लिखिए अपनी भाषा में
-
How to make a Free Android App in Minutes
Sunday, May 22, 2016
Posted by Unknown Labels: app, ऐप | 0 comments | Email This BlogThis! Share to X Share to Facebook |
|
-
Try sending Paytm Cash To anyone , Even if it"s Re.1 we will give you Re.1 Back
Tuesday, May 10, 2016
Try sending Paytm Cash To anyone , Even if it"s Re.1 we will give you Re.1 Back
Explore the fastest way of sending money. Send Re. 1 to anyone and get Re. 1 Cashback within 48 hours (send money feature is only available on Paytm/Wallet App).
The offer is valid only for customers sending money for the first time from 9th May, 2016 to 15th May, 2016.
You can send money successfully by adding money in your Paytm wallet.How to Add money in your wallet?- You simply need to download the app or visit Paytm.com and after logging in successfully, go to the wallet section.
- Enter amount you want to add and click on "Add money to Wallet".
- You can add money to your wallet through multiple payment options like net banking, debit card, credit card and ATM card.
- Once your payment is successfully done the amount will instantly get added to your Paytm cash balance.
How to Send money?Posted by Unknown Labels: paytm.com, ऐप | 0 comments | Email This BlogThis! Share to X Share to Facebook |
|
-
ये ऐप आपको फ्री डाटा बैलेंस के साथ देंगे बहुत सारा फन
Saturday, May 7, 2016
-
एमसेंट ऐप को डाउनलोड करने के बाद इसमें अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर करें. इसमें बताए गए स्टेप्स को फॉलो करने के बाद यह ऐप आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा. इस ऐप को डाउनलोड करने पर आप को कुछ बैलेंस मिलेगा. इस बैलेंस से आप किसी का भी मोबाईल फोन रिचार्ज कर सकते है. एमसेंट ऐप से ऑनलाईल पेमेंट भी की जा सकती है. इस ऐप को अपने दोस्तों को फॉरवर्ड करके भी आप पैसे कमा सकते हैं. आप जितने ज्यादा लोगों को यह ऐप फॉरवर्ड करेंगे आप को उतना ही ज्यादा बैलेंस मिलेगा.
-
माई एैड ऐप को आप गूगल स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं. यह ऐप आप को एैड दिखाने के बाद कुछ आसान से सवाल पूछता है. सवालों के जवाब देने के बाद यह ऐप आप को डाटा बैलेंस देगा .
-
किकबिट ऐप आपको और भी ज्यादा पसंद आएगा अगर आप विडियो देखने और शॉपिंग करने के शौकीन है. यह ऐप आप को नए- नए ऐप की विडियो दिखाएगा. इन नए ऐप को डाउनलोड कर के आप बहुत सारा डाटा बैलेंस कमा सकते हैं.
-
मोबाईल मनी ऐप स्टूडेंट्स के बीच काफी पॉपुलर है. आप इस ऐप को गूगल स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं. ऐप से आप कूपन पर कैश बैक और फ्री रिचार्ज कर सकते हैं. मोबाईल मनी ऐप इस्तेमाल करके आप वीडियो और आनलाइन गेम्स का मज़ा लेने के साथ-साथ टॉक टाइम और डाटा भी क
-
एमसेंट ऐप को डाउनलोड करने के बाद इसमें अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर करें. इसमें बताए गए स्टेप्स को फॉलो करने के बाद यह ऐप आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा. इस ऐप को डाउनलोड करने पर आप को कुछ बैलेंस मिलेगा. इस बैलेंस से आप किसी का भी मोबाईल फोन रिचार्ज कर सकते है. एमसेंट ऐप से ऑनलाईल पेमेंट भी की जा सकती है. इस ऐप को अपने दोस्तों को फॉरवर्ड करके भी आप पैसे कमा सकते हैं. आप जितने ज्यादा लोगों को यह ऐप फॉरवर्ड करेंगे आप को उतना ही ज्यादा बैलेंस मिलेगा.
-
माई एैड ऐप को आप गूगल स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं. यह ऐप आप को एैड दिखाने के बाद कुछ आसान से सवाल पूछता है. सवालों के जवाब देने के बाद यह ऐप आप को डाटा बैलेंस देगा .
-
किकबिट ऐप आपको और भी ज्यादा पसंद आएगा अगर आप विडियो देखने और शॉपिंग करने के शौकीन है. यह ऐप आप को नए- नए ऐप की विडियो दिखाएगा. इन नए ऐप को डाउनलोड कर के आप बहुत सारा डाटा बैलेंस कमा सकते हैं.
-
मोबाईल मनी ऐप स्टूडेंट्स के बीच काफी पॉपुलर है. आप इस ऐप को गूगल स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं. ऐप से आप कूपन पर कैश बैक और फ्री रिचार्ज कर सकते हैं. मोबाईल मनी ऐप इस्तेमाल करके आप वीडियो और आनलाइन गेम्स का मज़ा लेने के साथ-साथ टॉक टाइम और डाटा भी कमा सकते हैं.
-
गिगटो ऐप भी आप को डाटा कमाने में खूब हेल्प करेगा. आप को बस यह ऐप डाउनलोड करना है और इसमें बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना है. इस ऐप में बताए गए ऐप्स को डाउनलोड करके के बाद आपके मोबाईल फोन में डाटा बैलेंस अपने आप आ जाएगा.
1 of 5 -

2 of 5 -

5 of 5Posted by Unknown Labels: इंटरनेट, ऐप | 0 comments | Email This BlogThis! Share to X Share to Facebook |
|
-
-
माय वोडाफोन ऐप से उठाएं वोडाफोन सेवाओं का लाभ
Sunday, April 17, 2016
रवि बहुत खुश था क्योंकि उसकी मां उसका जन्मदिन मनाने के लिए अपने पैतृक शहर से मुंबई आ रही थी। उसने मां को फोन करके पूछा कि क्या वह ट्रेन पर चढ़ गई है तभी उसकी मां ने बताया कि जल्दबाज़ी में वह अपना फोन रीचार्ज कराना भूल गई। यह सुनकर रवि की खुशी चिंता में बदल गई क्योंकि वह अकेली यात्रा कर रही थी और उसके फोन में पर्याप्त बैलेंस नहीं था। भाग्य से रवि के स्मार्टफोन में माय वोडाफोन ऐप था, जिसने उसकी इस समस्या को हल कर दिया। इसके एक फीचर के इस्तेमाल के द्वारा वह आसानी से अपनी मां का अकाउंट रीचार्ज कर सकता था, हालांकि वह कर्नाटक की सब्सक्राइबर थी। यह किस्सा और इस तरह के बहुत से किस्से हैं जो माय वोडाफोन ऐप का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं के निजी अनुभव को बताते हैं, जिसका इस्तेमाल वोडाफोन के उपभोक्ताओं द्वारा बिना किसी इंटरनेट शुल्क के बड़ी आसानी से २४ गुणा ७ किया जा सकता है। भारत में सहज एवं अनुकूलित इंटरफेस के साथ अत्याधुनिक प्लेटफॉर्म पर विकसित किया गया माय वोडाफोन ऐप प्रीपेड एवं पोस्टपेड उपभोक्ताओं तथा गैर-वोडाफोन उपभोक्ताओं को व्यक्तिगत अनुभव प्रदान करता है। ऐप पर सब कुछ है जिसकी एक उपभोक्ता को ज़रूरत पड़ सकती है। इसके माध्यम से उपभोक्ता अपने इस्तेमाल, प्लान के विवरण, बिल के भुगतान आदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है, रीचार्ज या बोनस कार्ड खरीद सकता है, बेस्ट ऑफ्र्स का लाभ उठा सकता है, अपने एम-पैसा अकाउंट के फायदे उठा सकता है, अपने परिवारजनों या दोस्तों के लिए बिल का भुगतान कर सकता है। इस तरह इस ऐप के साथ वोडाफोन नंबर का प्रबंधन उपभोक्ताओं के लिए बेहद आसान और सहज हो जाता है। ऐप के इस्तेमाल के दौरान उपभोक्ता को बड़ी आसानी से अगले पदों के विकल्प मिलते रहते हैं, ऐसे में इसके इन-बिल्ट स्मार्ट एनालिटिक्स के साथ उपभोक्ता रियल टाइम में अपने पैक/प्लान के इस्तेमाल के बारे में जानकारी पा सकता हैं। बिल के भुगतान और रीचार्ज को टैक कर सकता है, नए उत्पादों या सेवाओं के लिए सब्सक्राइब कर सकता है।Posted by Unknown Labels: इंटरनेट, ऐप, वोडाफोन | 0 comments | Email This BlogThis! Share to X Share to Facebook |
|
-
ऐसे बनाएं अपने व्हाट्सऐप का बैकअपव्हाट्सऐप पर हम कई किस्म की बातें करते हैं। आम चैट से लेकर दफ्तर की ज़रूरी बातें। कई चीजें इतनी महत्वपूर्ण होती हैं कि आप उन्हें बाद में भी आकर खोजते रहते हैं। अगर आपने अपना फोन खो दिया या फिर उसे किसी कारण से फॉर्मेट करना पड़ा तो आपको व्हाट्सऐप फिर से इंस्टॉल करना पड़ेगा। ऐसे में आपके पुराने चैट गायब जाएंगे। लेकिन आप व्हाट्सऐप का बैकअप बनाना जानते हैं तो इस परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
एंड्रॉयड पर व्हाट्सऐप का बैकअप गूगल ड्राइव पर बनाया जा सकता है। आइए हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं ताकि आपके सारे चैट, फोटो और वीडियो सुरक्षित स्टोर रहें। और ज़रूरत पड़ने पर उन्हें फिर से रीस्टोर किया जा सके।
अगर आपने अब तक इस फ़ीचर को इस्तेमाल नहीं किया है तो पहली बार जब आप व्हाट्सऐप इंस्टॉल करेंगे तो आपसे इस फ़ीचर को स्विच ऑन करने के बारे में पूछा जाएगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो मेन्यू में जाकर इसे सेटअप कर सकते हैं।
1. आपको ऐप के मुख्य इंटरफेस पर दायीं तरफ टॉप में तीन बिन्दु नज़र आ आएंगे। उन पर टैप करें।
2. इसके बाद सेटिंग्स में जाएं, फिर चैट्स एंड कॉल्स में। इसके बाद चैट बैकअप पर टैप करें। यहां आपको गूगल ड्राइव सेटअप करने का विकल्प मिलेगा।
आपको बता दें कि यहां पर इंटरनल बैकअप भी बनता है। आप पहले बैकअप पर टैप करके फोन की इंटरनल स्टोरेज में बैकअप रख सकते हैं। लेकिन फोन का डेटा डिलीट होते ही यह बैकअप भी डिलीट हो जाएगा।
इसी पेज पर निचले हिस्से में गूगल ड्राइव सेटिंग्स नज़र आएगा।
1. सबसे पहले बैकअप टू गूगल ड्राइव पर टैप करें। यहां पर बैकअप का समय निर्धारित कर सकते हैं। आपको कभी नहीं, दैनिक, साप्ताहिक और मासिक जैसे विकल्प मिलेंगे। हमारा सुझाव होगा कि आप दैनिक चुनें।
2. इसके बाद चूज़ एन अकाउंट पर टैप करें। यहां पर आप तय कर सकते हैं कि किस जीमेल आईडी पर व्हाट्सऐप का बैकअप बने।
3. आपको पहला विकल्प उस मेल आईडी का मिलेगा जिसका इस्तेमाल एंड्रॉयड डिवाइस को इंस्टॉल करने के लिए किया गया है। अगर आपने चाहते हैं तो किसी और ईमेल आईडी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको एड अकाउंट पर टैप करना होगा। और आ दिए गए निर्देशों का पालन भी करना होगा।
4. अब आप यह तय कर सकते हैं कि आप बैकअप किस किस्म के इंटरनेट पर बनाना चाहेंगे। सिर्फ वाई-फाई पर, या वाई-फाई+ सेल्युलर पर।
5. बैकअप सेटिंग्स में आपको वीडियो का भी बैकअप बनाने का विकल्प मिलता है। आप इन्क्लुड वीडियो पर क्लिक करके व्हाट्सऐप पर आने वाले वीडियो का भी बैकअप बना सकते हैं।
ध्यान रहे कि यहां पर बैकअप किया गया डेटा आपके गूगल ड्राइव अकाउंट में स्टोर होता रहता है। उसे ड्राइव क्लाइंट के तौर पर ब्राउज़ करके नहीं पढ़ा जा सकता।
आईफोन पर बैकअप
आईफोन पर व्हाट्सऐप इस्तेमाल करने वाले यूज़र भी कुछ इस अंदाज में ही बैकअप बना सकते हैं। आईओएस पर व्हाट्सऐप खोलें। फिर सेटिंग्स में जाकर चैट सेटिंग्स में जाएं। यहां पर चैट बैकअप का विकल्प मिलेगा। यहां पर दिए गए विकल्पों में अपनी सुविधा अनुसार चुनाव कर लें। आईओएस में बैकअप बनाने की सुविधा आईक्लाउड पर होती है।
ऐसे करें रीस्टोर
आप जैसे ही नए व्हाट्सऐप को इंस्टॉल करते हैं तो आपको रीस्टोर करने के बारे में पूछा जाएगा। ध्यान रहे कि आपको अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर उसी गूगल अकाउंट से साइन इन करना होगा जिस पर आपने व्हाट्स ऐप का बैकअप बनाया था।Posted by Unknown Labels: इंटरनेट, ऐप, व्हॉट्सऐप, व्हॉट्सेएप | 0 comments | Email This BlogThis! Share to X Share to Facebook |
|
-
अगर आपके पास एंड्रॉएड फ़ोन है तो आप अपने गूगल प्ले स्टोर पर ज़रूर जाते होंगे, लेकिन क्या आपने भारत सरकार का प्ले स्टोर देखा? जी हां, केंद्र सरकार ने एक ऐसा ऐप स्टोर लॉन्च किया है जिसमें आपको सरकारी जानकारियां देने वाली ढेरो ऐप मिलेंगे। ये ऐप फिलहाल बिलकुल मुफ़्त हैं।BBC
संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री कपिल सिब्बल ने शुक्रवार को इस ऐप स्टोर का औपचारिक उद्घाटन किया। सरकारी ऐप स्टोर में इस समय 173 ऐप डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं, जिसमें से 61 डेमो ऐप हैं और उनका पूरा वर्ज़न प्रतीक्षित है। यहां मिलने वाले ऐप ऐंड्रॉएड और जावा सपोर्ट करने वाले स्मार्टफ़ोन पर चलेंगे।
खास बातें : भारत सरकार के प्ले स्टोर की खास बात यह है कि इसमें महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े ऐप्स को तरजीह दी गई है। ऐप स्टोर में मौजूद ‘रक्षक’ एक ऐसा ऐप है जो खास तौर पर महिलाओं के लिए बनाया गया है।
यूज़र को किसी प्रकार के खतरे की स्थिति में सिर्फ एक बटन दबाना होगा जिससे एक आपातकालीन मैसेज यूज़र के चार मित्रों और रिश्तेदारों के पास चला जाएगा। ये चार मित्र कौन होंगे यह चुनने की आज़ादी यूज़र को मिलेगी।
साथ ही, इस ऐप स्टोर में अंग्रेज़ी से कई क्षेत्रीय भाषाओं में अनुवाद के भी ऐप्स मौजूद हैं, इस ऐप स्टोर में। राशन कार्ड, पोस्ट ऑफिस और चुनावी जानकारी से संबंधित ऐप्स भी ऐप स्टोर में रखे गए है। कुछ ऐप्स राज्यों के आधार पर भी बांटे गए है। शुरू में नौ राज्यों से संबंधित ऐप इस स्टोर में उपलब्ध कराए गए हैं. ये राज्य हैं- आंध्रप्रदेश, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड, राजस्थान, सिक्किम, उत्तरप्रदेश और पश्चिम बंगाल।
हालांकि इस ऐप स्टोर की सबसे बड़ी कमी यही है कि यहां से ऐप डाउनलोड करना गूगल प्ले के मुकाबले कठिन है। कम्प्यूटर से किसी भी ऐप पर डाउनलोड करते ही ऐप की मूल ‘एपीके’ या ‘जेडीके’ फ़ाइल आपके कम्प्यूटर पर भेज दी जाती है जिसे डाटा केबल या कार्ड रीडर के माध्यम से मोबाइल पर डालकर इंस्टाल करना पड़ता है। हालांकि अगर आप सीधे मोबाइल से ही इस ऐप स्टोर को खोलें तो डाउनलोड प्रक्रिया थोड़ी आसान हो जाती है।
गूगल प्ले में ये प्रक्रिया ज्यादा आसान है जहां कम्प्यूटर से डाउनलोड क्लिक करते ही ऐप आपके मोबाइल पर इंस्टाल हो जाती है। बशर्ते आपके फ़ोन में इंटरनेट चालू हो।Posted by Unknown Labels: Mobile, इंटरनेट, ऐप | 0 comments | Email This BlogThis! Share to X Share to Facebook |
|
-
बनवाना हुआ और भी आसान, घर बैठे फोन से मिल जाएगा वीजा
Monday, August 26, 2013
दुनिया भर में घूमना आखिर किसे पसंद नहीं होगा। भारत में लगभग हर दूसरे घर में कोई ना कोई इंसान विदेश जाने का सपना संजोए रहता है। इसीलिए पासपोर्ट ऑफिस में चक्कर लगाते लोग इसे बनवाने के लिए जीतोड़ मेहनत करते हैं। पासपोर्ट बनवाने के लिए किसी भी आम इंसान को कई पापड़ बेलने पड़ते हैं। इस मेहनत के बाद जब पासपोर्ट घर आता है तो कितना सुकून महसूस होता है।भारत में पासपोर्ट बनवाना जैसे किसी जुनून की तरह है। हर कोई पासपोर्ट का फॉर्म भरते समय सिर्फ यही सोचता है कि इसके बाद बस विदेश के लिए रवाना होंगे। लेकिन पासपोर्ट बनवाना किसी पहाड़ को चढ़ने के जैसा ही है। कई नियम और स्टेज को पार करने के बाद ही जनाब आप आपने पासपोर्ट की शक्ल देख पाते हैं। अब शायद सरकार ने आपकी इस मुश्किल को थोड़ा आसान करने के बारे में सोच लिया है। भारत सरकार की तरफ से MEAIndia नाम का एक शानदार ऐप लॉन्च हुआ है। इस ऐप को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि इस ऐप का प्रयोग करके आप दुनिया के किसी भी कोने से अपने स्मार्टफोन के जरिए पासपोर्ट और वीजा के लिए अप्लाई कर सकते हैं।दिन प्रति दिन टेक्निकल होती जा रही भारत सरकार का यह एक और कदम है दुनिया के साथ आगे बढ़ने का। यह ऐप कुछ खास है। सबसे पहली बात तो ये है कि यह भारत सरकार द्वारा लॉन्च किया गया है। यह इस बात की पुष्टी करता है कि यह फेक ऐप्लिकेशन या मालवेयर नहीं है।कुछ लोगों के लिए पासपोर्ट का फॉर्म भरना एक बड़ी चुनौती होता है। इसी के साथ वीजा की रिक्वेस्ट के लिए भी काफी फॉर्मेलिटीज निभानी पड़ती है। अब यह सारा काम इस ऐप की मदद से आसानी से हो जाएगा।इस ऐप के जरिए आप पासपोर्ट का फॉर्म और वीजा ऐप्लिकेशन की सारी फॉर्मेलिटीज पूरी कर सकते हैं। इसके अलावा इस ऐप की मदद से यूजर्स ट्रैवल असिस्टेंस भी पा सकते हैं ऐसा करने पर आपको कहां जाना चाहिए और कहां नहीं इसकी पूरी जानकारी मिल जाएगी।यह ऐप आपको सबसे नजदीकी भारतीय मिशन/ पोस्ट से एक सेक्योर्ड कनेक्शन देगा। इसके साथ ही आप वहां बैठे ऑफिशियल लोगों से भी कनेक्ट हो सकते हैं। इसे बनाने वाले लोगों का कहना है कि यह लॉन्च से पहले ही काफी लोकप्रिय हो चुका है। कई लोग इस्से जुड़ने की कोशिश में लगे हुए हैं।यह आपके अपलाई किए हुए पासपोर्ट का स्टेटस भी बताएगा। इसका मतलब सारा काम अब मोबाइल पर। अगर आप छुट्टी मनाने जाना चाहते हैं या किसी ऑफिशियल ट्रिप पर यह ऐप काफी काम का साबित हो सकता है।Posted by Unknown Labels: ऐप | 0 comments | Email This BlogThis! Share to X Share to Facebook |
|
KuchKhasKhabar.com