Rss Feed
Story (104) जानकारी (41) वेबसाइड (38) टेक्नॉलोजी (36) article (28) Hindi Quotes (21) अजब-गजब (20) इंटरनेट (16) कविता (16) अजब हैं लोग (15) तकनीक (14) समाचार (14) कहानी Story (12) नॉलेज डेस्क (11) Computer (9) ऐप (9) Facebook (6) ई-मेल (6) करियर खबरें (6) A.T.M (5) बॉलीवुड और मनोरंजन ... (5) Mobile (4) एक कथा (4) पासवर्ड (4) paytm.com (3) अनमोल वचन (3) अवसर (3) पंजाब बिशाखी बम्पर ने मेरी सिस्टर को बी दीया crorepati बनने का मोका . (3) माँ (3) helpchat.in (2) कुछ मेरे बारे में (2) जाली नोट क्‍या है ? (2) जीमेल (2) जुगाड़ (2) प्रेम कहानी (2) व्हॉट्सऐप (2) व्हॉट्सेएप (2) सॉफ्टवेर (2) "ॐ नमो शिवाय! (1) (PF) को ऑनलाइन ट्रांसफर (1) Mobile Hacking (1) Munish Garg (1) Recharges (1) Satish Kaul (1) SecurityKISS (1) Technical Guruji (1) app (1) e (1) olacabs.com (1) olamoney.com (1) oxigen.com (1) shopclues.com/ (1) yahoo.in (1) अशोक सलूजा जी (1) कुमार विश्वास ... (1) कैटरिंग (1) खुशवन्त सिंह (1) गूगल अर्थ (1) ड्रग साइट (1) फ्री में इस्तेमाल (1) बराक ओबामा (1) राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला (1) रिलायंस कम्यूनिकेशन (1) रूपये (1) रेडक्रॉस संस्था (1) लिखिए अपनी भाषा में (1) वोटर आईडी कार्ड (1) वोडाफोन (1)

लिखिए अपनी भाषा में

    Showing posts with label Hindi Quotes. Show all posts
    Showing posts with label Hindi Quotes. Show all posts
  1. [जन्म 5 जून 1723 (रूस) – निधन 17 जुलाई 1790 (न्यूयॉर्क)]

    'द वेल्थ ऑफ नेशंस' के साथ एडम स्मिथ ने खुद को समकालीन आर्थिक सोच के
    प्रमुख के तौर पर स्थापित कर लिया था। एडम स्मिथ की सोच की यही ऊर्जा
    19वीं सदी में डेविड रिकार्डो और कार्ल मार्क्स और फिर 20वीं सदी में
    कीन्स और फ्रीडमैन तक देखने को मिली।

    स्मिथ का जन्म स्कॉटलैंड के एक छोटे से गांव कर्क हैडली में हुआ था। 14
    वर्ष की उम्र में स्कॉलरशिप (जैसा कि उन दिनों प्रचलन में था) पर
    यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लास्गो में दाखिले से पहले तक उनकी देखभाल विधवा मां ने
    की। बाद में उन्होंने ऑक्सफोर्ड के बेलियल कॉलेज में दाखिला ले लिया। जब
    वे स्नातक हुए तो उनके पास यूरोपियन साहित्य का अच्छा खासा ज्ञान था और
    और साथ ही था अंग्रेजी स्कूलों के लिए एक स्थायी तिरस्कार भाव। वे घर
    लौटे और कई पसंद किए गए लेक्चरों की सीरीज के बाद उन्होंने ग्लास्गो
    यूनिवर्सिटी में 1751 में 'फर्स्ट चेयर ऑफ लॉजिक' और फिर अगले साल (1752)
    में 'चेयर ऑफ मॉरल फिलासॉफी' की स्थापना की। 1764 में शिक्षा जगत छोड़कर
    वो यंग ड्यूक ऑफ बुस्ल्यूच को ट्यूशन देने लगे। दो साल तक स्मिथ ने पूरे
    दो साल फ्रांस में रहने और वहां घूमने में बिताए। वे इस दौरान
    स्विट्जरलैंड भी गए। यह एक ऐसा अनुभव था जिसने स्मिथ को उनके समकालीन
    वोल्तेयर, जीनजैस रोस्यू, फ्रैंकॉयस वेसने और आयनरॉबर्टजैस टरगट के
    संपर्क में ला दिया।

    ड्यूक की सेवा से मिली पेंशन मिलने के बाद स्मिथ सेवानिवृत्त होकर अपने
    जन्म स्थान कर्क हैडली लौटकर 'द वेल्थ ऑफ नेशंस' लिखने में जुट गए। यह
    उसी वर्ष 1776 में प्रकाशित हुई जब अमेरिका में स्वाधीनता के घोषणा-पत्र
    पर हस्ताक्षर हुए थे। इसी साल उनके नजदीकी दोस्त डेविड ह्यूम का भी निधन
    हुआ। 1778 में कमिश्नर ऑफ कस्टम्स नियुक्त किया गया। इस नये काम ने उनको
    उलझन में डाल दिया। अब उन पर स्मगलिंग पर अंकुश की जिम्मेदारी थी, जबकि
    स्मगलिंग को अपनी किताब 'द वेल्थ ऑफ नेशंस' में वे 'अस्वाभाविक' कानूनों
    के कारण जायज करार दे चुके थे। एडम स्मिथ ने शादी नहीं की। 19 जुलाई 1790
    को उनका एडिनबर्ग में निधन हो गया।

    आज स्मिथ की ख्याति उनकी इस व्याख्या के कारण है कि मुक्त बाजार वाली
    अर्थव्यवस्था में कैसे तार्किक स्वार्थ भी आर्थिक तरक्की का कारण बन सकता
    है। ये उन लोगों को चौंका सकता है जो स्मिथ को उनके नीति शास्त्र और भलाई
    पर आधारित उनके शुरूआती काम के लिए जानते हैं। वे तो उन्हें एक निष्ठुर
    व्यक्तिवादी मानते थे। वास्तविकता में यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लास्गो में स्मिथ
    ने जिन विषयों पर लेक्चर दिए जैसे- प्राकृतिक धर्मशास्त्र (नेचुरल
    थियालॉजी), नीतिशास्त्र, न्यायशास्त्र और अर्थशास्त्र। ये खुलासा उस
    दौरान उनके छात्र रह चुके जॉन मिलर ने किया है।

    'थ्योरी ऑफ मोरल सेंटीमेंट्स' में स्मिथ लिखते हैं, 'इंसान को कितना भी
    स्वार्थी मान लिया जाए, लेकिन फिर भी उसके स्वभाव में ऐसे कुछ मतों के
    सबूत तो मिल ही जाते हैं, जो उसे दूसरों के हितों के लिए भी सोचने का
    मौका देते हैं और उसमें दूसरों की खुशी की अनिवार्यता का भाव भर देती
    हैं, हालांकि इससे उसे निजी तौर पर कोई फायदा तो नहीं होता, लेकिन दूसरों
    को खुश देखने का आनंद मिलता है।' दूसरी तरफ, निजी हितों को लेकर स्मिथ के
    विचारों में मृदुता भी देखने को मिलती है। वे इस विचार को नहीं मानते कि
    स्वप्रेम 'एक ऐसा मत है जो किसी भी सूरत में पवित्र नहीं हो सकता।' स्मिथ
    का तर्क था कि जिंदगी की मुश्किलें बढ़ जाएंगी अगर, 'हमारा स्नेह, जो
    हमारे मूल स्वभाव का हिस्सा है, हमारे व्यवहार को अधिकांशतया प्रभावित कर
    सकता है, किसी भी मौके पर पवित्र न लगे या इसे हर किसी से तारीफ ही
    मिले।'

    स्मिथ के लिए दयाभाव और निजी हित एक दूसरे के विरोधी नहीं थे, वे तो पूरक
    थे। 'इंसान के पास अपने लोगों की मदद के मौके निरंतर उपलब्ध होते हैं,
    लेकिन ऐसा केवल परोपकार से ही करने की सोच व्यर्थ होगी।' यह खुलासा
    उन्होंने अपनी किताब 'द वेल्थ ऑफ नेशंस' में किया है।

    धर्मार्थ कार्य जहां एक नेक काम है, केवल इसी से गुजारा नहीं हो सकता। इस
    कमी को निजी हितों की पूर्ति ही पूरा कर सकती है। स्मिथ के मुताबिक,
    'किसी कसाई, बीयर बनाने वाले या बेकरी वाले के परोपकार से हम रोज रात का
    खाना हासिल करने की अपेक्षा नहीं कर सकते, बल्कि तभी कर सकते हैं जब वे
    अपने हितों का सम्मान करें।'

    अपने श्रम से पैसे कमाने वाला खुद का फायदा करता है। साथ ही वह बिना जाने
    समाज को भी फायदा पहुंचाता है। क्योंकि वह अपने श्रम का पैसा
    प्रतिस्पर्धी बाजार से कमाता है, वो दूसरों से बेहतर ऐसा काम करता है
    जिसके लिए उसे पैसा मिलता है। एडम स्मिथ की स्थायी परिकल्पना में,
    'उद्योग को उसकी कीमत के मुताबिक सक्षमता के साथ चलाने में उसका मकसद
    अपना लाभ होता है। साथ ही इसमें, अन्य कई मामलों की तरह उसे एक अनदेखे
    साथ से वह तरक्की मिल रही है, जो उसकी आकांक्षा में शामिल ही नहीं था।'

    'द वेल्थ ऑफ नेशंस' की पांच किताबों की सीरीज में किसी देश की समृद्धि और
    उसके स्वभाव का खुलासा किया गया है। स्मिथ का तर्क था कि समृद्धि का
    मुख्य कारण, श्रम का निरंतर बढ़ता विभाजन था। स्मिथ ने पिन का बहुचर्चित
    उदाहरण दिया था। उन्होंने बताया कि अगर 18 विशेषज्ञता वाले कामों में से
    प्रत्येक को किसी विशेष श्रमिक को दिया जाए तो 10 श्रमिक प्रतिदिन 48
    हजार पिनों का उत्पादन कर सकते हैं। औसत उत्पादनः 4800 पिन प्रति
    व्यक्ति प्रतिदिन। लेकिन श्रम का विभाजन मत कीजिए तो एक श्रमिक दिन भर
    में एक पिन भी बना ले तो बहुत है। सीरीज की पहली किताब इसी विषय पर
    केंद्रित है कि कैसे श्रमिक अपनी श्रमशक्ति का या अन्य संसाधनों का बेहतर
    इस्तेमाल कर सकते हैं। स्मिथ ने दावा किया कि एक व्यक्ति किसी संसाधन,
    जैसे जमीन या श्रमिक, का निवेश इसीलिए करता है, ताकि उसे बदले में ज्यादा
    से ज्यादा लाभ मिले। परिणामतः संसाधन का सभी तरह से इस्तेमाल समान लाभ
    (हर एक में मौजूद तुलनात्मक जोखिम के लिहाज से समायोजित) मिलना चाहिए।
    वरना स्थानांतरण देखने को मिलेगा।

    जॉर्ज स्टिगलर की राय में यह विचार ही आर्थिक सिद्धांत के मुख्य प्रमेय
    (प्रपोजिशन) के केंद्र में है। इसमें हैरानी की बात नहीं है. और फिर यह
    स्टिगलर के उस दावे से भी मेल खाता है कि अर्थशास्त्र में किसी भी सोच के
    जनक को उसका श्रेय नहीं मिलता, स्मिथ के विचार मौलिक नहीं थे। 1766 में
    फ्रांसीसी अर्थशास्त्री टरगट इसी तरह के विचार व्यक्त कर चुके थे। स्मिथ
    ने समान लाभ की अपनी सोच के बूते इस बात का खुलासा कर दिया कि क्यों
    लोगों को अलग-अलग वेतन मिलता है। स्मिथ के अनुसार मुश्किल से सीखे जाने
    वाले काम के लिए मिलने वाला वेतन भी ज्यादा होगा, क्योंकि ज्यादा वेतन की
    संभावना नहीं होने पर लोग उस काम को सीखने में उत्साह ही नहीं दिखाएंगे।
    उनके विचारों ने ही मानव पूंजी की आधुनिक सोच को साकार किया। साथ ही उन
    लोगों को भी ज्यादा वेतन मिलेगा जो गंदे और ज्यादा जोखिम वाले कामों को
    करेंगे- जैसे कोयला खदानों में काम या कसाई का काम या फिर जल्लाद का काम
    जहां एक घृणित काम करना पड़ता है। संक्षेप में, काम में अंतर की भरपाई
    वेतन में अंतर से की जाती है। आधुनिक अर्थशास्त्री स्मिथ की इस सोच को
    'थ्योरी ऑफ कंपनसेटिंग वेज डिफरेंशियल्स' का नाम देते हैं।

    स्मिथ ने गणना के अर्थशास्त्र (न्यूमरेट इकानॉमी) का इस्तेमाल न केवल पिन
    के उत्पादन या कसाई और जल्लाद के वेतनों में अंतर को समझाने के लिए किया,
    बल्कि उनका उद्दे्श्य उस वक्त के कुछ राजनीतिक मुद्दों की ओर ध्यान
    दिलाना भी था। 'द वेल्थ ऑफ नेशंस' की 1776 में प्रकाशित चौथी किताब में
    स्मिथ ग्रेट ब्रिटेन को बताते हैं कि अमेरिकी उपनिवेशों पर कब्जा फायदे
    का सौदा नहीं है। ब्रिटिश साम्राज्यवाद के जरूरत से ज्यादा महंगे होने के
    कारणों के खुलासे से स्मिथ की आंकड़ों से खेलने की महारत का तो पता चलता
    ही है, साथ ही वह यह भी बताता है कि अर्थशास्त्र के बहुत सामान्य से
    इस्तेमाल से भी क्रांतिकारी निष्कर्ष निकाले जा सकते हैं

    एक महान साम्राज्य की स्थापना का मुख्य उद्देश्य था ऐसे उपभोक्ता देश
    तैयार करना जो हमारे विभिन्न उत्पादकों से उनके द्वारा बनाए जा रहे हर
    सामान को खरीदें। हमारे उत्पादकों का एकाधिकार सुरक्षित रखने के लिए
    कीमतों में थोड़े से इजाफे का खामियाजा साम्राज्य को सुरक्षित रखने के लिए
    अंततः घरेलू उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ गया। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए
    पिछली दो जंग में 1.7 करोड़ से ज्यादा लोगों को काम पर लगाया गया और इससे
    पहले की जंगों में भी ऐसा होता रहा है। इस कर्ज का ब्याज ही न केवल समूचे
    असाधारण लाभ से ज्यादा है, जो औपनिवेशिक व्यापार पर एकाधिकार से कमाया
    गया था बल्कि पूरे कारोबार के मूल्य, पूरे सामान के मूल्य से भी ज्यादा
    है जो हर साल उपनिवेशों को आयात किया गया।

    स्मिथ हमेशा से वाणिज्यवाद के खिलाफ थे, जिसमें व्यापार अधिशेष (ट्रेड
    सरप्लस) को इस त्रुटिपूर्ण सोच के साथ कायम रखा जाता है कि इससे धन में
    इजाफा होता है। उनका तर्क था, कि व्यापार का मूल फायदा यह था कि इसने
    अतिरिक्त सामान के लिए नये बाजार खोल दिए और विदेशों से आने वाली चीजें
    भी घर पर सस्ती मिलने लगीं। इसके साथ ही स्मिथ ने मुक्त व्यापार के
    समर्थक अर्थशास्त्रियों की एक पीढ़ी के लिए रास्ता सा खोल दिया, जिस पर चल
    कर अगली पीढ़ी में डेविड रिकार्डो और जॉन स्टुअर्ट की तुलनात्मक लाभ के
    सिद्धांत रचे गए।

    कई बार एडम स्मिथ को एक ऐसे अर्थशास्त्री के तौर पर बताया गया जो आर्थिक
    जगत में सरकार की कोई भूमिका ही नहीं चाहते, जबकि वास्तविकता में उनका
    मानना था कि इसमें सरकार की भूमिका बहुत अहम है। मुक्त बाजार में यकीन
    रखने वाले अधिकांश आधुनिक विचारकों की तरह स्मिथ का भी यह मानना था कि
    सरकार को अनुबंधों के लिए दबाव बनाना चाहिए और नई सोच और आविष्कारों को
    प्रोत्साहित करने के लिए पेटेंट और कॉपीराइट भी देना चाहिए। उनका यह भी
    मानना था कि सरकार को सड़क और पुलों जैसे कामों को अपने पास ही रखना
    चाहिए, जो उनकी राय में निजी लोग अच्छी तरह से मुहैया नहीं करा पाएंगे।
    मजे की बात यह है कि वे यह भी चाहते थे कि इन सुविधाओं का इस्तेमाल करने
    वालों से इस आधार पर वसूली की जानी चाहिए कि उन्होंने इसका कितना
    इस्तेमाल किया। यानी ज्यादा इस्तेमाल करने वाले से ज्यादा वसूली। स्मिथ
    और आधुनिक विचारकों में एक मुक्त बाजार को लेकर सबसे बड़ा अंतर यह है कि
    स्मिथ प्रतिकार दरों (रिटेलियटरी टेरिफ्स) के समर्थक थे।

    उनकी राय में दूसरे देशों की ऊंची दरों को कम करने में प्रतिकार करने का
    अच्छा असर होगा। उन्होंने लिखा था, 'एक अच्छे विदेशी बाजार की बेहतरी,
    कुछ समय के लिए कुछ सामान विशेष के लिए ज्यादा कीमत चुकाने की अस्थायी
    असुविधा की क्षतिपूर्ति कर देगी।' स्मिथ के कुछ विचार उनकी कल्पनाशक्ति
    की व्यापकता को प्रदर्शित करते हैं। आज वाउचरों और शालेय चयन कार्यक्रमों
    (स्कूल चॉइस प्रोग्राम्स) को सार्वजनिक शिक्षा के ताजातरीन सुधारों की
    संज्ञा दी जाती है। लेकिन एडम स्मिथ ने तो इस विषय की चर्चा 200 साल से
    भी ज्यादा पहले कर दी थी।

    अगर लाभार्थ संस्थानों पर निर्भर छात्रों को अपनी पसंद के कॉलेजों के चयन
    की छूट दी जाए तो इस आजादी से विभिन्न कॉलेजों में भी बेहतरी के लिए कुछ
    प्रतिस्पर्धा का भाव देखने को मिलेगा। इसके विपरीत हर एक कॉलेज से दूसरे
    कॉलेज जाने के इच्छुक छात्रों को रुकने पर मजबूर करने वाला कानून इस
    प्रतिस्पर्धा के भाव को समाप्त कर देगा।

    ऑक्सफोर्ड (1740-46) में अपने छात्र जीवन में आए अनुभवों ने, जहां वे
    शिकायत करते थे कि प्रोफेसरों ने पढ़ाने का नाटक तक करना छोड़ दिया है, एडम
    स्मिथ का हमेशा के लिए ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज से मोहभंग कर दिया था।
    स्मिथ का लेखन न केवल अर्थशास्त्र के विज्ञान की पड़ताल करता है, बल्कि यह
    देशों को अपने संसाधनों को समझने में एक पॉलिसी गाइड की तरह भी था। स्मिथ
    का मानना था कि खुली प्रतिस्पर्धा के माहौल में ही सर्वश्रेष्ठ आर्थिक
    विकास हो सकता है। एक ऐसा माहौल जहां सर्वव्यापी 'प्राकृतिक नियम' से
    तालमेल रखा जाता हो। चूंकि स्मिथ उनके काल तक के सबसे ज्यादा व्यवस्थित
    और व्यापक अध्ययनकर्ता थे उनकी आर्थिक सोच मान्य अर्थशास्त्र का आधार बन
    गई। और चूंकि किसी अन्य अर्थशास्त्री की तुलना में उनकी सोच ज्यादा काल
    तक टिकी रही, इसलिए एडम स्मिथ को अर्थशास्त्र के विज्ञान का आदि और अंत
    (अल्फा एंड ओमेगा) कहा जा सकता है।

    http://azadi.me

    एडम स्मिथ के चुनिंदा लेखन

    एन इन्वायरी इनटू दि नेचर एंड कॉजेस ऑफ दि वेल्थ ऑफ नेशंस, एडविन केनन
    द्वारा संपादित, 1976
    दि थ्योरी ऑफ मोरल सेंटीमेंट्स, डी.डी. रैफेल और ए.एल. मैकफी द्वारा संपादित, 1976

    --
    यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है
    जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ
    E-mail करें. हमारी Id है:kuchkhaskhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे
    आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे.

    www.kuchkhaskhabar.com

  2. Hindi Quotes

    Thursday, April 24, 2014


    1) ज़िन्दगी खुद को खोजने के बारे में नहीं है​, ज़िन्दगी खुद को बनाने के बारे में है।
    ~ George Bernard Shaw

     ​2 ) एक सच्चा दोस्त, उचित सलाह देता है, सहजता से मदद करता है,​ ​आसानी से जोखिम उठता है, सब​ ​कुछ धैर्यपूर्वक सहता है, हिम्मत से बचाव करता है और बिना बदले दोस्ती बरक़रार रखता है​।
    ~ William Penn

     ​3 ) जीवन का महत्व तभी है जब वह किसी महान ध्येय के लिए समर्पित हो। यह समर्पण ज्ञान और न्याययुक्त हो।
    ~ Indira Gandhi

     4 ) अगर आपके अन्दर बस एक मुस्कान बची है तो उसे उन्हें दीजिये जिनसे आप प्रेम करते है​।
    ~ Maya Angelou

     ​5 ) दादा-दादी और पोते आपस में इतना क्यों घुलते-मिलते है, क्योंकि उनके दुश्मन एक होते है माता-पिता।
    ~ Claudette Colbert

     6 ) मे​री एकमात्र इच्छा ये हैं कि भारत को एक अच्छा उत्पादक होना चाहिए और यहाँ कोई भी भूखा नहीं रहना चाहिए। और भोजन के लिए किसी के आंसू नहीं गिरने चाहिए।
    ~ Sardar Patel

     7 ) अगर हम करोड़ों का धन भी खो दे और हमें जीवन का भी त्याग करना पड़ जाए तो भी हमें ईश्वर में विश्वास रखते हुए अपने आप को खुश और चेहरे पर मुस्कराहट ही रखनी चाहिए।
    ~ Sardar Patel

     8 ) कभी मुसीबत में पड़े व्यक्ति की सलाह पर यकीन मत करो।
    ~ Aesop

     9 ) जैसा आप सोचते हैं, वैसा आप बन जायेंगे।
    ~ Bruce Lee

     10 ) ​जिस काम को आप नहीं कर सकते उसे भी मत छोडो, उसमें भी ऐसे दखल अंदाजी करो कि आप कर सकते हो।
    ~ Author Unknown



  3. दुनिया का उसूल है:

    Wednesday, February 19, 2014

    1 ) समय अच्छा हो तो बन जाते हैं सभी साथी, लेकिन समय मुश्किल हो तो बस
    खुद पर भरोसा रखना।

    2 ) वफ़ा की उम्मीद मत रखो इस दुनियाँ से, जब दुआ कबूल ना हो तो लोग भगवान
    बदल लेते हैं।

    3 ) रिश्तों की खूबसूरती एक दूसरे की बात बर्दाश्त करने में है;

    खुद जैसा इंसान तलाश करोगे तो अकेले रह जाओगे।

    4 ) ऐसा छात्र जो प्रशन पूछता है, वह पांच मिनट के किए मूर्ख रहता है;

    लेकिन जो पूछता ही नहीं, वह ज़िंदगी भर मूर्ख रहता है।

    5 ) किसी ऐसे सपेरे की तलाश है, जो आस्तीन में छुपे सांप निकाल दे।

    6 ) दुनिया का उसूल है:

    जब तक काम है, तेरा नाम है, वरना दूर से ही सलाम है।

    7 ) ऐ मेरे मालिक, तुझको कुछ बनाना ही है तो मुझे शून्य बना दे, ताकि
    जिससे भी जुड़ जाऊँ वो दस गुणा हो
    जाए।

    8 ) दुनिया में रहने की सबसे अच्छी दो जगह;

    या तो किसी के दिल में, या किसी की दुआओं में।

    9 ) जिंदगी में हद से ज्यादा ख़ुशी और हद से ज्यादा गम का कभी किसी से
    इज़हार मत करना क्योंकि ये

    दुनिया बड़ी ज़ालिम है। हद से ज्यादा ख़ुशी पर 'नज़र' और हद से
    ज्यादा गम पर 'नमक' लगाती है।

    --
    यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है
    जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ
    E-mail करें. हमारी Id है:kuchkhaskhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे
    आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे.

    www.kuchkhaskhabar.com

  4. Quote 1 : Unemployment insurance is a pre-paid vacation for freeloaders.

    In Hindi : बेरोजगारी बीमा मुफ्तखोर के लिए एक प्रीपेड छुट्टी है .

    Ronald Reagan रोनाल्ड रीगन


    Quote 2 : I will never turn Medicare into a voucher. No American
    should ever have to spend their golden years at the mercy of insurance
    companies. They should retire with the care and dignity they have
    earned.

    In Hindi : मैं चिकित्सा को एक वाउचर में कभी नहीं परिणत करूँगा. किसी भी
    अमेरिकी को अपने सुनहरे वर्षों को बीमा कंपनियों की दया पर नहीं बिताना
    चाहिए. उन्हें अपने द्वारा अर्जित गरिमा और प्रतिष्टा के साथ
    रिटायर होना चाहिए.

    Barack Obama बराक ओबामा

    Quote 3 : There are worse things in life than death. Have you ever
    spent an evening with an insurance salesman?

    In Hindi : जीवन में मृत्यु से भी बदतर चीजें हैं. क्या आपने कभी एक बीमा
    विक्रेता के साथ एक शाम बिताया है?

    Woody Allen वुडी एलन

    Quote 4 : Fun is like life insurance; the older you get, the more it costs.

    In Hindi : मज़ा जीवन बीमा की तरह है, आप जितना उम्रदराज होते जाते हैं
    यह उतना महंगा होता जाता है.

    Kin Hubbard किन हबर्ड

    Quote 5 : There should be no private health insurance companies
    operating for profit.

    In Hindi : लाभ के लिए काम कर रही कोई निजी स्वास्थ्य बीमा कम्पनी नहीं होनी चाहिए.

    Michael Moore माइकल मूर

    Quote 6 : Health insurance should be a given for every citizen.

    In Hindi : स्वास्थ्य बीमा हर नागरिक को दी जानी चाहिए .

    Jesse Ventura जेस्से वेंचुरा

    Quote 7 : Insurance companies don't make anything.

    In Hindi : बीमा कंपनियां कुछ भी नहीं बनाती हैं.

    James Dyson जेम्स डायसन

    Quote 8 : One in seven Americans lives without health insurance, and
    that's a truly staggering figure.

    In Hindi : हर सात अमेरिकियों में से एक बिना स्वास्थ्य बीमा के रहता है,
    और वास्तव में यह एक चौंका देने वाला आंकड़ा है.

    John M. McHugh जॉन एम. मकहुग्य

    Quote 9 : Social Security is a family insurance program, not an
    investment scheme.

    In Hindi : सामाजिक सुरक्षा एक परिवार बीमा कार्यक्रम है, एक निवेश योजना नहीं.

    Diane Watson डायने वाटसन

    Quote 10 : I like the freedom of research. Plus, if I fail in
    science, I know I can always survive because I have an M.D. This has
    been my insurance policy.

    In Hindi : मैं अनुसंधान की स्वतंत्रता पसंद करता हूँ. इसके अलावा यदि
    मैं विज्ञान में असफल होता हूँ, मुझे लगता है मैं हमेशा गुजारा करता
    रहूँगा क्योंकि मैं एक एम.डी हूँ. यह मेरा बीमा नीति रही है .

    Shinya Yamanaka शिन्या याम्नाका

    Quote11 : The availability of private insurance provides tremendous
    insulation for millions of individuals.

    In Hindi : निजी बीमा की उपलब्धता लाखों लोगों के लिए जबरदस्त रोधन
    (इन्सुलेशन) प्रदान करता है.

    Lawrence Summers लॉरेंस समर्स

    Quote 12 : But there are 90 million gun owners in the United States.
    Only 3.5 million want the insurance and magazines and the various
    things you get for joining the NRA.

    In Hindi : लेकिन संयुक्त राज्य अमेरिका में 90 लाख बंदूक के मालिक हैं.
    केवल 35 लाख बीमा और पत्रिकायें चाहते हैं और आप एन आर ए में शामिल होकर
    कई चीजें पा सकते हैं.

    Michael D. Barnes माइकल डी. बार्न्स

    Quote 13 : I don't want to know I'm getting older. Then I'll start to
    think about getting checkups and insurance. I don't want that.

    In Hindi : मैं यह नहीं जानना चाहता कि मैं बड़ी हो रहा हूँ. तब मैं
    जांच और बीमा कराने बारे में सोचना शुरू कर दूंगा. मैं वह नहीं चाहता.

    Akon एकॉन

    Quote 14 : We know India better.
    In Hindi : हम भारत को बेहतर जानते हैं.

    LIC एल आई सी

    --
    यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है
    जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ
    E-mail करें. हमारी Id है:kuchkhaskhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे
    आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे.

    www.kuchkhaskhabar.com

  5. Hindi Quotes

    Tuesday, November 26, 2013

    --
    यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है
    जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ
    E-mail करें. हमारी Id है:kuchkhaskhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे
    आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे.

    www.kuchkhaskhabar.com

  6. Quote 1: A fanatic is one who can't change his mind and won't change
    the subject.

    In Hindi : कट्टरपंथी वो होता है जो अपना दिमाग बदल नहीं सकता
    और विषय वो बदलता नहीं है .


    Quote 2: A joke is a very serious thing.

    In Hindi : मज़ाक एक बहुत ही गंभीर चीज होती है .


    Quote 3: A pessimist sees the difficulty in every opportunity; an
    optimist sees the opportunity in every difficulty.

    In Hindi : एक निराशावादी को हर अवसर में कठिनाई दिखाई देती है
    ; एक आशावादी को हर कठिनाई में अवसर दिखाई देता है .


    Quote 4: A politician needs the ability to foretell what is going to
    happen tomorrow, next week, next month, and next year. And to have the
    ability afterwards to explain why it didn't happen.

    In Hindi : एक राजनीतिज्ञ में ये क़ाबिलियत होनी चाहिए की वो
    पहले से बता सके कि कल ,अगले हफ्ते , अगले महीने ,और अगले साल
    क्या होने वाला है . और उसमे ये क्षमता होनी चाहिए की बाद में
    वो बता सके कि ऐसा क्यों नहीं हुआ .

    Quote 5: A prisoner of war is a man who tries to kill you and fails,
    and then asks you not to kill him.

    In Hindi : एक युद्ध्बन्धी वो व्यकी होता है जो तुम्हे मारना
    चाहता है , पर मार नहीं पता ,और फिर तुमसे कहता है कि उसे मत
    मारो .


    Quote 6: All the great things are simple, and many can be expressed in
    a single word: freedom, justice, honor, duty, mercy, hope.

    In Hindi : सभी महान चीजें सरल होती हैं ,और कईयों को एक शब्द
    में व्यक्त किया जा सकता है : स्वतंत्रता ,न्याय , सम्मान ,कर्तव्य
    ,दया , आशा .


    Quote 7: Although prepared for martyrdom, I preferred that it be postponed.

    In Hindi : हालांकि मैं शहीद होने को तैयार हूँ पर मैं चाहूँगा
    कि वो स्थगित हो जाये .

    Quote 8: Attitude is a little thing that makes a big difference.

    In Hindi : नजरिया एक छोटी सी चीज होती है जो बड़ा फ़रक डालती है .


    Quote 9: Courage is rightly esteemed the first of human qualities…
    because it is the quality which guarantees all others.

    In Hindi : साहस मानवीय गुणों में प्रमुख है क्योंकि ….ये वो गुण
    है जो बाकी सभी गुणों की गारंटी देता है .


    Quote 10: Difficulties mastered are opportunities won.

    In Hindi : दिक्कतों को पार पाना अवसरों को जीतना है .


    Quote 11: Eating words has never given me indigestion.

    In Hindi : अपने शब्द वापस लेने से मुझे कभी बदहज़मी नहीं हुई .


    Quote 12: Courage is what it takes to stand up and speak; courage is
    also what it takes to sit down and listen.

    In Hindi : खड़े होकर बोलने के लिए साहस चाहिए होता है , बैठ कर
    सुनने के लिए भी साहस चाहिए होता है .


    Quote 13: Everyone has his day and some days last longer than others.

    In Hindi : सभी के दिन आते हैं और कुछ दिन औरों से ज्यादा
    लम्बे होते हैं .


    Quote 14: Great and good are seldom the same man.

    In Hindi : महान और अच्छा कभी – कभार ही एक ही आदमी होता है .


    Quote 15: Healthy citizens are the greatest asset any country can have.

    In Hindi : स्वस्थ्य नागरिक किसी देश के लिए सबसे बड़ी संपत्ति
    होते हैं .


    Quote 16: History is written by the victors.

    In Hindi : इतिहास जीतेने वालों द्वारा लिखा जाता है .


    Quote 17: I always avoid prophesying beforehand, because it is a much
    better policy to prophesy after the event has already taken place.

    In Hindi : मैं हमेशा पहले से भविष्यवाणी करने से बचता हूँ ,
    क्योंकि घटना घट जाने के बाद भविष्यवाणी करना काफी बेहतर होता
    है .


    Quote 18: I am always ready to learn although I do not always like being taught.

    In Hindi : मैं हमेशा सीखने के लिए तैयार हूँ , पर मैं हमेशा
    सीखाया जाना पसंद नहीं करता .


    Quote 19: I am easily satisfied with the very best.

    In Hindi : मैं सबसे अच्छे से आसानी से संतुष्ट हो जाता हूँ .


    Quote 20: I like a man who grins when he fights.

    In Hindi : मैं उस आदमी को पसंद करता हूँ जो झगड़ते वक़्त
    मुस्कुराता है .


    Quote 21: I may be drunk, Miss, but in the morning I will be sober and
    you will still be ugly.

    In Hindi : मैं नशे में हूँ मोहतरमा , पर सुबह मेरा नशा उतर
    जायेगा और तुम तब भी बदसूरत ही रहोगी .


    Quote 22: I never worry about action, but only inaction.

    In Hindi : मैं कभी कारवाई के बारे में चिंता नहीं करता हूँ ,
    पर निष्क्रियता के बारे में करता हूँ .

    Quote 23: I'm just preparing my impromptu remarks.

    In Hindi : मैं बस अचानक दी जाने वाली तिपादी के लिए तैयारी कर
    रहा हूँ .


    Quote 24: If we open a quarrel between past and present, we shall find
    that we have lost the future.

    In Hindi : यदि हम भूत और भविष्य के विवाद में फंसते हैं तो
    हम पायेंगे कि हमने भविष्य खो दिया है .


    Quote 25: If you're going through hell, keep going.

    In Hindi : यदि आप नरक से गुज़र रहे हों तो चलते जाइये .


    Quote 26: In war, you can only be killed once, but in politics, many times.

    In Hindi : युद्ध में आप एक ही बार मारे जा सकते हैं , लेकिन
    राजनीति में कई बार .


    Quote 27: Democracy is the worst form of government, except for all
    those other forms that have been tried already.

    In Hindi : लोकतंत्र सरकार का सबसे खराब रूप है सिवाय उन
    सरकारों के जिन्हें इससे पहले आजमाया जा चुका है .


    Quote 28: It is a mistake to look too far ahead. Only one link of the
    chain of destiny can be handled at a time.

    In Hindi : बहुत आगे देखना एक गलती है . एक वक़्त में किस्मत की
    जनजीर की एक ही कड़ी संभाली जा सकती है .


    Quote 29: Kites rise highest against the wind – not with it.

    In Hindi : पतंगें हवा के विपरीत सबसे अधिक ऊँचाई छूती हैं –
    उसके साथ नहीं .


    Quote 30: Meeting Franklin Roosevelt was like opening your first
    bottle of champagne; knowing him was like drinking it.

    In Hindi : फ्रैंकलिन रूजवेल्ट से मिलना शैम्पेन की अपनी पहली
    बोतल खोलने जैसा था ; उन्हें जानना उसे पीने के समान था .


    Quote 31: Never, never, never give up.

    In Hindi : कभी नहीं , कभी नहीं , कभी नहीं हार मानो .


    Quote 32: No crime is so great as daring to excel.

    In Hindi : कोई अपराध इतना बड़ा नहीं है जितना की श्रेष्ठ बनने
    कि धृष्टता करना


    Quote 33: Now this is not the end. It is not even the beginning of the
    end. But it is, perhaps, the end of the beginning.

    In Hindi : अभी ये अंत नहीं है . यहाँ तक की ये अंत की शुरआत
    भी नहीं है , बल्कि शायद ये शुरआत का अंत है .


    Quote 34: Russia is a riddle wrapped in a mystery inside an enigma.

    In Hindi : रूस किसी रहस्य के अन्दर छिपे ऱाज में लिपटी पहेली है .


    Quote 35: Study history, study history. In history lies all the
    secrets of statecraft.

    In Hindi : इतिहास पढ़िए ,इतिहास पढ़िए . इतिहास में ही राज्य
    चलाने के सारे रहस्य छिपे हैं .


    Quote 36: Success consists of going from failure to failure without
    loss of enthusiasm.

    In Hindi : बार बार असफल होने पर भी उत्साह ना खोने में ही सफलता है .


    Quote 37: Success is not final, failure is not fatal: it is the
    courage to continue that counts.

    In Hindi : सफलता अंत नहीं है , असफलता घातक नहीं है : लगे रहने
    का साहस ही मायने रखता है .


    Quote 38: The inherent vice of capitalism is the unequal sharing of
    blessings; the inherent virtue of socialism is the equal sharing of
    miseries.

    In Hindi : पूंजीवाद की बुराई है अच्छी चीजों का बराबर से ना
    बंटना , समाजवाद की अच्छाई है बुरी चीजों का बराबर से बंटना.


    Quote 39: The length of this document defends it well against the risk
    of its being read.

    In Hindi : इस दस्तावेज़ की लम्बाई इस पढ़े जाने के जोखिम से बचाती है .


    Quote 40: The price of greatness is responsibility.

    In Hindi : महानता का मूल्य जिम्मेदारी है .


    Quote 41: There are two things that are more difficult than making an
    after-dinner speech: climbing a wall which is leaning toward you and
    kissing a girl who is leaning away from you.

    In Hindi : ऐसी दो चीजें हैं जो रात के खाने के बाद भाषण देने
    से अधिक कठिन हैं : कोई ऐसी दीवार चढ़ना जो आपके ओर झूकी हो
    और ऐसी किसी ऐसी लड़की को चूमना जो आपसे दूर झूकी हो .

    Quote 42: There is no such thing as a good tax.

    In Hindi : अच्छे कर जैसी कोई चीज नहीं होती .


    Quote 43: There is no such thing as public opinion. There is only
    published opinion.

    In Hindi : पब्लिक ओपिनियन जैसी कोई चीज नहीं होती , केवेल
    पब्लिश्ड ओपिनियन होते हैं .


    Quote 44: War is mainly a catalogue of blunders.

    In Hindi : युद्ध मुख्या रूप से भूलों की एक सूची है .


    Quote 45: We are masters of the unsaid words, but slaves of those we
    let slip out.

    In Hindi : हम अनकहे शब्दों के मालिक हैं , पर जिन शब्दों को हम
    मुंह से निकलने देते हैं उनके ग़ुलाम .


    Quote 46: We make a living by what we get, but we make a life by what we give.

    In Hindi : हमें जो मिलता है उससे हम जीवन चलाते हैं , पर हम
    जो देते हैं उससे हम जीवन बनाते हैं .


    Quote 47: We shall show mercy, but we shall not ask for it.

    In Hindi : हमें दया दिखानी चाहिए , पर माँगना नहीं चाहिए .


    Quote 48: When you have to kill a man, it costs nothing to be polite.

    In Hindi : जब आपको किसी को मारना ही है तो विनम्र होने में
    क्या जाता है .


    Quote 49: You have enemies? Good. That means you've stood up for
    something, sometime in your life.

    In Hindi : आपके दुश्मन हैं ? अच्छा है. इसका मतलब है कि आप अपने
    जीवन में कभी किसी चीज के लिए खड़े हुए होंगे .


    --
    यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है
    जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ
    E-mail करें. हमारी Id है:kuchkhaskhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे
    आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे.

    www.kuchkhaskhabar.com

Powered byKuchKhasKhabar.com