपर बॉक्स को पोर्टेबल चार्जर के अलावा एमपी3 प्लेयर के रूप
    में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

    यहां सुपर बॉक्स मोड बदलकर प्ले बटन का इस्तेमाल करके सुपर बॉक्स पर
    ईयरफोन पर गाने सुने जा सकते हैं।

    माइक्रोएसडी कार्ड रीडर
    इसको इस छोटी स्टोरेज डिवाइस के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जिसके
    जारिए आप अपना डाटा ट्रांसफर कर सकते हैं।

    --
    यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है
    जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ
    E-mail करें. हमारी Id है:kuchkhaskhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे
    आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे.

    www.kuchkhaskhabar.com

  9. कीमत

    इस डिवाइस को इसी भी रूप में इस्तेमाल करने से पहले इसके मोड को बदलें।
    कार्ड रीडर के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए सुपर बॉक्स को कंप्यूटर में
    कनेक्ट करने पर ऑफ मोड पर रखें।

    इसको चार्जर करने ‌के लिए इस सुपर बॉक्स को ऑन मोड पर रखें।

    इसकी कीमत कंपनी ने 2,499 रुपए तय की है।

    --
    यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है
    जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ
    E-mail करें. हमारी Id है:kuchkhaskhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे
    आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे.

    www.kuchkhaskhabar.com

  10. पोर्टेबल स्पीकर/वायस रिकॉर्डर

    पोर्टेबल स्पीकर
    स्मार्टफोन और टैबलेट के इस दौर में पोर्टेबल स्पीकर की भी काफी मांग है।
    आप पोट्रॉनिक्स सुपर बॉक्स पोर्टेबल स्पीकर भी बना सकते हैं।

    ईयरफोन के अलावा इसको पोर्टेबल स्पीकर के तौर पर तेज आवाज में भी किया जा सकता है।

    वायस रिकॉर्डर
    इतना ही नहीं पोट्रॉनिक्स सुपर बॉक्स वायस रिकॉर्डर भी बनाया जा सकता है।
    इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जररूत भी नहीं है।

    --
    यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है
    जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ
    E-mail करें. हमारी Id है:kuchkhaskhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे
    आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे.

    www.kuchkhaskhabar.com

  11. सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने सभी इंटरनेट यूजर्स को अपना दीवाना बना
    रखा है। स्मार्टफोन में फेसबुक चलाने के लिए प्रीलोडेड एप्लिकेशन होती
    है। लेकिन उनका क्या जिनके पास न ही स्मार्टफोन है और न ही इंटरनेट की
    सुविधा?

    मोबाइल में फेसबुक पोस्ट देखें के लिए एप्लिकेशन के अलावा सबसे अहम चीज
    इंटरनेट ‌क‌नेक्टिविटी का होना जरूरी होता है।

    लेकिन अब फेसबुक चलाने के लिए इंटरनेट और स्मार्टफोन का होना जरूरी नहीं
    है। अब बिना इंटरनेट और एक साधारण बेसिक फोन के जरिए भी फेसबुक का
    इस्तेमाल किया जा सकता है।

    यू2ओपीआ कंपनी ने ऐसी तकनीक पर काम किया है जिसके जारिए आप एक बेसिक फोन
    में भी बिना इंटरनेट के आसानी से फेसबुक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    U2opia कंपनी ने इसके लिए यूएसएसडी (USSD) अनस्ट्रेक्चर्ड सेप्लीमेंट्री
    सर्विस डाटा का इस्तेमाल किया है। जिसके जारिए कोई भी मोबाइल फोन यूजर्स
    फेसबुक से कनेक्ट हो सकता है।

    यूएसएसडी

    यूएसएसडी वो तकनीक है जिसका इस्तेमाल टेलीकॉम कंपनियों द्वारा किया जाता
    है। इसके जारिए कोई भी मोबाइल यूजर्स टेलीकॉम ऑपरेटर के सर्वर से कनेक्ट
    हो सकता है।

    मोबाइल यूजर्स ‌अपने फोन का बिल व अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए जिस
    तकनीक का इस्तेमाल करते हैं जो यूएसएसडी ही है।
    जिसके जारिए मोबाइल यूजर्स कुछ मोबाइल नंबर डॉयल करके फोन ‌बैलेंस वगैराह
    की जानकारी प्राप्त करते हैं।

    यहां किसी तरह की ये पबंदी नहीं है कि आप कितने समय तक फेसबुक इस्तेमाल
    कर सकते हैं या कितने मैसेज देख सकते हैं।

    कैसे करने बिना इंटरनेट के फेसबुक

    यूएसएसडी तकनीक के कोई जारिए बीएसएनएल के उपभोक्ताओं को छोड़कर सभी
    मोबाइल यूसर्ज इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
    इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले आपको आपने फोन से *325# डॉयल करना होगा।

    इसके बाद आप इस सर्विस पर रजिस्टर्ड ‌हो जाएंगे। कुछ मिनट के बाद यूजर्स
    यूएसएसडी के मन्यू का इस्तेमाल करके फेसबुक स्टेट्स चेक कर सकते हैं।
    यूजर्स कंमेंट और पोस्ट भी कर सकते हैं।

    यूएसएसडी इस्तेमाल करने का शुल्क

    अलग-अलग ऑपरेटर्स ने इसके लिए अलग-अलग शुल्क� तय किया है। हालांकि 1-1.5
    रुपए प्रतिदिन के हिसाब से इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

    इस सविर्स की कमी की बात करें तो इसके जारिए आप फेसबुक की तस्वीरें नहीं
    देख सकते हैं। हालांकि बिना इंटरनेट के अपने फेसबुक दोस्तों के साथ
    कनेक्ट रहने का ये सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है।

    --
    यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है
    जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ
    E-mail करें. हमारी Id है:kuchkhaskhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे
    आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे.

    www.kuchkhaskhabar.com

  12. ये सुनने में कुछ अजीब सा लग सकता है कि बिना बिजली के लैपटॉप कैसे चार्ज
    हो सकता है। लेकिन अब आपको लैपटॉप चार्ज करने के लिए अलग से बिजली की
    जरूरत नहीं होगी।

    एक अमेरिकी डिजाइन फर्म ने इस बात का दावा किया है कि उसने एक ऐसी डेस्क
    तैयार की है, जिसमें साइकिल जैसी मशीन लगी है।

    इस मशीन के पैडल पर पैर मारने से इलै‌क्ट्रिकल पॉवर पैदा होता है। इस
    पॉवर का इस्तेमाल लैपटॉप जैसी डिवाइस चार्ज करने के लिए किया जा सकता है।

    पेडल पावर के मुताबिक, इससे सिर्फ बिजली ही नहीं, बल्कि और भी कई घरेलू
    काम मसलन, अनाज की पिसाई, वॉटर पंप चलाए जा सकते हैं।

    लेकिन केवल उसी मशीन में ही इसे फिट किया जा सकेगा, जिसकी ताकत 1 हॉर्स
    पावर से कम हो।

    एक औसत शख्स इस पैडल से 100 वॉट बिजली पैदा कर सकता है। यही नहीं एक मिनट
    में इससे पांच गैलन पानी भी खींचा जा सकता है।

    कंपनी का कहना है कि जब बाइसाइकिल टेक्नॉलजी अपने आप में परफेक्ट है, तो
    फिर इसका इस्तेमाल सिर्फ ट्रांसपोर्टेशन के लिए क्यों किया जाए। इस
    टेक्नॉलजी का इस्तेमाल रोजमर्रा के और कामों के लिए भी किया जा सकता है।

    --
    यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है
    जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ
    E-mail करें. हमारी Id है:kuchkhaskhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे
    आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे.

    www.kuchkhaskhabar.com

  13. दिल्ली में देश के 33वें अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले की शुरुआत हो गई
    है। पार्टनर कंट्री जापान इस बार पानी से चार्ज होने वाली बैटरी लाइट
    लेकर आया है। स्टील और मेगनेशियम से बनी ये बैटरी बिल्कुल इको फ्रेडली
    है। इसे चार्ज करने के लिए आपकों इस बैटरी को एक मिनट के लिए पानी मे
    डालना होगा और फिर से बैटरी तैयार हो जाएगी आपके मोबाइल या टॉर्च के लिए।
    इस बैटरी की कीमत है 100 रुपये।

    साथ ही अगर आप रास्ते में कहीं भी टायर पंचर होने से छुटकारा पाना चाहते
    है तो इस मेले में आपके लिए नो पंचर लोशन भी मौजूद है। ये लोशन टू व्हीलर
    और फोर व्हीलर गाडियों के टायर को पंचर नहीं होने देता। इस पंचर फ्री
    लोशन की कीमत है 450 रुपये प्रति टायर।

    साथ ही फोकस कंट्री साउथ अफ्रीका के हैंडीक्राफ्ट के सामान भी बेहतरीन
    हैं। इसके पवेलियन में आपको डेकोर से लेकर फैशन एक्सेसरीज में बढिया
    वेरायटी देखने को मिलेगी। प्रगति मैदान में चल रहा ये व्यापार मेला 27
    नवंबर तक चलेगा। हालांकि आम लोगों के लिए मेला 19 नवंबर से खोला जाएगा।
    पहले 5 दिन बिजनेस के लिहाज से देश विदेश से आने वाले व्यापारियों के लिए
    रखे गए हैं। पिछले साल 16 लाख के करीब लोग मेले में आए थे। इस बार
    आईटीपीओ प्रशासन को उम्मीद है कि ये आंकड़ा 15-20 फीसदी तक बढ़ेगा।

    --
    यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है
    जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ
    E-mail करें. हमारी Id है:kuchkhaskhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे
    आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे.

    www.kuchkhaskhabar.com

  14. दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ मन में कुछ करने की ठान लिया जाए और जज्बा व
    जुनून के साथ अनरवरत लक्ष्य की ओर पहुंचने के लिए प्रयासरत रहा जाए तो
    असंभव सा दिखने वाला लक्ष्य भी संभव हो जाता है। इसी तर्ज पर जब प्रकाश
    उपाध्याय ने दुनिया की सबसे छोटी किताब लिखने की ठानी तो उसे पूरा करके
    दिखाया। अब वह अपने इस कारनामे को गिनीज बुक ऑफ व‌र्ल्ड रिकार्ड में दर्ज
    करने के लिए प्रयास कर रहे हैं।

    प्रकाश का दावा है कि अब तक विश्व में इतनी छोटी साइज की पुस्तक किसी ने
    नहीं लिखी है। इसका साइज चार गुणा चार एमएम और मोटाई 8 एमएम है। 192
    पृष्ठ की इस पुस्तक में 192 देशों के नाम उनके राष्ट्र ध्वज के साथ है।
    राजकीय मेडिकल कालेज हल्द्वानी में पैथोलॉजी विभाग में आर्टिस्ट पद पर
    कार्यरत प्रकाश ने इस छोटी सी किताब को वाटर कलर व एक्रेलिक पेंट से लिखा
    है। कई दिनों की कड़ी मेहनत से यह पुस्तक तैयार की गई है। इसकी बाइंडिंग
    व कटिंग भी स्वयं लेखक ने की है। उल्लेखनीय है कि अभी तक का जो रिकार्ड
    है, वह उत्तर प्रदेश के तरुण कुमार के नाम है। उनकी पुस्तक 5 गुणा 8 एमएम
    साइज की है, जिसमें हनुमान चालीसा लिखी गई है। 31 दिसंबर 2012 को गिनीज
    बुक में इसे दर्ज किया गया था। प्रकाश का दावा है कि अब उनकी किताब
    दुनिया की सबसे छोटी किताब के रूप में दर्ज जरूर होगी। उन्हें अपने कार्य
    पर पूरा भरोसा है। प्रकाश ऑयल पेटिंग व वाटर पेटिंग बनाते हैं।

    --
    यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है
    जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ
    E-mail करें. हमारी Id है:kuchkhaskhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे
    आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे.

    www.kuchkhaskhabar.com

  15. जब सारी दुनिया में पानी और बिजली के बेहतर विकल्पों के लिए उठापटक चल
    रही है तब ब्राजील के एक साधारण से मैकेनिक ने बिजली का पर्यावरण के लिए
    सुरक्षित और बहुत ही सहज विकल्प दे दिया है। उसने मोजर लैंप नाम से चालीस
    या साठ वॉल्ट के बल्ब को जलाने का सस्ता और सुलभ उपाय तलाश कर लिया है।
    इतना ही नहीं मैकेनिक अल्फ्रेड मोजर ने अपने नाम के बल्ब से फिलीपींस की
    गरीबी की रेखा से नीचे रह रही आबादी की जिंदगी को रोशन भी कर दिया है।

    फिलीपींस की एक-चौथाई आबादी गरीबी की रेखा के नीचे हैं जिसके लिए बिजली
    बहुत ही महंगी पड़ती है। लेकिन मोजर लैंप अब फिलीपींस के 1,40,000 घरों
    को रोशन कर रहे हैं। मोजर के इस सस्ते और पर्यावरण के अनुकूल बल्ब अब
    तेजी से अन्य विकासशील देशों में भी लोकप्रिय हो रहे हैं। मोजर ने बीबीसी
    को दिए एक साक्षात्कार में बताया कि ये एक दिव्य रोशनी है। ईश्वर ने सबके
    लिए सूर्य दिया है। रोशनी हर किसी के लिए है। इसके खोजकर्ता मोजर ने कहा
    कि उनके बल्ब से आप धन की बचत कर सकते हैं। इससे आपको बिजली का करंट भी
    लगता है। और सबसे बड़ी बात इस पर आपका एक पैसा भी खर्च नहीं होता है।
    मोजर सौर ऊर्जा के जरिए सूरज की रोशनी को एक दो लीटर की पानी की
    प्लास्टिक बोतल के जरिए बिजली बनाते हैं।

    इस बोतल में साफ पानी भरा होता है। उन्होंने बताया कि इस पानी में वह दो
    कप ब्लीच डालते हैं ताकि पानी सुरक्षित रहे और ये हरा न होने पाए यानी
    इसमें काई न जमे। बोतल जितनी साफ और पारदर्शी होगी उसका उतना ही अच्छा
    असर होगा। मोजर बोतल के मुहाने पर एक काले रंग का ढक्कन लगाते हैं। फिर
    उसे छत में बने छेद के अंदर फंसाते हैं। फिर वह उसे छत के साथ पालीएस्टर
    टेप से सील कर देते हैं। इससे बारिश होने पर भी छत से पानी नहीं टपकता।
    एक रिपोर्ट के अनुसार विकासशील देशों के कई हिस्सों में लाखों परिवार
    अपनी झुग्गियों की नन्हीं खिड़कियों से रोशनी की हल्की से किरण तक को
    तरसते हैं। इसीलिए मोजर को ये विचार सन् 2002 में आया कि जब ब्राजील के
    उनके शहर उबेराबा में बिना बिजली के घुप अंधेरा छा गया था। उन्हें अपनी
    दुकान में रोशनी के लिए किसी अनूठे तरीके की तलाश थी। जैसी ही उन्होंने
    इस जादुई तरीके से बिजली बनाने का तरीखा खोजा उनके साथ ही उनके पड़ोसियों
    और शहर के सुपरमार्केट तक बल्ब से रोशन हो गए।

    --
    यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है
    जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ
    E-mail करें. हमारी Id है:kuchkhaskhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे
    आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे.

    www.kuchkhaskhabar.com

  16. लंदन। एक ही पेड़ पर आलू और टमाटर लगे देखकर चौंकिए नहीं। शाकाहारी लोगों
    के लिए ये खोज किसी वरदान से कम नहीं है। कृषि वैज्ञानिकों ने एक ऐसा
    हाईब्रिड पौधा तैयार किया है जिसमें एक ही समय में लाल रसीले टमाटर और
    आलू दोनों लगते हैं। इसे नाम दिया गया है टॉमटैटो।

    इप्सविच की हार्टिकल्चर कंपनी थांपसन एंड मारगन ने ब्रिटेन के बाजार के
    लिए तैयार किए इस हाईब्रिड पौधे के जीन में कोई परिवर्तन नहीं किया है।
    इसलिए ये दोनों सब्जियां सामान्य आलू और टमाटर जितनी ही स्वादिष्ट और
    पौष्टिक हैं। हालांकि कंपनी का कहना है कि इस पौधे के टमाटर दुकान पर
    बिकने वाले टमाटरों से अधिक स्वादिष्ट होंगे। रायल होर्टीकल्चर सोसाइटी
    (आरएचएस) के गाय बारटर ने बताया कि प्रयोग के तौर पर ब्रिटेन में भी ऐसे
    पौधे तैयार किए गए हैं। लेकिन वाणिज्यिक उपयोग के लिहाज से इतने बड़े
    पैमाने पर आलू-टमाटर की एक ही पौधे से खेती पहली बार की गई है। ऐसी संकर
    प्रजातियों के कई पौधों को ग्राफ्टिंग की तकनीक से तैयार किया गया है।

    हालांकि ये तकनीक पुरानी है पर इससे तैयार पौधों पर उगने वाले फलों और
    सब्जियों का स्वाद अच्छा नहीं होता था। कंपनी के निदेशक पॉल हानसोर्ड ने
    दावा किया कि इसके टमाटरों का स्वाद सामान्य टमाटरों से भी अच्छा है। इस
    पौध पर पिछले एक दशक से काम किया जा रहा है। ये लक्ष्य हासिल करना बहुत
    ही मुश्किल रहा चूंकि टमाटर और आलू के तने दोनों ही समान रूप से पतले
    होने चाहिए थे। ये बहुत ही उच्च प्रशिक्षण से अंजाम दी गई तकनीक है। एक
    ही गमले में उगे टमाटर और आलू पर पैनी नजर रखी गई। ताकि आलू का विकास भी
    सही तरीके से हो।

    कंपनी का कहना है कि पिछले मौसम से ही वह एक साथ पौधे से टमाटर और आलू एक
    साथ उगा रहे हैं। अब दोनों ही सब्जियां पककर पौधे से तोड़ने के लिए तैयार
    हैं। उद्देश्य शक्ति और लचीलापन प्रदान करता है कि एक और की जड़ों के साथ
    फूल या फलने के गुणों का गठबंधन है। इसतरह आलू और टमाटर के रूप में
    अधिकांश पौधों अपनी ही प्रजाति के भीतर संकर किए जाने की जरूरत है, लेकिन
    यह कभी-कभी एक भिन्न रूप लेकर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ का जरिया भी
    बन सकता है। इसलिए सावधानी बहुत जरूरी है।

    बहुत से लोग अपने बागानों में कम स्थान के कारण ये तकनीक अपना कर ऐसे ही
    हरी सब्जियां और फल अपने किचन गार्ड या लान में उगाना चाहेंगे। इसीतरह का
    उत्पाद पुटैटो टाम नाम से इसी हफ्ते न्यूजीलैंड में भी एक बगीचे में
    उगाया गया है

    --
    यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है
    जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ
    E-mail करें. हमारी Id है:kuchkhaskhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे
    आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे.

    www.kuchkhaskhabar.com

  17. होम सिक्योरिटी सिस्टम

    आपके पीसी का वेबकैम आपकी ऐबसेंस में घर या ऑफिस में होने वाली
    एक्टिविटीज पर नजर रखेगा और इसकी लाइव फीड को आप दूर बैठे किसी भी पीसी
    पर देख सकेंगे। इससे आपका वेबकैम रिमोट सिक्योरिटी सिस्टम में कन्वर्ट हो
    जाएगा। साथ ही, मोशन सेंसिंग फीचर से जैसे ही चलती-फिरती चीज नजर आएगी तो
    वह तुरंत रिकॉर्डिग शुरू कर देगा।

    वेबसाइट : www.yawcam.com

    www.vitamindinc.com

    लिनक्स यूजर्स : www.lavrsen.dk

    फेस को बनाएं पासवर्ड

    पीसी में फेस रिकग्नाइजेशन सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने के बाद जैसे ही
    कंप्यूटर के सामने बैठेंगे, वह वेबकैम की मदद से खुद ही लॉग-इन कर देगा,
    यानी आपका चेहरा पासवर्ड का काम करेगा।

    वेबसाइट : www.keylemon.com

    luxand.com/blink

    bananascreen.en.softonic.com

    ऑप्टिकल करेक्टर रिकग्नाइजेशन

    आप अब वेबकैम से किताब, नोट्स या बिजनेस कार्ड को रियलटाइम टेक्स्ट में
    कन्वर्ट कर सकते हैं। यूजर वेबकैम को ओसीआर यानी ऑप्टिकल करेक्टर
    रिकग्नाइजेशन की तरह भी यूज कर सकते हैं और माइक्रोसॉफ्ट डॉक्यूमेंट
    इमेजिंग, गूगल डॉक्स, एबी फाइन रीडर और एवरनोट की हेल्प से इमेज को
    टेक्स्ट में कन्वर्ट कर सकते हैं।

    वेबसाइट : www.abbyy.com

    evernote.com

    वीडियो ई-मेल

    आप फ्रेंड्स-रिलेटिव्स से ईमेल या चैट से कॉन्टैक्ट में रहते होंगे। अगर
    उनके पीसी में वेबकैम नहीं है, तो वीडियो चैटिंग मुश्किल है, लेकिन आप
    उन्हें वीडियो ई-मेल कर सकते हैं। आईजॉट सॉफ्टवेयर वेबकैम के जरिए
    रिकॉर्डिग करके उसे फ्रेंड्स या रिलेटिव्स को मेल कर सकते हैं। साथ ही,
    अगर रिलेटिव के पास एंड्रॉयड या आईफोन है, तो वह आपके वीडियो ईमेल को फोन
    पर ही एक्सेस कर सकता है।

    वेबसाइट : www.eyejot.com

    फोटोबूथ

    कैमरॉयड एक वेब बेस्ड फोटो एप्लीकेशन है, जहां यूजर सीधे लॉग-इन करके
    अलग-अलग फोटो इफेक्ट्स के साथ अपनी फोटो खींच सकते हैं। इसके लिए कोई
    सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है। यहां फोटो इफेक्ट्स के अलावा
    कई फिल्टर्स और फ्रेम्स भी हैं।

    वेबसाइट : www.cameroid.com

    www.seenly.com

    www.webcammax.com

    www.shiningmorning.com

    हैंडराइटिंग को बनाएं फॉन्ट

    आप यूजर वेबकैम की हेल्प से खुद की हैंडराइटिंग में फॉन्ट भी बना सकते
    हैं। यूजर इन फॉन्ट्स को पर्सनल टच देने के लिए ईमेल या डॉक्यूमेंट्स में
    यूज कर सकते हैं। वेबसाइट पर जाकर टैंपलेट डाउनलोड कर लें और अपनी
    राइटिंग में टैंपलेट फिल कर दें। इसके बाद वेबकैम से स्कैन कर फॉन्ट को
    साइट पर अपलोड कर दें और टीटीएफ फॉर्मेट में सेव कर लें।

    वेबसाइट : www.myscriptfont.com

    बारकोड रीडर

    अपने स्मार्टफोन पर बारकोड या क्यूआर कोड को एप्स की हेल्प से रीड करना
    आसान है। आप अपने पीसी के वेबकैम पर भी इसे आजमा सकते हैं। बस वेबकैम को
    बारकोड या क्यूआरकोड के सामने रखें। सॉफ्टवेयर कुछ ही सेकंड में छिपे हुए
    कंटेन्ट को पढ लेगा।

    वेबसाइट : www.bcwebcam.de

    बनाएं टाइम लेप्स वीडियो

    टाइम लेप्स फोटोग्राफी टेक्नोलॉजी है, जिससे मोशन में मल्टीपल
    फोटोग्राफ्स लिए जाते हैं। इन फोटोग्राफ्स में मोशन का आभास होता है।
    इसके लिए आपका टेक्नोसेवी होना जरूरी नहीं। यह काम वेबकैम और सॉफ्टवेयर
    खुद कर लेंगे।

    वेबसाइट :

    sourceforge.net/projects/tilaphos

    3डी गेमिंग

    वेबकैम के साथ गेमिंग के लिए पीसी में एडोब फ्लैश प्लेयर डाउनलोड करना
    होगा। इंटरनेट पर ऐसे ऑनलाइन गेम्स हैं, जिनमें वेबकैम यूज कर सकते हैं।
    यहां तक कि 3डी इफेक्ट्स वाले गेम्स भी।

    वेबसाइट : www.newgrounds.com

    --
    यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है
    जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ
    E-mail करें. हमारी Id है:kuchkhaskhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे
    आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे.

    www.kuchkhaskhabar.com

  18. आने वाले समय में अगर आप अपना शहर और राज्‍य बदलते हैं फिर भी आपको अपना
    मोबाइल नंबर नहीं बदलना पड़ेगा. दूरसंचार नियामक ट्राई अगले छह महीने में
    मोबाईल नंबर पोर्टेबिलिटी को राष्‍ट्रीय स्‍तर पर लागू करने की योजना पर
    काम कर रहा है.

    राष्‍ट्रीय स्‍तर पर इस सेवा के लागू हो जाने के बाद ग्राहक अगर एक
    सर्किल से दूसरे सर्किल में जाते हैं फिर भी उनको अपना मोबाइल नंबर नहीं
    बदलना पड़ेगा. एक ही सर्किल में नंबर पोर्टिब‍िलिटी की सुविधा तो अभी
    मौजूद है लेकिन सर्किल बदलने पर यह सुविधा अभी मौजूद नहीं है.

    इस सेवा का राष्‍ट्रीय स्‍तर पर शुरू होने का मतलब यह हुआ कि अगर दिल्‍ली
    में रहने वाला कोई व्‍यक्ति मुंबई चला जाता है फिर भी उसको अपना मोबाइल
    नंबर बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी. वह व्‍यक्ति मुंबई में सेवा दे रहे
    किसी भी टेलीकॉम ऑपरेटर की सेवा अपने पुरोन मोबाइल नंबर पर ले सकता है.

    ट्राई ने इस सेवा को राष्‍ट्रीय स्‍तर पर लागू करने के लिए टेलीकॉम
    कंपनियों की राय मांगी थी. इससे संबंधित सभी पहलुओं का मुआयना करने के
    बाद ट्राई ने राष्‍ट्रीय स्‍तर पर एमएनपी को लागू करने के लिए अपनी
    सिफारिशें दूरसंचार विभाग को सौंप दी है.

    इस सेवा को शुरू करने के लिए दूरसंचार कंपनियों को छह महीने का समय दिया
    जाएगा. ट्राई की सिफारिशों को लागू करने के लिए डिपार्टमेंट आफ टेलीकॉम
    एमएनपी से जुड़े नियमों में कुछ बदलाव भी कर सकता है.

    --
    यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है
    जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ
    E-mail करें. हमारी Id है:kuchkhaskhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे
    आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे.

    www.kuchkhaskhabar.com

  19. मोबाइल कंपनियों के बढ़ते टैरिफ प्‍लान और कॉल रेट के चलते एसटीडी और
    आईएसडी कॉल करने में आपका काफी पैसा खर्च हो जाता होगा। ऐसे में अगर फ्री
    में कॉल करने को मिल जाए तो भला कौन नहीं करना चाहेगा हम आपको आज एक ऐसी
    ट्रिक के बारे में बताएंगे जिसकी मदद से आप न सिर्फ देश में बल्‍कि
    विदेशों में भी फ्री कॉल कर सकेंगे। अगर आपके पास अपना लैपटॉप या फिर
    पीसी है और साथ में इंटरनेट कनेक्‍शन भी है तो आपको कॉल करने के लिए फोन
    से नंबर डॉयल करने की कोई जरूरत नहीं क्‍योंकि ऑनलाइन स्‍काइप और याहू की
    मदद से आप कहीं भी फ्री कॉल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने पीसी
    में याहू मैसेंजर और स्‍काइप इंस्‍टॉल करें। स्‍काइप और याहू को इंस्‍टॉल
    करने के लिए गूगल सर्च की मदद से इनके लेटेस्‍ट वर्जन ही डाउनलोड करें
    ताकि आपको सभी फीचर मिल सकें।

    अब अगर आपका याहू आईडी हैं तो अपनी याहू आईडी और पासवर्ड डालकर उसमें
    लॉगइन करें, अगर याहू या फिर स्‍काइप में एकाउंट नहीं है तो सबसे पहले
    अपना एक एकाउंट बनाएं। एकाउंट बन जाने के बाद दोनों में से किसी भी
    एकाउंट में लॉगइन करें। लॉगइन करने से पहले ध्‍यान रखें आपके पास एक माइक
    हेडसेट होना चाहिए जिससे आप बात कर सकें। याहू मेसेंजर में लॉग इन करने
    के बाद आपको स्‍क्रीन पर 18003733411 डायल का ऑप्‍शन दिखेगा जिसमें क्लिक
    करें और कंप्‍यूटर द्वारा बोले गए सभी इंस्‍ट्रक्‍शन को ध्‍यान से सुनें।
    ये एक तरह का वेलकम मैसेज होगा, मैसेज में आपको फ्री 411 सर्विस चुनने को
    कहा जाएगा। कंप्‍यूटर द्वारा बोले जा रहे मैसेज को ध्‍यान से सुनें और
    जैसे ही "फ्री कॉल" के बारे में कंप्‍यूटर कहे वैसे ही आप भी "फ्री कॉल"
    हेडसेट लगाकर दोहराएं । फ्री कॉल बोलने पर कंप्‍यूटर आपकी आवाज को
    डिटेक्‍ट कर लेंगा। बाद में आप जिस नंबर पर फ्री कॉल करना चाहते हैं वो
    नंबर डायल करके फ्री कॉल कर सकते हैं।

    --
    यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है
    जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ
    E-mail करें. हमारी Id है:kuchkhaskhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे
    आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे.

    www.kuchkhaskhabar.com

  20. जल्‍द आप अपने मोबाइल में यू टयूब एप्‍लीकेशन की मदद से बिना इंटरनेट के
    वीडियो देख सकेंगे। रिपोर्ट के अनुसार गूगल इसके लिए एप्‍लीकेशन में एक
    ऑप्‍शन देगा, अगर यूजर किसी वीडियो को बाद में देखना चाहता है तो वो उसे
    ऐड टू डिवाइस ऑप्‍शन सलेक्‍ट करके वीडियो को बाद में बिना इंटरनेट के देख
    सकता है। गूगल ने अपने नोट में कहा है यूजर ऑफलाइन वीडियो को 48 घंटे तक
    ही देख सकेगा इसके बाद यूजर को इंटरनेट कनेक्‍टीविटी की जरूरत पड़ेगी। यू
    ट्यूब की मेल के अनुसार यूजर बिना इंटरनेट कनेक्‍टीविटी के वीडियो 48
    घंटे तक ही देख सकता है लेकिन अगर उसे वीडियो देखने की अवधि बढ़ानी है तो
    उसे दुबारा नेट कनेक्‍ट करके वहीं वीडियो रीफ्रेश करना होगा।

    रीफ्रेंश करने के बाद यूजर वहीं वीडियो दोबारा 48 घंटे तक देख सकेगा। अगर
    यू ट्यूब को होने वाले फायदे की बात की जाए तो जब भी यूजर कोई ऑफलाइन
    वीडियो देखेगा उससे पहले उसके स्‍क्रीन पर कुछ विज्ञापन दिखेंगे जिससे यू
    ट्यूब को फायदा होगा। यू ट्यूब के अनुसार इसमें सिर्फ इन स्‍ट्रीम ऐड ही
    आएंगे बाकी किसी भी तरह के ऐड फार्मेट एप्‍लीकेशन में नहीं दिखेंगे। यू
    ट्यूब इस नई सर्विस को नवंबर तक लांच कर देगा। ऑफ लाइन मोड में देखे जाने
    वाले वीडियो में मूवी और ऐसा कोई कंटेंट नहीं देखा जा सकेगा जिसे खरीदने
    की जरूरत पड़े।

    यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है
    जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ
    E-mail करें. हमारी Id है:kuchkhaskhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे
    आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे.

    www.kuchkhaskhabar.com

Powered byKuchKhasKhabar.com