Rss Feed
Story (104) जानकारी (41) वेबसाइड (38) टेक्नॉलोजी (36) article (28) Hindi Quotes (21) अजब-गजब (20) इंटरनेट (16) कविता (16) अजब हैं लोग (15) तकनीक (14) समाचार (14) कहानी Story (12) नॉलेज डेस्क (11) Computer (9) ऐप (9) Facebook (6) ई-मेल (6) करियर खबरें (6) A.T.M (5) बॉलीवुड और मनोरंजन ... (5) Mobile (4) एक कथा (4) पासवर्ड (4) paytm.com (3) अनमोल वचन (3) अवसर (3) पंजाब बिशाखी बम्पर ने मेरी सिस्टर को बी दीया crorepati बनने का मोका . (3) माँ (3) helpchat.in (2) कुछ मेरे बारे में (2) जाली नोट क्‍या है ? (2) जीमेल (2) जुगाड़ (2) प्रेम कहानी (2) व्हॉट्सऐप (2) व्हॉट्सेएप (2) सॉफ्टवेर (2) "ॐ नमो शिवाय! (1) (PF) को ऑनलाइन ट्रांसफर (1) Mobile Hacking (1) Munish Garg (1) Recharges (1) Satish Kaul (1) SecurityKISS (1) Technical Guruji (1) app (1) e (1) olacabs.com (1) olamoney.com (1) oxigen.com (1) shopclues.com/ (1) yahoo.in (1) अशोक सलूजा जी (1) कुमार विश्वास ... (1) कैटरिंग (1) खुशवन्त सिंह (1) गूगल अर्थ (1) ड्रग साइट (1) फ्री में इस्तेमाल (1) बराक ओबामा (1) राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला (1) रिलायंस कम्यूनिकेशन (1) रूपये (1) रेडक्रॉस संस्था (1) लिखिए अपनी भाषा में (1) वोटर आईडी कार्ड (1) वोडाफोन (1)

लिखिए अपनी भाषा में

    Showing posts with label जानकारी. Show all posts
    Showing posts with label जानकारी. Show all posts
  1. सैन फ्रांसिस्को की कंपनी ओपन गार्डन ने आइओएस और एंड्रॉयड यूजर्स के लिए
    फायरचैट नाम से एक चैट सर्विस डेवलप की है, जो बिना मोबाइल नेटवर्क,
    वाई-फाई और इंटरनेट कनेक्शन के काम करेगी।

    पिछले हफ्ते इस एप को आइओएस यूजर्स के लिए लांच किया गया था, एंड्रायड के
    लिए इसे हाल ही में लांच किया गया है। चैट में यूजर को केवल स्क्रीन नेम
    चुनना होता है और एवरीवन टैब में जाकर फायरचैट यूजर्स से चैट कर सकते
    हैं, वहीं नियरबाइ टैब में वाई-फाई के रेंज या ब्लूटूथ की 30 फीट की रेंज
    में आने वाले यूजर्स से चैट कर सकते हैं। ऐसी जगहें जहां नेटवर्क सिग्नल
    नहीं भी है, जैसे- सबवे, बीच, कैंपिंग बेसमेंट या एयरोप्लेन में भी चैट
    कर सकते हैं।

    इसमें मेश नेटवर्क टेक्नोलॉजी यूज की गई है, जिसमें आसपास के लोकल यूजर्स
    के साथ एप एक मिनी-इंटरनेट नेटवर्क क्रिएट कर देती है। आइओएस 7 ओएस में
    भी एक ऐसा ही फीचर है मल्टीपल कनेक्टिविटी फ्रेमवर्क, जिसमें इसी
    टेक्नोलॉजी का यूज किया जाता है। गूगल भी मेश नेटवर्क प्रोजेक्ट पर काम
    कर रहा है और आने वाले समय में कई एप्स इस नेटवर्क पर आधारित होंगी। इस
    एप को गूगल प्ले स्टोर और आइट्यूंस स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

    --
    यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है
    जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ
    E-mail करें. हमारी Id है:kuchkhaskhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे
    आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे.

    www.kuchkhaskhabar.com

  2. भारत की आबादी जिस रफ्तार से बढ़ रही है, उससे यही उम्मीद की जा सकती है
    की सन 2050 तक भारत की आबादी 170 करोड़ के पार हो जायेगी।

    अभी भारत की आबादी 122 करोड़ है। यह उम्मीद की जा सकती है की 2070-2075 के
    बाद भारत की आबादी घटनी शुरू हो जायेगी। 2070-2075 के बाद महंगाई इतनी बढ़
    जायेगी कि लोग पैसे बचाने के लिए कम बच्चे की चाहत करेंगे, जिसकी वजह से
    बच्चे कम पैदा होंगे और भारत की आबादी घटनी शुरू हो जायेगी।

    जैसे जैसे वक्त बीतता जा रहा है लोगों की मानसिकता भी बदलती जा रही है,
    पहले के लोग ज्यादा पारिवारिक होते थे, अभी के लोगों मे ज्यादा
    पारिवारिक गुण नहीं है। जैसे जैसे लोगों का अपने परिवार से मोह हटेगा
    वैसे वैसे लोगों की ज्यादा बच्चों की जरूरत कम लगेगी। इसलिए भविष्य में
    निश्चित रूप से भारत की आबादी घटनी चालू हो जाएगी।

    अभी आने वाले सालों मे दिक्कतें खूब बढ़ेंगी। 20-30 साल तो जनसंख्या खूब
    बढ़ेगा, खेती सीमित रहने की वजह से महंगाई बढ़नी तय है। बिद्युत की दिक्कत
    बनी रहेगी।

    इसलिए यदि आप भारत मे पैसा कमाना चाहते हैं तो यहाँ के किसी भी सिस्टम
    पर पूरी उम्मीद नहीं लगाये, भारत मे समस्याएँ बहुत सारी हैं और ये बनी
    रहेगी। इन समस्याओं के बीच ही आपको रास्ते बनाने पड़ेंगे और सोच समझ कर
    अच्छे बिजनेस करके पैसे कमाने पड़ेंगे।

    अभी कुछ साल भारत से गरीबी किसी हालत मे जाने वाली नहीं है। 2070-2075
    के बाद ही भारत विकसित देश बन पायेगा।

    भारत के आबादी 200 करोड़ से ज्यादा कभी भी नहीं जाने वाला है, यह बात तो
    पक्की है। 2025 मे भारत कि जनसंख्या चीन से पार हो जायेगी।

    --
    यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है
    जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ
    E-mail करें. हमारी Id है:kuchkhaskhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे
    आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे.

    www.kuchkhaskhabar.com

  3. दुनिया के सबसे तेज धावक हैं उसैन बोल्ट. अगर हम आपको ये बताएं कि एक 14
    साल का ऑस्ट्रेलियाई लड़का उनसे भी तेज दौड़ता है तो क्या आप यकीन
    करेंगे. पर रिकॉर्ड बुक तो यही बताते हैं.

    एक ऑस्ट्रेलियाई छात्र ने 200 मीटर की दौड़ को मात्र 21.73 सेकेंड में
    पूरा कर अपनी आयु वर्ग में वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया. उसका प्रदर्शन
    वर्ल्ड रिकॉर्डधारी बोल्ट से बेहतर था. उसने उसैन बोल्ट की 14 साल की
    उम्र में बनाए रिकॉर्ड से 0.08 सेकंड का बेहतर समय निकाला.

    बोल्ट को पछाड़ने वाले 14 वर्षीय जेम्स ग्लॉफर न्यू साउथ वेल्स के साउथ
    कोस्ट क्षेत्र का रहने वाला है. News.com.au के मुताबिक उसने यह रिकॉर्ड
    टाउंसविले में इस वीकेंड में हुई दौड़ में बनाया.

    2016 में रियो डी जेनरो में होने वाले ओलंपिक खेलों में ऑस्ट्रेलिया का
    प्रतिनिधित्व करने के लिए जेम्स ग्लॉफर मजबूत दावेदारी पेश कर रहे हैं.

    उसैन बोल्ट के वर्ल्ड रिकॉर्ड
    उसैन बोल्ट ने 2009 की बर्लिन विश्व चैंपियशिप में 100 मीटर की दूरी 9.58
    सेकेंड में पूरा करने का रिकॉर्ड बनाया था जिसे आज तक कोई धावक नहीं तोड़
    पाया. इसके अलावा इसी चैंपियनशिप में 200 मीटर की रेस में बोल्ट ने 19.19
    सेकेंड का समय निकालाते हुए रिकॉर्ड बनाया था, जो आजतक कायम है.

    --
    यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है
    जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ
    E-mail करें. हमारी Id है:kuchkhaskhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे
    आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे.

    www.kuchkhaskhabar.com

  4. 1. भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है।

    2. भारत विश्व का छठा सबसे बड़ा देश है।

    3. भारत का अंग्रेजी में नाम 'इंडिया' इं‍डस नदी से बना है|

    4. वाराणसी, जिसे बनारस के नाम से भी जाना जाता है, आज विश्व का सबसे
    पुराना और निरंतर बसे रहने वाला शहर है।

    5. शतरंज की खोज भारत में की गई थी।

    6. बीज गणित, त्रिकोण मिति और कलन भारत में ही आरंभ हुआ था।

    7. 'स्थान मूल्य प्रणाली' और 'दशमलव प्रणाली' का विकास भारत में 100 ईसा
    पूर्व में हुआ था।

    8. सांप सीढ़ी का खेल भारत में तेरहवीं शताब्दी में तैयार किया गया था।

    9. तिरुपति शहर में बना विष्णु मंदिर जो 10वीं शताब्दी के दौरान बनाया
    गया था, विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक तीर्थ यात्रा गंतव्य है।

    10. विश्व का प्रथम ग्रेनाइट मंदिर बृहदेश्वर मंदिर, तमिलनाडु के तंजौर में है।

    --
    यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है
    जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ
    E-mail करें. हमारी Id है:kuchkhaskhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे
    आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे.

    www.kuchkhaskhabar.com

  5. त्यौहारों की वजह से अचानक बाजार में दूध, घी और मावा की डिमांड कई गुना
    बढ़ जाती है। यही डिमांड मिलावट को जन्म देती है। नकली दूध, घी और मावा
    बनानेवाले त्यौहारों के मौसम में हरकत में आ जाते हैं। नकली मिठाई और
    सिंथेटिक दूध से गंभीर बीमारियां होने का खतरा बना रहता है। आखिर कैसे
    बनता है मिलावटी मावा और दूध। कैसे करें असली-नकली की पहचान।

    कैसे बनता है नकली मावा

    एक किलो दूध से सिर्फ दो सौ ग्राम मावा ही निकलता है। जाहिर है इससे मावा
    बनाने वालों और व्यापारियों को ज्यादा फायदा नहीं हो पाता है। लिहाजा
    बनाया जाता है मिलावटी मावा। इसे बनाने में अक्सर शकरकंदी, सिंघाडे़ का
    आटा, आलू और मैदे का इस्तेमाल होता है। नकली मावा बनाने में स्टार्च,
    आयोडीन और आलू इसलिए मिलाया जाता है ताकि मावे का वजन बढ़े। वजन बढ़ाने
    के लिए मावा में आटा भी मिलाया जाता है। नकली मावा असली मावा की तरह दिखे
    इसके लिए इसमें कुछ केमिकल भी मिलाया जाता है। कुछ दुकानदार मिल्क पाउडर
    में वनस्पति घी मिलाकर मावे को तैयार करते हैं।

    कैसे बनता है सिंथेटिक दूध

    सिंथेटिक दूध बनाने के लिए सबसे पहले उसमें यूरिया डालकर उसे हल्की आंच
    पर उबाला जाता है। इसके बाद इसमें कपड़े धोने वाला डिटर्जेंट, सोडा
    स्टार्च, फॉरेमैलिन और वाशिंग पाउडर मिलाया जाता है। इसके बाद इसमें
    थोड़ा असली दूध भी मिलाया जाता है। मिलावटी मावा और सिंथेटिक दूध पीने से
    आपको फूड पॉयजनिंग हो सकती है। उल्टी और दस्त की शिकायत हो सकती है।
    किडनी और लिवर पर भी बेहद बुरा असर पड़ता है। स्किन से जुड़ी बीमारी भी
    हो सकती है।

    अधिक मात्रा में नकली मावे से बनी मिठाइ खाने से लीवर को भी नुकसान पहुंच
    सकता है। इससे कैंसर तक हो सकता है।

    कैलाश हॉस्पिटल के डॉक्टर डॉ. प्रवीण मिश्र के मुताबिक जो खाने की चीजों
    में मिलावट से फ़ूड पॉइजनिंग से लेकर कैंसर तक बीमारियां हो सकती हैं।
    स्किन डिसीस स्टमक डिसीस हो सकता है। लगातार मिलावटी खाना खाने से कैसर
    भी हो सकता।

    नकली मावा तो मिठाई में इस्तेमाल होता है। असली और नकली मिठाई में पहचान
    करना मुश्किल है। लिहाजा आप अच्छी और भरोसेमंद दुकान से ही मिठाई खरीदें।
    हमेशा बिल के साथ मिठाई लें ताकि किसी किस्म की खराबी होने पर दुकानदार
    को पकड़ सकें। जहां तक दूध का सवाल है तो आप थोड़ा सजग रहकर असली और नकली
    दूध में फर्क कर सकते है।

    सिंथेटिक दूध में साबुन जैसी गंध आती है, जबकि असली दूध में कुछ खास गंध
    नहीं आती। असली दूध का स्वाद हल्का मीठा होता है, नकली दूध का स्वाद
    डिटर्जेंट और सोडा मिला होने की वजह से कड़वा हो जाता है। असली दूध स्टोर
    करने पर अपना रंग नहीं बदलता, नकली दूध कुछ वक्त के बाद पीला पड़ने लगता
    है। अगर असली दूध में यूरिया भी हो तो ये हल्के पीले रंग का ही होता है,
    वहीं अगर सिंथेटिक दूध में यूरिया मिलाया जाए तो ये गाढ़े पीले रंग का
    दिखने लगता है।

    अगर हम असली दूध को उबालें तो इसका रंग नहीं बदलता, वहीं नकली दूध उबालने
    पर पीले रंग का हो जाता है।

    असली दूध को हाथों के बीच रग़ड़ने पर कोई चिकनाहट महसूस नहीं होती। वहीं,
    नकली दूध को अगर आप अपने हाथों के बीच रगड़ेंगे तो आपको डिटर्जेंट जैसी
    चिकनाहट महसूस होगी।

    --
    यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है
    जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ
    E-mail करें. हमारी Id है:kuchkhaskhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे
    आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे.

    www.kuchkhaskhabar.com

  6. जानवरों की आदते अजीब होती हैं। कई बार तो हमें जानवरों के बारे में ऐसे
    तथ्य मालूम पड़ते हैं, ‍जो हमें चौंका देते हैं। जानवरों के बारे में ऐसी
    कुछ रोचक जानकारियां हम आप तक लाए हैं।

    * हाथी अपनी सूंड में 5 लीटर तक पानी रख सकता है।
    * अफ्रीकी हाथी के मुंह में केवल चार ही दांत होते हैं।

    * मधुमक्‍खी एक बार में 20 लाख फूलों का रस पी सकती है। और उसके बाद
    मात्र 45 किलो ही शहद बनाती है।

    * व्हेल मछली उलटी दिशा में नहीं तैर सकती।

    * समुद्र मे गहरा गोता लगाने के लिए मगरमच्छ कभी-कभी भारी पत्थर भी निगल लेता है।

    * शेर को भले ही जंगल का राजा कहा जाता है, लेकिन वह गेंडे और हाथी से
    कभी भी लड़ना नहीं चाहता।

    * टिड्डे का खून सफेद रंग का होता है।

    * कुत्ते की श्रवणशक्ति यानी सुनने की क्षमता मनुष्य से 9 गुना अधिक तेज होती है।

    * हिपोपोटोमास (दरियाई घोडे़) उन बहुत कम जानवरों में से एक है, जो पानी
    में बच्चों को जन्म देते हैं।

    * ब्लू व्हेल की हृदय एक मिनट में मात्र 9 बार ही धड़कता है।

    * घोडे़ खडे़-खडे़ ही नींद लेते हैं।

    * बंदर हमेशा केला छीलकर खाते हैं। किसी भी नस्ल का बंदर छिलके सहित केला
    नहीं खाता।

  7. (जानकारी पाने के लिए पहले राज्य फिर जिला और डाक घर चुनें)
    pincode.net.in में 1,52,000 से ज़्यादा डाक घरों की सूची है

    --
    यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है
    जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ
    E-mail करें. हमारी Id है:kuchkhaskhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे
    आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे.

    www.kuchkhaskhabar.com

Powered byKuchKhasKhabar.com