Rss Feed
Story (104) जानकारी (41) वेबसाइड (38) टेक्नॉलोजी (36) article (28) Hindi Quotes (21) अजब-गजब (20) इंटरनेट (16) कविता (16) अजब हैं लोग (15) तकनीक (14) समाचार (14) कहानी Story (12) नॉलेज डेस्क (11) Computer (9) ऐप (9) Facebook (6) ई-मेल (6) करियर खबरें (6) A.T.M (5) बॉलीवुड और मनोरंजन ... (5) Mobile (4) एक कथा (4) पासवर्ड (4) paytm.com (3) अनमोल वचन (3) अवसर (3) पंजाब बिशाखी बम्पर ने मेरी सिस्टर को बी दीया crorepati बनने का मोका . (3) माँ (3) helpchat.in (2) कुछ मेरे बारे में (2) जाली नोट क्‍या है ? (2) जीमेल (2) जुगाड़ (2) प्रेम कहानी (2) व्हॉट्सऐप (2) व्हॉट्सेएप (2) सॉफ्टवेर (2) "ॐ नमो शिवाय! (1) (PF) को ऑनलाइन ट्रांसफर (1) Mobile Hacking (1) Munish Garg (1) Recharges (1) Satish Kaul (1) SecurityKISS (1) Technical Guruji (1) app (1) e (1) olacabs.com (1) olamoney.com (1) oxigen.com (1) shopclues.com/ (1) yahoo.in (1) अशोक सलूजा जी (1) कुमार विश्वास ... (1) कैटरिंग (1) खुशवन्त सिंह (1) गूगल अर्थ (1) ड्रग साइट (1) फ्री में इस्तेमाल (1) बराक ओबामा (1) राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला (1) रिलायंस कम्यूनिकेशन (1) रूपये (1) रेडक्रॉस संस्था (1) लिखिए अपनी भाषा में (1) वोटर आईडी कार्ड (1) वोडाफोन (1)

लिखिए अपनी भाषा में

    Showing posts with label Facebook. Show all posts
    Showing posts with label Facebook. Show all posts
  1. फेसबुक यूजर्स यह जान सकते हैं कि उनके कौन से दोस्त आस-पास में हैं। फेसबुक ने नियरबाई फ्रेंड्स नाम से एक नया फीचर पेश किया है।

    जिसके जरिए फेसबुक यूजर्स अपने आस-पास में मौजूद दोस्तों के बारे में पता कर सकते हैं। 'नियरबाई फ्रेंड्स' फीचर बाई डिफॉल्ट ऑफ रहेगा, इसलिए आपको इस बारे में डरने की जरूरत नहीं है कि फेसबुक के दोस्त आपके मौजूद होने की लोकेशन के बारे में जान जाएंगे।

    केवल वही लोग अपने फेसबुक दोस्तों के आस-पास होने के बारे में जान सकेंगे, जो 'नियरबाई फ्रेंड्स' नाम का इस टूल को ऑन करेंगे।



    कैसे करता है काम

     


    ये फीचर स्मार्टफोन के जीपीएस सिस्टम के आधार पर फेसबुक दोस्तों की लोकेशन के बारे में जानकारी देता है। यह फीचर दोस्तों को आपके मौजूद रहने की जगह के बारे में नहीं बताता, यह बस इतना बताता है कि आप उनके नजदीक हैं, जैसे यह बताएगा कि उनके एक किलोमीटर के दायरे में है।

    अगर आप चाहते हैं, तो आप किसी खास दोस्त से अपनी सही-सही लोकेशन भी शेयर कर सकते हैं। उस वक्त दोस्त यह देख सकेगा कि आप कहां पर हैं। हालांकि लोकेशन की जानकारी केवल एक घंटे तक शेयर की जाएगी, लेकिन आप इसको घटा-बढ़ा भी सकते हैं।

    एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए

     


    फेसबुक ने इस फीचर को लोकेशन आधारित मोबाइल डेटिंग एप्लिकेशन टिंडर और हिंज की बढ़ती लोकप्रियता के मद्देनजर पेश किया है। लेकिन फेसबुक की इस ऐप के जरिए लोकेशन उन दोस्तों को ही शेयर कर सकते हैं जो आपके पहले से ही दोस्त हैं।

    यह फीचर एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के लिए है, फिलहाल अभी ये फीचर केवल अमेरिका के यूजर्स ही इस्तेमाल कर सकते हैं, उम्मीद की जा रही है कि यह फीचर बाकी जगहों के लिए भी दिया जाएगा।

  2. सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने सभी इंटरनेट यूजर्स को अपना दीवाना बना
    रखा है। स्मार्टफोन में फेसबुक चलाने के लिए प्रीलोडेड एप्लिकेशन होती
    है। लेकिन उनका क्या जिनके पास न ही स्मार्टफोन है और न ही इंटरनेट की
    सुविधा?

    मोबाइल में फेसबुक पोस्ट देखें के लिए एप्लिकेशन के अलावा सबसे अहम चीज
    इंटरनेट ‌क‌नेक्टिविटी का होना जरूरी होता है।

    लेकिन अब फेसबुक चलाने के लिए इंटरनेट और स्मार्टफोन का होना जरूरी नहीं
    है। अब बिना इंटरनेट और एक साधारण बेसिक फोन के जरिए भी फेसबुक का
    इस्तेमाल किया जा सकता है।

    यू2ओपीआ कंपनी ने ऐसी तकनीक पर काम किया है जिसके जारिए आप एक बेसिक फोन
    में भी बिना इंटरनेट के आसानी से फेसबुक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    U2opia कंपनी ने इसके लिए यूएसएसडी (USSD) अनस्ट्रेक्चर्ड सेप्लीमेंट्री
    सर्विस डाटा का इस्तेमाल किया है। जिसके जारिए कोई भी मोबाइल फोन यूजर्स
    फेसबुक से कनेक्ट हो सकता है।

    यूएसएसडी

    यूएसएसडी वो तकनीक है जिसका इस्तेमाल टेलीकॉम कंपनियों द्वारा किया जाता
    है। इसके जारिए कोई भी मोबाइल यूजर्स टेलीकॉम ऑपरेटर के सर्वर से कनेक्ट
    हो सकता है।

    मोबाइल यूजर्स ‌अपने फोन का बिल व अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए जिस
    तकनीक का इस्तेमाल करते हैं जो यूएसएसडी ही है।
    जिसके जारिए मोबाइल यूजर्स कुछ मोबाइल नंबर डॉयल करके फोन ‌बैलेंस वगैराह
    की जानकारी प्राप्त करते हैं।


    यहां किसी तरह की ये पबंदी नहीं है कि आप कितने समय तक फेसबुक इस्तेमाल
    कर सकते हैं या कितने मैसेज देख सकते हैं।

    कैसे करने बिना इंटरनेट के फेसबुक

    यूएसएसडी तकनीक के कोई जारिए बीएसएनएल के उपभोक्ताओं को छोड़कर सभी
    मोबाइल यूसर्ज इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
    इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले आपको आपने फोन से *325# डॉयल करना होगा।


    इसके बाद आप इस सर्विस पर रजिस्टर्ड ‌हो जाएंगे। कुछ मिनट के बाद यूजर्स
    यूएसएसडी के मन्यू का इस्तेमाल करके फेसबुक स्टेट्स चेक कर सकते हैं।
    यूजर्स कंमेंट और पोस्ट भी कर सकते हैं।

    यूएसएसडी इस्तेमाल करने का शुल्क

    अलग-अलग ऑपरेटर्स ने इसके लिए अलग-अलग शुल्क� तय किया है। हालांकि 1-1.5
    रुपए प्रतिदिन के हिसाब से इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

    इस सविर्स की कमी की बात करें तो इसके जारिए आप फेसबुक की तस्वीरें नहीं
    देख सकते हैं। हालांकि बिना इंटरनेट के अपने फेसबुक दोस्तों के साथ
    कनेक्ट रहने का ये सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है।

    --
    यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है
    जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ
    E-mail करें. हमारी Id है:kuchkhaskhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे
    आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे.

    www.kuchkhaskhabar.com

  3. आपको यह जानकर झटका लग सकता है कि आपने अपनी जिन फोटोग्राफ्स को कल अपने
    फेसबुक अकाउंट से हटा दिया था वे अब भी इंटरनेट की दुनिया में उपलब्ध
    हैं। फोटोग्राफ्स को हटाने के बाद भी वे इंटरनेट की दुनिया से गायब नहीं
    होते बल्कि उन्हें कोई भी आसानी से देख सकता है। ब्रिटिश अखबार 'डेली
    मेल' के मुताबिक फेसबुक से जुड़ी कम्पनी ने स्वीकार किया है कि उसके
    सिस्टम में तस्वीरें हमेशा एक उचित अवधि में नहीं हटाई जाती हैं।

    सामान्य तौर पर साइट को देखने पर आपको लगेगा की उससे आपकी फोटोग्राफ्स हट
    गई हैं लेकिन तस्वीरों के सीधे यूआरएल लिंक के जरिए इन्हें देखा जा सकता
    है। इसका मतलब है कि यदि उदाहरण के तौर पर ईमेल के जरिए कोई तस्वीर भेजी
    जाए तो वह इंटरनेट पर रहती है और उसे कोई भी देख सकता है।

  4. फेसबुक ने मंगलवार को अपने नए सर्च इंजन 'ग्राफ इंजन' को लॉन्च कर दिया।
    फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग ने मेनलो पार्क हेडक्वाटर्स में इसकी
    लॉन्चिंग की। हालांकि उन्होंने कहा कि यह सर्च इंजन गूगल जैसा नहीं है।

    जकरबर्ग ने बताया कि ग्राफ इंजन में 'की-वर्ड' सर्च कर सकते हैं। जैसे
    आपने लिखा 'बेस्ट रेस्टोरेंट इन दिल्ली' तो ग्राफ इंजन आपके फेसबुक
    दोस्तों, उनके दोस्तों और अपने नेटवर्क से इस संबंध की सारी जानकारी आपके
    सामने रख देगा। जकरबर्ग ने कहा कि हम इस काम में अपने एक अरब यूजर्स
    द्वारा डाउनलोड की गई सामग्रियों की मदद लेंगे। हम उनके 240 अरब
    फोटोग्राफ्स और एक लाख करोड़ जानकारियों को भी साझा करेंगे। अभी तक लोग
    फेसबुक पर सिर्फ अपने दोस्तों का नाम, पेज, ग्रुप ही खोज पाते थे।

  5. पहला दोस्त: ऑफिस से घर लौटने की जल्दी में अपना जीमेल लॉगआउट करना भूल गया यार!

    दूसरा दोस्त: ओ माई गॉड! पता है, मेरा भी फेसबुक अकाउंट कुछ दिन पहले ऐसे
    ही लॉग इन रह गया था. वो तो मैंने एक दोस्त से कह कर अपने अकाउंट को
    सेफली लॉगआउट करवाया था.

    पहला दोस्त: यार मेरे साथ तो ये भी बड़ी दिक्कत है. नए-नए ऑफिस में मैं
    ठीक से किसी को जान भी नहीं पाया हूं.

    क्या आपके साथ भी ऐसा कुछ हुआ है, जब आप हड़बड़ी में अपना जीमेल या फेसबुक
    अकाउंट लॉगआउट करना भूल गए हों? और आपको डर है कि कहीं उसका गलत यूज न हो
    जाए? अब चिंता छोड़िए.

    kuch khas khabar आज जीमेल, फेसबुक यूजर्स के इसी समस्या का समाधान लेकर
    आया है. जिससे आप अपने जीमेल-फेसबुक अकाउंट को रिमोट रहकर भी लॉगआउट कर
    सकते हैं.

    Facebook.com
    फेसबुक रिमोट लॉगआउट

    1 फेसबुक के पेज पर सबसे ऊपर दाहिने साइड में अकाउंट सेटिंग पर क्लिक कीजिए.

    2 इसके बाद बाएं साइड में सिक्योरिटी बटन पर क्लिक कीजिए.

    3 सिक्योरिटी सेटिंग्स के अंदर 'एक्टिव सेशन' पर क्लिक कीजिए.

    4 रिमोटली लॉगआउट करने के लिए 'इंड एक्टिविटी' बटन पर क्लिक कीजिए.


    Gmail.com

    जीमेल रिमोट लॉगआउट:

    1 जीमेल पेज पर सबसे नीचे दाहिने साइड में 'डिटेल' बटन पर क्लिक कीजिए.

    2 एक नए विंडो में यह नोटिफिकेशन आएगा कि आपका अकाउंट यूज किया जा रहा है नहीं?

    3 अब एक ऑप्शन आएगा जिसमें पूछा जायेगा 'log out of all session'. इसे
    क्लिक कीजिए और टेंशन फ्री हो जाइए.

    4 इसमें आपको 10 पुराने सेशन के एक्सेस डिटेल्स भी दिख जाएंगे.

  6. क्या आपको पता है दुनिया की सबसे बड़ी वेबसाइट कौन सी है? अमूमन आपका जवाब होगा गूगल। लेकिन यह गलत जवाब है। गूगल दुनिया की नंबर 1 वेबसाइट नहीं है। क्या आपको पता है दुनिया की बीस सबसे बड़ी वेबसाइट कौन-कौन सी है? इनमें से कितनी चायनीज वेबसाइट्स हैं? 
    आगे की स्लाइड में आप जानेंगे कि कौन है दुनिया की सबसे बड़ी वेबसाइट। साथ ही जानेंगे दुनिया की बीस सबसे बड़ी वेबसाइट्स के बारे में। देखेंगे कहां की है वो वेबसाइट्स और कैसे बना इनका इतना बड़ा यूजर्स बेस?

    TOP 20 वेबसाइट, जिन्हें सेक्स या पोर्न साइट से भी ज्यादा देखते हैं लोग
    Facebook.com – 83 करोड़ 67 लाख यूनीक विजिटर्स  
    क्या है यह: फेसबुक एक सोशल नेट्वर्किंग साइट है। इसकी शुरुआत मार्क जुकेरबर्ग ने हार्वर्ड में अपने पढ़ाई के दौरान की थी।
    कैसे बना इतना बड़ा यूजर बेस: शुरुआत में यह सिर्फ हार्वर्ड के स्टूडेंट्स के लिए थी, जिसे बाद में दूसरे यूनिवर्सिटी और कॉलेजों के स्टूडेंट्स के लिए ओपन किया गया। जब कंपनी ने 13 साल की उम्र से अधिक किसी को भी इससे जोड़ना शुरू किया, तब से अब तक यह बन गई दुनिया की सबसे बड़ी वेबसाइट।

    TOP 20 वेबसाइट, जिन्हें सेक्स या पोर्न साइट से भी ज्यादा देखते हैं लोग
    Google.com – 78 करोड़ 28 लाख यूनीक विजिटर्स
    क्या है यह: गूगल एक वेब सर्च इंजन है.
    कैसे बना इतना बड़ा यूजर बेस: इसकी शुरुआत 1998 में तब हुई जब सर्च इंजन मार्केट में और भी बहुत सारी कंपनियां थीं। लेकिन यह अपने सबसे तेज सर्च और सबसे क्लीन होम-पेज के कारण बन गया वेब सर्चिंग का बेताज बादशाह। आज इसके पास जी-मेल, गूगल मैप्स, गूगल+ आदि बहुत सारे वेब प्रोडक्ट्स हैं।

    TOP 20 वेबसाइट, जिन्हें सेक्स या पोर्न साइट से भी ज्यादा देखते हैं लोग
    YouTube.com72 करोड़ 19 लाख यूनीक विजिटर्स
    क्या है यह: यू-ट्यूब यूजर्स के ही द्वारा वीडियो शेयरिंग, अपलोडिंग एंड वाचिंग प्लेटफ़ॉर्म है.
    कैसे बना इतना बड़ा यूजर बेस: गूगल ने इसे 2006 में जब से खरीदा, तब से यूजर्स में इसका क्रेज कई गुना बढ़ गया। यू-ट्यूब से आज कल बहुत सारे नए स्टार भी बन रहे हैं। जस्टिन बीबर इसके लेटेस्ट एग्जाम्पल हैं।

    TOP 20 वेबसाइट, जिन्हें सेक्स या पोर्न साइट से भी ज्यादा देखते हैं लोग
    Yahoo.com – 46 करोड़ 99 लाख यूनीक विजिटर्स
    क्या है यह: याहू सर्च इंजन तो है ही,  साथ ही एक ऐसा प्लेटफॉर्म भी है जिससे यूजर्स इसके दूसरे चैनल, जैसे याहू फिनांस और फ्लिकर से भी जुड़ते हैं।
    कैसे बना इतना बड़ा यूजर बेस: याहू 90 के दशक के शुरुआती वेब-पोर्टल में से एक है। लोग इसका यूज न्यूज, स्पोर्ट्स, फिनांस और ई-मेल के लिए करते हैं।

    TOP 20 वेबसाइट, जिन्हें सेक्स या पोर्न साइट से भी ज्यादा देखते हैं लोग
    Wikipedia.org – 46 करोड़ 96 लाख यूनीक विजिटर्स
    क्या है यह: विकिपीडिया एक फ्री वेब-बेस्ड इन्सायक्लोपीडिया है.
    कैसे बना इतना बड़ा यूजर बेस: विकिपीडिया किसी को भी अपने यहां कंटेंट पोस्ट और एडिट करने की छूट देता है। इस वजह से यह बन गई इतनी बड़ी एजुकेशनल कंटेंट साइट। इसका सारा ट्रैफिक गूगल के माध्यम से आता है।

    TOP 20 वेबसाइट, जिन्हें सेक्स या पोर्न साइट से भी ज्यादा देखते हैं लोग
    Live.com – 38 करोड़ 95 लाख यूनीक विजिटर्स
    क्या है यह: लाइव.कॉम माइक्रोसॉफ्ट का नया ई-मेल सर्विस है.
    कैसे बना इतना बड़ा यूजर बेस: माइक्रोसॉफ्ट ने अपने दोनों मेल सर्विस आउटलुक और हॉटमेल को Live.com के माध्यम से एक्सेसिबल बनाया है। आप हॉटमेल या आउटलुक कहीं भी जाएं, आपको Live.com पर री-डायरेक्ट कर दिया जाता है।

    TOP 20 वेबसाइट, जिन्हें सेक्स या पोर्न साइट से भी ज्यादा देखते हैं लोग
    QQ.com – 28 करोड़ 41 लाख यूनीक विजिटर्स
    क्या है यह: यह चीन में स्थित सर्च इंजन और पोर्टल है.
    कैसे बना इतना बड़ा यूजर बेस: QQ.com को जिस कंपनी (Tencent) ने बनाया है, वह चीन की सबसे बड़ी इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस प्रोवाइडर है। Tencent की इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस के पास 70 करोड़ यूजर्स हैं। इसके इसी यूजर्स बेस का फायदा QQ.com को भी मिलता है।

    TOP 20 वेबसाइट, जिन्हें सेक्स या पोर्न साइट से भी ज्यादा देखते हैं लोग
    Microsoft.com – 27 करोड़ 17 लाख यूनीक विजिटर्स
    क्या है यह: यहां आप खरीद सकते हैं माइक्रोसॉफ्ट के प्रोडक्ट, इसके सॉफ्टवेयर और अपडेट्स.      
    कैसे बना इतना बड़ा यूजर बेस: दुनिया में बहुत सारे कम्प्यूटर माइक्रोसॉफ्ट के विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं। कस्टमर सपोर्ट और अपडेट के लिए इस साइट पर पहुंचते हैं।

    TOP 20 वेबसाइट, जिन्हें सेक्स या पोर्न साइट से भी ज्यादा देखते हैं लोग
    Baidu – 26 करोड़ 87 लाख यूनीक विजिटर्स
    क्या है यह: चीन की यह साइट सर्च इंजन है जो वेबसाइट, ऑडियो और इमेज के लिए काम करती है.
    कैसे बना इतना बड़ा यूजर बेस: Baidu चीन की सबसे पॉपुलर सर्च इंजन है। चीन के बेस्ट इंजीनियर्स की बहुत बड़ी टीम इस सर्च इंजन को अपडेट और इसके स्पीड के लिए काम करती है।


    TOP 20 वेबसाइट, जिन्हें सेक्स या पोर्न साइट से भी ज्यादा देखते हैं लोग
    MSN.com – 25 करोड़ 41 लाख यूनीक विजिटर्स
    क्या है यह: माइक्रोसॉफ्ट से जुड़े इंटरनेट प्रोडक्ट का कलेक्शन है यह साइट.
    कैसे बना इतना बड़ा यूजर बेस: इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर से यह कंपनी बन गई ऑनलाइन डेस्टिनेशन। इसमें हॉटमेल और एमएसएन मैसेंजर जैसी वेब सर्विसेज हैं।

    TOP 20 वेबसाइट, जिन्हें सेक्स या पोर्न साइट से भी ज्यादा देखते हैं लोग
    Blogger.com – 22 करोड़ 99 लाख यूनीक विजिटर्स
    क्या है यह: यह है ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म.
    कैसे बना इतना बड़ा यूजर बेस: सैन फ्रांसिस्को में शुरू की गई इस छोटी-सी कंपनी ने डॉटकॉम बूम के समय बहुत संघर्ष किया। गूगल ने जब इसे 2002 में खरीदा, तब यह ब्लॉगर्स की पसंद बन गई।

    TOP 20 वेबसाइट, जिन्हें सेक्स या पोर्न साइट से भी ज्यादा देखते हैं लोग
    Ask.com – 21 करोड़ 84 लाख यूनीक विजिटर्स
    क्या है यह: यह गूगल पावर्ड सर्च इंजन है.
    कैसे बना इतना बड़ा यूजर बेस: 90 के दशक में यह शुरू हुआ था AskJeeves के नाम से। इसकी पेरेंट कंपनी IAC ने जब About.com को खरीदा, तब इसके कंटेंट में काफी इजाफा हुआ। अब यह गूगल सर्च का री-ब्रांडेड वर्जन है।

    TOP 20 वेबसाइट, जिन्हें सेक्स या पोर्न साइट से भी ज्यादा देखते हैं लोग
    Taobao.com – 20 करोड़ 70 लाख यूनीक विजिटर्स
    क्या है यह: चीन की वेबसाइट जहां कपड़े, एक्सेसिरिज, ज्वैलरी, फूड आइटम, इलेक्ट्रॉनिक सामान के साथ और भी बहुत कुछ बिकता है.
    कैसे बना इतना बड़ा यूजर बेस: इ-बे और अमेजन की तरह ही यह भी ऑनलाइन मार्केट-प्लेस है। इसकी पेरेंट कंपनी अलीबाबा ने जब 2003 में इसे पब्लिक किया तो यह बन गया दुनिया का सबसे बड़ी शॉपिंग सर्च इंजन।

    TOP 20 वेबसाइट, जिन्हें सेक्स या पोर्न साइट से भी ज्यादा देखते हैं लोग
    Twitter.com – 18 करोड़ 98 लाख यूनीक विजिटर्स
    क्या है यह: ट्विटर है रियल टाइम कम्यूनिकेशन प्लेटफॉर्म.
    कैसे बना इतना बड़ा यूजर बेस: 2009 में लॉन्च के बाद से ही ट्विटर बन गई ऐसी साइट, जहां आप जाते हैं दुनिया भर की ख़बरों से लगातार अपडेट होने के लिए। नेता, न्यूज कंपनी, इंडस्ट्री के टॉप लोगों का यह अड्डा आपको देता है हमेशा लेटेस्ट अपडेट।

    TOP 20 वेबसाइट, जिन्हें सेक्स या पोर्न साइट से भी ज्यादा देखते हैं लोग
    Bing.com – 18 करोड़ 40 लाख यूनीक विजिटर्स
    क्या है यह: बिंग है गूगल की तरह ही एक वेब सर्च इंजन.
    कैसे बना इतना बड़ा यूजर बेस: माइक्रोसॉफ्ट ने बिंग को काफी अग्रेसिव तरीके से प्रमोट किया है। सोशल साइडबार, इम्प्रूव्ड अल्गोरिदम से इसे ज्यादा से ज्यादा आसान बनाने की कोशिश की गई है। माइक्रोसॉफ्ट ने दुसरे वेबसाइट को बिंग से जुड़ने के लिए पैसे भी दिए हैं।

    TOP 20 वेबसाइट, जिन्हें सेक्स या पोर्न साइट से भी ज्यादा देखते हैं लोग
    Sohu.com – 17 करोड़ 58 लाख यूनीक विजिटर्स
    क्या है यह: चीन की पोर्टल और सर्च इंजन.
    कैसे बना इतना बड़ा यूजर बेस: 1997 में चीन में शुरू किया गया यह पहला सर्च इंजन था। तब से लेकर अब तक यह बन गया है इतने बड़े यूजर्स बेस वाली कंपनी। अब इसके साथ गेम पोर्टल और रियल इस्टेट पोर्टल भी हैं।

    TOP 20 वेबसाइट, जिन्हें सेक्स या पोर्न साइट से भी ज्यादा देखते हैं लोग
    Apple.com – 17 करोड़ 17 लाख यूनीक विजिटर्स
    क्या है यह: एप्पल के प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ऑनलाइन स्टोर.
    कैसे बना इतना बड़ा यूजर बेस: एप्पल के किसी भी प्रोडक्ट और सर्विसेज के लिए यह ऑनलाइन स्टोर है। सफारी वेब-ब्राउजर के होम पेज में यह बुक-मार्क्ड होती है और एप्पल के किसी भी प्रोडक्ट में सफारी ब्राउजर ही डिफ़ॉल्ट रहता है। तो एप्पल के करोड़ों यूजर्स इस पर अपने आप आ जाते हैं।


    TOP 20 वेबसाइट, जिन्हें सेक्स या पोर्न साइट से भी ज्यादा देखते हैं लोग
    WordPress.com – 17 करोड़ 9 लाख यूनीक विजिटर्स
    क्या है यह: वर्ड प्रेस है एक ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म.
    कैसे बना इतना बड़ा यूजर बेस: इसके सिंपल टूल्स यूजर्स को देते हैं अपने ब्लॉग को रिप्रेजेंट करने की आजादी। साथ ही यह ओपन सोर्स है, जिसके कारण यह दुसरे प्लेटफॉर्म से थोड़ा आगे निकल जाता है।

    TOP 20 वेबसाइट, जिन्हें सेक्स या पोर्न साइट से भी ज्यादा देखते हैं लोग
    Sina.com.cn – 16 करोड़ 90 लाख यूनीक विजिटर्स
    क्या है यह: यह चीन की मीडिया और यूजर्स जेनरेटेट कंटेंट का मोबाइल पोर्टल है.
    कैसे बना इतना बड़ा यूजर बेस: 2000 के आस-पास इसे चीन का याहू कहा जाता था। 2009 में इसने जब माइक्रो-ब्लॉगिंग सर्विस Weibo शुरू किया तो इसके यूजर्स में 4 करोड़ का इजाफा हो गया।

    TOP 20 वेबसाइट, जिन्हें सेक्स या पोर्न साइट से भी ज्यादा देखते हैं लोग
    Amazon.com – 16 करोड़ 30 लाख यूनीक विजिटर्स
    क्या है यह: एक ऐसी वेबसाइट है, जहां कपड़े, एक्सेसिरिज, ज्वैलरी, फूड आइटम, इलेक्ट्रॉनिक सामान के साथ और भी बहुत कुछ बिकता है.
    कैसे बना इतना बड़ा यूजर बेस: जब इसकी शुरुआत हुई थी, तब यह कुछ चंद लोगों को किताबें पैक कर भेजने वाली कंपनी मात्र थी। अब यह कंपनी आपके जरूरत की लगभग हर सामान बेचती है।


Powered byKuchKhasKhabar.com